Meta One सब्सक्रिप्शन लॉन्च, Instagram और AI का मिलेगा प्रीमियम अनुभव

Meta One सब्सक्रिप्शन लॉन्च, Instagram और AI का मिलेगा प्रीमियम अनुभव

6 mins read
10 views
September 16, 2026

Meta One Subscription : क्या Instagram, Facebook और WhatsApp के साथ AI का इस्तेमाल भी एक ही सब्सक्रिप्शन में मिलेगा? Meta ने अब Meta One लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 766 रुपये प्रति माह है। यह सर्विस दुनियाभर के यूजर्स के लिए उपलब्ध है। Meta का कहना है कि Instagram, Facebook, WhatsApp और Meta AI का बेसिक इस्तेमाल पहले की तरह फ्री रहेगा, लेकिन ज्यादा फीचर्स, AI से ज्यादा कंटेंट और अतिरिक्त टूल्स चाहिए तो यूजर्स सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं।

Instagram, Facebook और WhatsApp के लिए Meta One सब्सक्रिप्शन शुरू हुआ, इसमें ज्यादा AI इस्तेमाल, नए टूल्स और अलग-अलग यूजर्स के लिए कई प्लान मिलेंगे।

Meta One में मिलेंगे Instagram, Facebook और WhatsApp के फीचर्स

Meta One में अभी 50 से ज्यादा फीचर्स को जोड़ा गया है। कंपनी आगे Edits और AI Glasses जैसे प्रोडक्ट्स को भी इसमें शामिल करने की तैयारी कर रही है। व्यक्तिगत यूजर्स के लिए Meta ने Core और Premium नाम से दो प्लान पेश किए हैं। Core की कीमत 766 रुपये प्रति माह है। इसमें Instagram Plus, WhatsApp Plus और Facebook Plus के साथ अतिरिक्त AI इस्तेमाल मिलेगा। यूजर्स Meta AI से ज्यादा इमेज और वीडियो बना सकेंगे। Instagram का Restyle जैसे AI टूल भी ज्यादा इस्तेमाल कर पाएंगे। Premium प्लान की कीमत करीब 1,917 रुपये प्रति माह है। इसमें Core के सभी फीचर्स मिलेंगे, लेकिन AI टूल्स इस्तेमाल करने की सीमा और ज्यादा होगी।

READ MORE: Facebook-Instagram के डिजाइन पर EU सख्त, Meta को बड़ा झटका

Meta One के Premium प्लान में क्या खास है?

Meta पहले से Instagram, Facebook और WhatsApp के अलग-अलग पेड सब्सक्रिप्शन देता है। Meta One इन सेवाओं को एक साथ जोड़ता है और इनके ऊपर अतिरिक्त AI इस्तेमाल भी देता है। कंपनी के शुरुआती टेस्ट में शामिल आधे से ज्यादा लोगों ने AI और Expression फीचर्स दोनों का इस्तेमाल किया। Instagram के Restyle और Voice Effects जैसे टूल्स ने भी यूजर्स का ध्यान खींचा। Meta ने बताया कि Meta One में आगे नए AI फीचर्स और प्रोडक्ट्स जोड़ने की योजना है। हालांकि, कीमत और फीचर्स हर क्षेत्र और अकाउंट के हिसाब से अलग हो सकते हैं।

READ MORE: Instagram का नया LOGO देख यूजर्स उड़ा रहे मजाक

Creators और Businesses के लिए महंगे प्लान

Meta ने Creators और Businesses के लिए भी कई प्लान लॉन्च किए हैं। Essential करीब 1,437 रुपये, Advanced करीब 4,794 रुपये, Expert करीब 14,290 रुपये और Max करीब 47,860 रुपये प्रति माह से शुरू होते हैं। प्लान के हिसाब से Verified Badge, Impersonation Protection, Bold Follow Button, बेहतर प्रोफाइल और WhatsApp पर Meta Business Agent का ज्यादा इस्तेमाल मिलेगा। Advanced प्लान में 30 दिन पहले तक Stories शेड्यूल करने, ऑर्गेनिक पोस्ट और Reels में लिंक जोड़ने, Analytics Export करने और Audience Insights जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। टीम के सदस्य बिना पासवर्ड शेयर किए अकाउंट एक्सेस कर सकते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss