Circle to Search multi search: Google ने अपने विज़ुअल सर्च फीचर Circle to Search को बड़ा अपग्रेड दिया है। अब यह फीचर सिर्फ किसी एक वस्तु को पहचानने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि एक ही इमेज में मौजूद कई चीज़ों को एक साथ समझकर उनके बारे में विस्तार से जानकारी देगा। यह Galaxy S26 और Pixel 10 सीरीज़ से शुरू हो रहा है।
Galaxy S26 और Pixel 10 सीरीज़ में आया नया मल्टी-सर्च फीचर, जो शॉपिंग और विज़ुअल सर्च को बनाएगा और मजेदार स्मार्ट। जानिए पूरी डिटेल्स में.
तस्वीर में जो दिखे, सबका जवाब मिलेगा
मान लीजिए आपने किसी ब्लॉग में एक साथ कई ऐसे जंगली जानवर दिखेंगे जिसे आप नहीं पहचानते हैं तो उसे बस आप सभी को सर्कल कर पूछ सकते हैं कि ये कौन-सी प्रजातियां हैं और साथ कैसे रहती हैं। सिस्टम न केवल उनकी पहचान करेगा, वेब लिंक्स के जरिए गहराई से जानकारी भी देगा।
शॉपिंग और फैशन सर्च हुआ आसान
अगर आपने सोशल मीडिया पर कोई आउटफिट या इंटीरियर डिजाइन पसंद किया है, तो अब आप उसके हर हिस्से कपड़े, जूते- चप्पल, एक्सेसरीज़ या फर्नीचर को एक साथ खोज सकते हैं। इसके लिए Find the look विकल्प का उपयोग कर सकते हैं। इससे ऑनलाइन शॉपिंग ज्यादा इंटरैक्टिव और सटीक बनती है।
READ MORE- ट्रंप ने टेक दिग्गजों से मांगी डेटा सेंटर के लिए बिजली की गारंटी
58 करोड़ डिवाइस पर पहुंचा फीचर
Circle to Search पहले ही 580 मिलियन से ज्यादा Android डिवाइस पर उपलब्ध है। लेकिन इस बार का अपडेट इसे इंटेलिजेंट विज़ुअल असिस्टेंट बना देता है। अब यूज़र स्क्रीन पर दिख रही अलग-अलग वस्तुओं को circle करके एक साथ उनके बारे में सवाल पूछ सकते हैं।
READ MORE- भारत में लॉन्च हुआ Pomelli, Google AI से मिलेगा ब्रांड को नई पहचान
ऊपर नहीं, अब नीचे से शुरू होगी सर्च
ध्यान रहे अब Google ने सर्च बार को स्क्रीन के ऊपर से हटाकर नीचे कर दिया है। जिससे अनुभव चैट जैसा हो गया है। यूज़र Ask anything बार में सीधे सवाल टाइप कर सकते हैं। यह बदलाव सर्च को अधिक सहज और उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाता है।
Gemini 3 की ताकत से बना मल्टी-स्टेप सर्च
इस अपग्रेड के पीछे Gemini 3 की एडवांस क्षमताएं काम कर रही हैं। अब Circle to Search कई चरणों में सोचकर रिजल्ट देता है। यह इमेज के अहम हिस्सों को पहचानता है, उन्हें क्रॉप करता है, एक साथ कई सर्च चलाता है और फिर सभी जानकारियों को मिलाकर एक विस्तृत उत्तर तैयार करता है।
Circle to Search का यह नया रूप Android सर्च अनुभव को एक साधारण टूल से समझदार डिजिटल सहायक में बदल रहा है।
