Meta के स्मार्ट ग्लास वीडियो लीक पर UK ने शुरू की जांच

Meta के स्मार्ट ग्लास वीडियो लीक पर UK ने शुरू की जांच

8 mins read
1 views
March 5, 2026

RayBan Smart Glasses: UK की डेटा सुरक्षा संस्था ICO ने Meta से संपर्क किया है। यह कदम मीडिया रिपोर्ट्स के बाद उठाया गया है, जिसमें दावा किया गया है कि Meta के AI स्मार्ट ग्लास के कुछ संवेदनशील वीडियो आउटसोर्स कर्मचारियों द्वारा देखे जा रहे थे। ये कर्मचारी AI सिस्टम को ट्रेनिंग देने के वाला वीडियो देख रहे थे, जिनमें कई प्राइवेट और पर्सनल व्यू शामिल थे।

Meta AI स्मार्ट ग्लास की गोपनीयता: ठेकेदार निजी वीडियो देख रहे थे, UK ICO ने Meta से डेटा सुरक्षा के तरीके स्पष्ट करने को कहा।

संवेदनशील वीडियो की समस्या

स्वीडिश अखबार की जांच में बताया गया कि स्मार्ट ग्लास उपयोगकर्ताओं द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो में कई प्राइवेट पल कैप्चर किए गए है। इनमें कुछ वीडियो पर्सनल परिस्थितियों से संबंधित थे। इससे यह सवाल उठता है कि उपयोगकर्ताओं को उनके डेटा के उपयोग और ह्यूमन रिव्यू की जानकारी थी या नहीं।

UK डेटा रेगुलेटर की प्रतिक्रिया

ICO ने कहा कि वह Meta से स्पष्टीकरण मांगेगा कि वे उपयोगकर्ता डेटा की सुरक्षा कैसे करते हैं। डेटा सुरक्षा नियमों के अनुसार, ऐसे गैजेट्स जो पर्सनल डेटा हैंडल करते हैं वह उपयोगकर्ताओं को स्पष्ट नियंत्रण और जानकारी दें कि उनका डेटा कैसे लिया और इस्तेमाल किया जा रहा है। ICO ने यह भी कहा कि कंपनियों को यह स्पष्ट करना चाहिए कि कभी-कभी उपयोगकर्ता की कंटेट ह्यूमन द्वारा भी देखी जा सकती है, ताकि AI सिस्टम बेहतर काम करे।

मानव समीक्षा क्यों होती है

Meta ने माना कि कुछ मामलों में ठेकेदार या आउटसोर्स कर्मचारी तस्वीरें, वीडियो और ट्रांस्क्रिप्ट्स की समीक्षा करते हैं। इसका उद्देश्य AI सिस्टम के प्रदर्शन को बेहतर बनाना होता है। कंपनी ने कहा कि यह प्रक्रिया उनके प्राइवेसी पॉलिसी में शामिल है और इसे केवल उपयोगकर्ता अनुभव सुधारने के लिए किया जाता है।

Meta के स्मार्ट ग्लास Ray-Ban के सहयोग से बनाए गए हैं। इन्हें फोटो या वीडियो लेने के लिए या AI से आसपास के दृश्य के बारे में सवाल करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। रिकॉर्डिंग मैन्युअल या वॉइस कमांड से शुरू होती है और फ्रेम पर छोटा इंडिकेटर लाइट भी होता है, जो आसपास के लोगों को रिकॉर्डिंग की जानकारी देता है।

READ MORE: कौन है संतोष जनार्दन? बने Meta के हेड

आउटसोर्स कर्मचारियों द्वारा समीक्षा

जांच में पाया गया कि वीडियो कभी-कभी नैरोबी स्थित Sama फर्म के आउटसोर्स कर्मचारियों द्वारा देखे जाते थे। इन कर्मचारियों को तस्वीरों को लेबल करना और AI के उत्तरों की सटीकता जांचना होता था। कर्मचारियों ने बताया कि वीडियो में कई बार सेसेंटिव व्यूज होते थे। कभी-कभी पहचान छुपाने के लिए फीचर्स ब्लर किए जाते थे, लेकिन फिर भी चेहरों को देखा जा सकता था।

READ MORE: SC ने WhatsApp और Meta को फटकारा

AI स्मार्ट ग्लास की उपयोगिता और सावधानी

स्मार्ट ग्लास वस्तुओं की पहचान, आसपास के माहौल का विवरण और सवालों के जवाब देने जैसी क्षमताएं देते हैं। यह दृष्टिहीन या आंशिक रूप से दृष्टिहीन लोगों के लिए मददगार हो सकता है, लेकिन गोपनीयता समर्थक चेतावनी देते हैं कि कैमरा वाले गैजेट्स का दुरुपयोग हो सकता है। Meta ने कहा कि उपयोगकर्ताओं को दूसरों को रिकॉर्डिंग की जानकारी देनी चाहिए और निजी स्थानों में रिकॉर्डिंग से बचना चाहिए।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

अमोदेई ने OpenAI को लगाई फटकार
Previous Story

Anthropic फिर Pentagon में, अमोदेई ने OpenAI को लगाई फटकार

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss