AI चैटबॉट Grok पर बैन हटा, इंडोनेशिया ने दी सशर्त मंज़ूरी

6 mins read
16 views
February 2, 2026

Indonesia Grok AI ban:   Deepfake, बच्चों की सुरक्षा और Artificial Intelligence की बेलगाम ताक़त इन तीनों के टकराव के बीच इंडोनेशिया ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। विवादों में घिरे AI चैटबॉट Grok को भले ही देश में दोबारा एंट्री मिल गई हो, लेकिन यह वापसी बिना शर्त नहीं है। सरकार ने साफ संकेत दे दिए हैं कि ज़रा-सी चूक भी Grok को फिर से बैन की ओर धकेल सकती है।

AI तकनीक और डिजिटल सुरक्षा के बीच संतुलन बनाते हुए इंडोनेशिया ने Grok पर से बैन हटाया…जानिए शर्त तोड़ने पर क्या होगी कार्रवाई।

सरकार को दिया गया भरोसा

Ministry of Communication and Digital Affairs के मुताबिक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने सरकार को एक औपचारिक पत्र सौंपा है। इसमें बताया गया है कि Grok के दुरुपयोग को रोकने के लिए नए तकनीकी सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं। जिससे आपत्तिजनक और अवैध कंटेंट के निर्माण पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके।

READ MORE: CrossCurve Hack: क्रॉस-चेन गड़बड़ी में 3 मिलियन डॉलर उड़े

कड़ी निगरानी का अल्टीमेटम

डिजिटल स्पेस सुपरविजन के महानिदेशक Alexander Sabar ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि Grok की गतिविधियों पर लगातार परीक्षण और निगरानी की जाएगी। अगर भविष्य में यह एआई बच्चों से जुड़े कानूनों का उल्लंघन करता है या गैरकानूनी सामग्री फैलाता है, तो उस पर दोबारा प्रतिबंध लगाने में सरकार कोई नरमी नहीं बरतेगी।

विवाद के क्या थे कारण?

बता दें कि Grok पर आरोप है कि वह यूजर्स के निर्देश पर महिलाओं और बच्चों की यौन रूप से स्पष्ट डीपफेक तस्वीरें तैयार कर रहा था। इसी वजह से इस साल की शुरुआत में इंडोनेशिया, मलेशिया और फिलीपींस ने एक साथ इस एआई चैटबॉट पर प्रतिबंध लगाया। जिसके बाद से विश्वस्तर पर एआई की भूमिका पर सवाल उठने लगे।

READ MORE: Airtel ग्राहकों को मिलेगा 1 साल का FREE Adobe Express Premium

दक्षिण-पूर्व एशिया का रुख

बाद में फिलीपींस ने सबसे पहले Grok पर से प्रतिबंध हटाया। इसके कुछ ही दिनों बाद मलेशिया ने भी यही बैन हटा लिया। हालांकि इन दोनों देशों ने भी यह साफ किया कि भविष्य में किसी भी तरह की गलती दोहराने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और निगरानी व्यवस्था बनी रहेगी। अब इस सूची में इंडोनेशिया का नाम भी शामिल हो गया है।

विश्वस्तर पर जांच का दबाव

Grok की मुश्किलें केवल एशिया तक सीमित नहीं हैं। अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य और ब्रिटेन के मीडिया नियामक भी इस एआई सिस्टम की भूमिका की जांच कर रहे हैं। यानी अब, एआई से जुड़े नैतिक, कानूनी और सामाजिक सवाल अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गंभीर बहस का विषय बन चुके हैं।

अब आने वाले समय में यह देखना होगा कि Grok इन सख्त शर्तों का पालन करता है या नहीं, क्योंकि तकनीकी प्रगति के साथ सामाजिक सुरक्षा की परीक्षा अब और कठिन होती जा रही है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

iPhone रेंज में होगा फ्लिप मॉडल का धमाका

Budget 2026: सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर में उद्योग को बड़ा भरोसा
Next Story

Budget 2026: सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर में उद्योग को बड़ा भरोसा

Latest from Artificial Intelligence

Google का बड़ा AI धमाका! अब AI से बनेगी वर्चुअल दुनियां

Google का बड़ा AI धमाका! अब AI से बनेगी वर्चुअल दुनियां

Google Project Genie: Google ने Artificial Intelligence को एक नई दिशा देते हुए Project Genie पेश किया है। इसके जरिए AI अब टेक्स्ट या इमेज ही नहीं, बल्कि ऐसी वर्चुअल दुनियाएं बना सकता है। जिनमें
Google ने AI सर्च को और आसान और स्मार्ट बनाया

Google ने AI सर्च को और आसान और स्मार्ट बनाया

Google Search Updates: टेक दिग्गज Google ने अपनी सर्च सर्विस में दो बड़े AI अपग्रेड रोलआउट किए हैं। अब यूजर्स के लिए जानकारी खोजना और रिसर्च करना पहले से कहीं ज्यादा आसान और स्मार्ट हो गया है। ये बदलाव खासकर AI Overviews और AI Mode से जुड़े हैं। Google Search में

Don't Miss