Sam Altman ने ChatGPT को लेकर किया अलर्ट

Sam Altman ने ChatGPT को लेकर किया अलर्ट

5 mins read
465 views
December 3, 2025

Sam Altman Code Red: OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने कंपनी के अंदर एक बड़ा कदम उठाते हुए कर्मचारियों को ‘कोड रेड’ अलर्ट जारी किया है। यह निर्देश खास तौर पर ChatGPT पर फोकस बढ़ाने के लिए दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, ऑल्टमैन ने एक इंटरनल मेमो भेजकर कहा है कि ChatGPT की स्पीड, भरोसेमंद प्रदर्शन और पर्सनलाइजेशन पर तुरंत काम करने की जरूरत है। इसी वजह से कंपनी ने दूसरे कई प्रोडक्ट्स के डेवलपमेंट को फिलहाल धीमा कर दिया है।

यह सप्ताह ChatGPT के लॉन्च के तीन साल पूरे होने का भी समय है। 2022 में रिलीज होने के बाद से ही ChatGPT ने दुनिया भर में AI को लेकर नई बहस, उत्साह और बड़ा कमर्शियल बूम पैदा किया था, लेकिन अब OpenAI को Google जैसे दिग्गजों से कड़ी चुनौती मिल रही है, जिसने हाल ही में अपना नया AI मॉडल Gemini 3 लॉन्च किया है।

OpenAI के CEO Sam Altman ने ChatGPT के लिए ‘कोड रेड’ जारी कर दिया है। कंपनी अब स्पीड, भरोसेमंद प्रदर्शन और पर्सनलाइजेशन पर तेजी से काम कर रही है।

कमाई और प्रोडक्ट स्ट्रेटजी पर भी ध्यान

OpenAI की कमाई का बड़ा हिस्सा उसके पेड सब्सक्रिप्शन प्लान से आता है, जबकि अधिकतर लोग ChatGPT का फ्री वर्ज़न इस्तेमाल करते हैं। कंपनी ने इसी साल अक्टूबर में अपना नया AI वेब ब्राउजर Atlas भी लॉन्च किया था। यह एक ऐसा ब्राउजर है जो खुद से वेबसाइटों पर नेविगेट कर सकता है और यूजर के लॉग-इन किए गए अकाउंट्स में ऐक्शन भी ले सकता है। हालांकि, इस तरह की ऑटोनॉमस क्षमता सुरक्षा और प्राइवेसी के लिए कई नए जोखिम भी पैदा करती है।

READ MORE: सैम ऑल्टमैन का इशारा, क्या Siri की जगह लेगा ChatGPT?

क्या ChatGPT में जल्द आ सकते हैं Ads?

एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, OpenAI ChatGPT में विज्ञापन दिखाने की तैयारी कर सकता है। ये विज्ञापन आपके चैट या ChatGPT की मेमोरी पर आधारित भी हो सकते हैं। हालांकि सैम ऑल्टमैन पहले भी Ads के बारे में बात कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने कभी इसे लेकर कोई साफ राय नहीं दी थी, लेकिन अब हालात बदलते दिख रहे हैं। टेक रिसर्चर ने X पर एक पोस्ट में बताया कि ChatGPT एंड्रॉयड ऐप के बीटा वर्जन में Ads से जुड़े कई कोड दिखाई दिए हैं।

READ MORE: सैम ऑल्टमैन का दावा, OpenAI को AI के लिए नहीं चाहिए सरकारी मदद

यह वर्जन अभी सार्वजनिक नहीं है, लेकिन संकेत साफ हैं। OpenAI ChatGPT में Ads लाने की तैयारी में है और यह बदलाव जल्द ही देखने को मिल सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

ट्रंप से जुड़ी ABTC के शेयर मिनटों में हुए आधे
Previous Story

ट्रंप से जुड़ी ABTC के शेयर मिनटों में हुए आधे

300 मिलियन यूजर्स के करीब Binance, Yi He बनी नई Co-CEO
Next Story

300 मिलियन यूजर्स के करीब Binance, Yi He बनी नई Co-CEO

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss