Windows पर आया OpenAI का Codex App

डेवलपर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, Windows पर आया OpenAI का Codex App

5 mins read
1 views
March 7, 2026

OpenAI Launch 2026: OpenAI ने अपना Codex app अब Windows के लिए भी लॉन्च कर दिया है। इससे पहले यह ऐप सिर्फ Mac यूजर्स के लिए उपलब्ध था, जो 2025 से इसका इस्तेमाल कर रहे थे। Mac पर लॉन्च होने के बाद से Codex के पहले ही 10 लाख से ज्यादा डाउनलोड हो चुके हैं। 2025 के Stack Overflow सर्वे के मुताबिक, करीब आधे डेवलपर्स प्रोफेशनल काम के लिए Windows इस्तेमाल करते हैं इसलिए यह कदम बिल्कुल सही समय पर उठाया गया है।

OpenAI ने अपना Codex app अब Windows के लिए भी लॉन्च कर दिया है। यह ऐप नेटिव Windows environment में काम करता है और इसमें multi-agent coding, Skills और Automations जैसे कमाल के फीचर्स मिलते हैं।

Windows के लिए पूरी तरह नेटिव ऐप

OpenAI ने Codex को Windows पर सिर्फ कॉपी-पेस्ट करके नहीं डाला, बल्कि इसे पूरी तरह Windows के लिए नेटिव बनाया गया है। इसका मतलब है कि डेवलपर्स को WSL या वर्चुअल मशीन की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐप में नेटिव सैंडबॉक्सिंग और नेटिव वर्कफ्लो दिए गए हैं जिससे काम सुरक्षित और आसान दोनों रहेगा।

एक साथ कई Agents से काम करवाएं

Codex की सबसे खास बात यह है कि इसमें डेवलपर्स एक साथ कई AI agents को अलग-अलग प्रोजेक्ट पर काम पर लगा सकते हैं। ये एक-दूसरे से स्वतंत्र होकर काम करते हैं। बार-बार होने वाले काम को Automations फीचर के जरिए शेड्यूल किया जा सकता है।

READ MORE: Firefox और Windows में मिली खामियां, यहां देखें

सिर्फ कोड नहीं, बहुत कुछ

Codex में Skills एक बहुत जरूरी फीचर है। इसमें Figma, Linear, Vercel और Cloudflare जैसे लोकप्रिय टूल्स के लिए पहले से बने Skills मौजूद हैं। डेवलपर्स चाहें तो ऐप में दिए गए इंटरफेस से अपनी खुद की Skills भी बना सकते हैं। Skills में instructions, resources और scripts शामिल होते हैं जो agents को specific tools से जोड़ते हैं।

Mac से Windows पर शिफ्ट हों

एक बहुत काम की बात यह है कि Codex का session history और configuration Mac, Windows, CLI और IDE सभी प्लेटफॉर्म पर sync रहता है। अगर आपने Mac पर कोई प्रोजेक्ट शुरू किया और Windows पर आ गए तो सारा context वैसा ही रहेगा। Worktrees फीचर की मदद से कई agents एक ही repo पर बिना एक-दूसरे के काम में रुकावट डाले काम कर सकते हैं।

READ MORE:  भारतीय गेमर्स के लिए खुशखबरी, Windows 11 में Xbox कंट्रोलर का बड़ा बदलाव

 

कौन कर सकता है इस्तेमाल?

Codex, ChatGPT के Free, Go, Plus, Pro, Business, Enterprise और Edu सभी plans पर उपलब्ध है। सीमित समय के लिए OpenAI ने paid users की rate limits दोगुनी कर दी है और फ्री या Go account users को भी एक्सेस दे दी है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

इंडोनेशिया ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन कर दिया है।
Previous Story

इंडोनेशिया में इस तारीख से बच्चे नहीं चला सकेंगे सोशल मीडिया

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss