Mukesh Ambani AI Announcement: मुकेश अंबानी ने India AI Impact Summit 2026 में अपने संबोधन के दौरान कहा कि AI मोबाइल डेटा के बाद अगला बड़ा तकनीकी बदलाव बनने जा रहा है। उनके अनुसार AI अब केवल तकनीकी प्रदर्शन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि दुकानों, स्कूलों, अस्पतालों और खेती जैसे रोजमर्रा के कामों में उपयोग होगा।
मुकेश अंबानी ने India AI Impact Summit 2026 में AI को भारत के भविष्य की बुनियादी तकनीक बताते हुए हर नागरिक तक सस्ती AI सेवाएं पहुंचाने और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश की योजना साझा की।
हर भारतीय तक AI पहुंचाने की योजना
Reliance Jio के प्रमुख ने कहा कि JIO ने भारत को इंटरनेट युग से जोड़ा, अब जियो भारत को इंटेलिजेंस युग से जोड़ेगा। उन्होंने बताया कि AI को हर नागरिक, हर उद्योग और सरकारी सेवाओं तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत ‘इंटेलिजेंस किराए पर लेने’ का जोखिम नहीं उठा सकता है इसलिए कंपनी AI सेवाओं की लागत को उतना ही सस्ता बनाना चाहती है जितना मोबाइल डेटा को बनाया गया था।
READ MORE: Jio यूजर्स को 18 महीने Free मिलेगा AI Pro, जानें कैसे
10 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
Reliance Industries और JIO मिलकर इस साल से अगले 7 सालों में 10 लाख करोड़ का निवेश करेंगे। यह निवेश देश में AI इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल क्षमताओं को मजबूत करेगा।
कंप्यूट क्षमता सबसे बड़ी चुनौती
अंबानी ने कहा कि AI के विकास में सबसे बड़ी बाधा प्रतिभा की कमी नहीं, बल्कि कंप्यूटिंग क्षमता की कमी और उसकी ऊंची लागत है।
READ MORE: सोशल मीडिया पर Jio, BSNL और itel क्यों कह रहे हैं Sorry?
संप्रभु कंप्यूट इंफ्रास्ट्रक्चर की योजना
- जामनगर में गीगावॉट स्तर के डेटा सेंटर, जिनमें 2026 की दूसरी छमाही तक 120 मेगावॉट से अधिक क्षमता शुरू होगी।
- ग्रीन एनर्जी के जरिए 10 गीगावॉट तक अतिरिक्त स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराई जाएगी।
- JIO नेटवर्क से जुड़ी देशव्यापी एज कंप्यूट प्रणाली, जिससे AI सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी।
