DeepSeek

Sarvam AI को मिली जिम्मेदारी, बनाएगा भारत का देसी ChatGPT!

6 mins read
2.6K views
April 28, 2025

भारत सरकार ने Sarvam AI को देश का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित लार्ज लैंग्वेज मॉडल विकसित करने की जिम्मेदारी सौंपी है।

Sarvam AI: भारत सरकार ने बेंगलुरु के स्टार्टअप Sarvam AI को देश का पहला AI आधारित लार्ज लैंग्वेज मॉडल बनाने की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। Sarvam AI का चयन 67 प्रतिभागियों के बीच से किया गया है। सरकार इस प्रोजेक्ट में स्टार्टअप को हाई-पावर GPU जैसी जरूरी कंप्यूटिंग सुविधाएं भी दे रही है, ताकि मॉडल पूरी तरह भारत में ही तैयार किया जा सके।

सरकार से मिला सपोर्ट

Sarvam AI वह पहला स्टार्टअप है जिसे भारत सरकार की 10,370 करोड़ रुपये वाली इंडियाAI मिशन योजना के तहत खास मदद मिली है। अभी और भी कई स्टार्टअप्स के प्रस्तावों का रिव्यू चल रहा है। Sarvam AI का कहना है कि उनका AI मॉडल भारतीय लैंग्वेज को सपोर्ट करेगा, वॉइस-बेस्ड इंटरफेस को समझेगा और बड़े पैमाने पर उपयोग के लिए तैयार होगा।

सरकारी योजना के तहत Sarvam AI को 6 महीनों के लिए 4,000 GPU तक की सुविधा मिलेगी, जिससे वह अपने मॉडल को ट्रेन और डेवलप कर सकेगा। ये GPU सरकार द्वारा चुनी गई उन कंपनियों से मिलेंगे जो देश में AI डेटा सेंटर्स बना रही हैं।

तीन वेरिएंट्स पर काम कर रहा है Sarvam AI

Sarvam AI इस समय अपने तीन अलग-अलग वेरिएंट्स पर काम कर रहा है। इनमें Sarvam-Large, Sarvam-Small और Sarvam-Edge शामिल है। इन वेरिएंट्स के जरिए कंपनी अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से AI मॉडल तैयार कर रही है। इस बीच, चीन के कम लागत वाले ओपन-सोर्स मॉडल DeepSeek ने भी ग्लोबल AI मार्केट में हलचल मचा दी है। DeepSeek की कामयाबी ने बड़ी अमेरिकी AI कंपनियों और NVIDIA तक को चुनौती दी है। बता दें कि Sarvam AI का मॉडल पूरी तरह भारत में तैयार,  ट्रेन और तैनात किया जाएगा, इससे भारत को टेक्नोलॉजी आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ी कामयाबी मिलेगी। कंपनी का मानना है कि यह पहल भारत को लंबे समय तक AI लीडरशिप की ओर ले जाएगी।

Sarvam AI के सह-संस्थापक विवेक राघवन ने कहा कि उनकी कोशिश है जमीनी स्तर से मल्टी-मॉडल और मल्टी-स्केल AI मॉडल डेवलप करना, ताकि भारतीयों को ऐसी टेक्नोलॉजी मिले जो विदेशी न लगे, बल्कि अपनी सी महसूस हो। साथ ही भारतीय कंपनियां बिना डेटा विदेश भेजे, स्मार्ट सॉल्यूशंस हासिल कर सकें। बताया गया है कि सरकार ने अब तक 10 कंपनियों को लगभग 18,693 GPU की सप्लाई के लिए चुना है, जो कि इंडियाAI मिशन के पहले टारगेट 10,000 GPU से भी कहीं ज्यादा है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Kashmir Pahalgam Attack: पहलगाम पहुंचने के लिए आतंकियों ने क्यों चुना ये खास ऐप?
Previous Story

Kashmir Pahalgam Attack: पहलगाम पहुंचने के लिए आतंकियों ने क्यों चुना ये खास ऐप?

1 मई से iPhone से OnePlus तक मिलेंगे भारी डिस्काउंट!
Next Story

1 मई से iPhone से OnePlus तक मिलेंगे भारी डिस्काउंट!

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss