भारतीयों के लिए खुशखबरी, अब आपकी भाषा में जवाब देगा Google

भारतीयों के लिए खुशखबरी, अब आपकी भाषा में जवाब देगा Google

5 mins read
998 views
September 9, 2025

Google Gemini 2.5 AI: Google ने अपने AI Mode को बड़ा अपडेट दिया है। पहले यह फीचर केवल अंग्रेजी भाषा तक सीमित था लेकिन अब कंपनी ने इसे और भी उपयोगी बनाने के लिए 5 नई भाषाओं में पेश कर दिया है। इनमें सबसे अहम है हिंदी जो भारत के करोड़ों यूजर्स के लिए इसे और भी सुविधाजनक बना देता है। 

हिंदी बोलने वालों के लिए खुशखबरी! Google ने AI मोड में हिंदी सपोर्ट जोड़ दिया है। अब आप अपनी भाषा में गहराई से जानकारी खोज सकते हैं और स्मार्ट जवाब पा सकते हैं।  

अब मिलेगा 5 नई भाषाओं का सपोर्ट 

कुछ महीने पहले Google ने AI Mode को सिर्फ इंग्लिश में लॉन्च किया था लेकिन अब इसमें हिंदी, इंडोनेशियाई, जापानी, कोरियाई और ब्राजीलियाई पुर्तगाली भाषाओं का सपोर्ट जोड़ दिया गया है। Google के मुताबिक, इस विस्तार के बाद ज्यादा लोग अपनी पसंद की भाषा में सवाल पूछ पाएंगे 

हिंदी यूजर्स के लिए बड़ी राहत 

भारत में कई लोग हिंदी बोलते हैंऐसे में अब तक जो लोग अंग्रेजी की वजह से असहज महसूस करते थे उनके लिए यह अपडेट किसी तोहफे से कम नहीं है। अब आप Google AI Mode से सीधे हिंदी में सवाल पूछ सकते हैं और उतना ही सटीक जवाब पा सकते हैं। 

READ MORE: Google ने AI-पावर्ड Vids प्लेटफॉर्म को फ्री यूजर्स के लिए खोला 

Gemini 2.5 AI मॉडल से और पावरफुल 

Google ने इस फीचर को Gemini 2.5 AI मॉडल के जरिए अपग्रेड किया है। यह सिर्फ अनुवाद तक सीमित नहीं है बल्कि लोकल कॉन्टेक्सट और जानकारी को भी समझता है। Google का यह मोड तीन तरीकों से सवाल पूछने की सुविधा देता है। इनमें टेक्स्ट, आवाज और फोटो शामिल है। 

180 से ज्यादा देशों में लॉन्च 

Google ने पिछले महीने ही इस फीचर को 180 से ज्यादा देशों में पेश किया था। अब भाषाओं की संख्या बढ़ने से यह और ज्यादा लोगों तक पहुंच सकेगा। कंपनी का मानना है कि लोगों को अपनी ही भाषा में जानकारी मिलने से इसका इस्तेमाल काफी आसान और भरोसेमंद हो जाएगा। 

READ MORE: Microsoft ने लॉन्च किए अपने AI मॉडल्स, OpenAI और Google को टक्कर 

समय के साथ और होगा बेहतर 

Google का कहना है कि AI मोड अभी भी डेवलपमेंट फेज में है। यानी आने वाले समय में इसकी स्पीड और सटीकता और भी बढ़ेगी। खासकर भारत जैसे देश में जहां अलग-अलग भाषाएं बोली जाती हैं, यह अपडेट यूजर्स के लिए बहुत बड़ा बदलाव साबित हो सकता है। 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Global Fintech Fest 2025: मुंबई में मंच शेयर करेंगे पीएम मोदी और UK पीएम
Previous Story

Global Fintech Fest 2025: मुंबई में मंच शेयर करेंगे पीएम मोदी और UK पीएम

Asset Entities और Strive Enterprises का बड़ा मर्जर, Bitcoin खरीदने की तैयारी
Next Story

Asset Entities और Strive Enterprises का बड़ा मर्जर, Bitcoin खरीदने की तैयारी

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss