Blackstone Investment: भारत Artificial Intelligence की वैश्विक दौड़ में बड़ी छलांग लगाने की तैयारी में है। देश की AI क्लाउड कंपनी Neysa में अरबों डॉलर के संभावित निवेश की खबर ने टेक जगत में हलचल मचा दी है। Blackstone Inc. की अगुवाई में होने वाली यह निवेष भारत को AI इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में दुनिया के सबसे आगे की पंक्ति में खड़ा करने की दिशा में भी बड़ा कदम मानी जा रही है।
Blackstone के नेतृत्व में होने जा रहा है बड़ा निवेश…भारत में डेटा सेंटर और AI इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार…जानें कैसे और कितना है भारत के लिए उपयोगी।
इक्विटी और कर्ज मिलाकर बड़ी फंडिंग योजना
बताया जा रहा है कि निवेश योजना के तहत करीब 600 मिलियन डॉलर इक्विटी जुटाने की तैयारी चल रही है। जिसका नेतृत्व Blackstone Inc. कर रहा है। इसके अलावा कंपनी लगभग इतनी ही राशि कर्ज के रूप में भी जुटाने की योजना पर भी काम कर रही है। जिससे कुल फंडिंग का आकार और बड़ा हो सकता है।
READ MORE- AI Governance Guidelines 2026: 7 सूत्रों के साथ सुरक्षित और स्मार्ट डिजिटल भारत की शुरुआत
20,000 से ज्यादा GPUs लगाने की योजना
कंपनी इस फंड का उपयोग भारत में 20,000 से अधिक ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट, GPU लगाने के लिए करेगी। इनका इस्तेमाल एआई मॉडल ट्रेनिंग, हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग और बड़े पैमाने के डेटा प्रोसेसिंग जैसे कार्यों में किया जाएगा, जिससे स्थानीय स्तर पर एआई क्षमता मजबूत होगी।
समिट के दौरान हुई अहम घोषणा
यह घोषणा ऐसे समय आई है जब देश में India AI Impact Summit आयोजित हो रहा है। जहां एआई उद्योग के दिग्गज, निवेशक और नीति निर्माता भविष्य की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं। इस मंच का उद्देश्य भारत को वैश्विक एआई परिदृश्य में एक प्रमुखता से स्थापित करना है।
READ MORE- Global AI Summit 2026: 600 स्टार्टअप और ग्लोबल टेक दिग्गज दिल्ली में जुटे
तेज विस्तार और साझेदारी पर जोर
Blackstone, Neysa के सह-संस्थापक और CEO Sharad Sanghi के साथ मिलकर कंपनी के विस्तार को गति देने की योजना बना रहा है। निवेश समूह में Teachers’ Venture Growth, TVS Capital, 360 ONE और Nexus Venture Partners जैसे अन्य निवेशक भी शामिल बताए जा रहे हैं।
बढ़ती प्रतिस्पर्धा और चुनौती
भारत में डेटा सेंटर और एआई इंफ्रास्ट्रक्चर का बाजार तेजी से बढ़ रहा है, जिससे प्रतिस्पर्धा भी तेज हो गई है। इस क्षेत्र में Bharti Airtel जैसी कंपनियां भी बड़ी योजनाओं के साथ उतर रही हैं। जिससे आने वाले वर्षों में बाजार और अधिक प्रतिस्पर्धी होने की संभावना है।
