कोडिंग करने वालों के लिए खुशखबरी: 𝗔𝗜 को लेकर क्या बोले सुंदर पिचाई

कोडिंग करने वालों के लिए खुशखबरी: AI को लेकर क्या बोले सुंदर पिचाई

5 mins read
1.7K views
June 9, 2025

AI के बढ़ते प्रयोग से भले ही लोगों में जॉब को लेकर डर है, लेकिन Google जैसे बड़े टेक लीडर्स यह साफ कर रहे हैं कि इंसानी टैलेंट की अब भी बड़ी जरूरत है।

Sundar Pichai On AI: आज के समय में AI तकनीक ने हमारी जिंदगी को आसान बना दिया है। कई काम जो पहले घंटों में होते थे, अब कुछ ही मिनटों में पूरे हो जाते हैं, लेकिन जहां AI ने काम को आसान बनाया है। वहीं, इसने लोगों की नौकरियों पर भी खतरे की घंटी बजा दी है।इसको लेकर हाल ही में Google के सीईओ सुंदर पिचाई ने एक बयान दिया है, जिससे सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स को राहत मिल सकती है।

AI का बढ़ता प्रभाव

पिछले कुछ सालों में ChatGPT, Google Gemini और अन्य AI टूल्स ने दिखाया है कि कैसे ये टेक्नोलॉजी इंसानों की तरह सोच सकती हैं और कोडिंग जैसे कठिन काम भी कर सकती हैं। OpenAI और Google DeepMind जैसी कंपनियों ने ऐसे टूल्स डेवलप किए हैं, जो सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट को पूरी तरह से बदल सकते हैं।

कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अगले 5 सालों में 50% तक कोडिंग जॉब्स खत्म हो सकती हैं। ऐसे में इंजीनियर्स के मन में डर बना हुआ है कि कहीं उनकी नौकरी AI के हाथों न चली जाए।

सुंदर पिचाई की राय

सुंदर पिचाई ने इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि AI इंसानों का रिप्लेसमेंट नहीं है, बल्कि एक सपोर्ट टूल है। उन्होंने बताया कि Google के सॉफ्टवेयर कोड का करीब 30% हिस्सा AI की मदद से लिखा जाता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इंसानों की जरूरत खत्म हो गई है।

उन्होंने साफ कहा कि Google आने वाले समय में और ज्यादा सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स को हायर करने जा रहा है। इसका मतलब है कि कोडिंग की जॉब्स खत्म नहीं होंगी, बल्कि AI की मदद से इंजीनियर्स और ज्यादा स्मार्ट तरीके से काम कर पाएंगे।

AI क्यों नहीं ले सकता इंसानों की जगह?

सुंदर पिचाई ने यह भी कहा कि इंसान समस्या को हल करने की जो क्रिएटिव सोच और अनुभव रखते हैं, वह AI कभी नहीं कर सकता। इंसानों में भावनाएं होती हैं, सीखने और समझने की क्षमता होती है, जो AI में संभव नहीं है।

AI केवल एक टूल है, जो कोडिंग को तेज और आसान बनाता है, लेकिन कठिन समस्याओं को हल करने और नए समाधान निकालने के लिए अभी भी इंसानी दिमाग की जरूरत होती है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

crypto wallet
Previous Story

ये 20 ऐप साफ कर सकते हैं आपका crypto wallet, तुरंत करें डिलीट

इन्वेस्टरों के लिए खुला नया मौका, XRP की Nasdaq Crypto Index में हुई एंट्री
Next Story

इन्वेस्टरों के लिए खुला नया मौका, XRP की Nasdaq Crypto Index में हुई एंट्री

Latest from Artificial Intelligence

Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic ने MCP 2026-07-28 का नया अपडेट जारी किया, जानें Stateless Model, बेहतर Authorization और AI Tools कनेक्शन में हुए बड़े बदलाव।  AI Agents: क्या AI ऐप्स को बाहरी टूल और डेटा से जोड़ना अब पहले से आसान होगा? Anthropic ने अपने Model Context Protocol (MCP) के नए 2026-07-28 Specification के साथ इसका रास्ता साफ करने की कोशिश की है। कंपनी ने MCP के पांचवें Specification Release में ऐसे बदलाव किए हैं, जिनसे AI टूल कनेक्शन को Deploy करना और बड़े स्तर पर चलाना आसान हो सकता है।  MCP एक Open Standard है। यह AI Applications को बाहरी Tools, Business Software और Data Sources से जोड़ता है। Anthropic के मुताबिक, MCP से जुड़े Software Development Kit यानी SDK के डाउनलोड अब हर महीने 400 मिलियन से ज्यादा हो चुके हैं। वहीं Claude की कनेक्शन डायरेक्टरी में 950 से ज्यादा MCP Servers Listed हैं।  MCP अब Stateless

Don't Miss