AI ने कैंसर रिसर्च में दिखाई नई राह, सुंदर पिचाई ने जताई खुशी

4 mins read
1.5K views
October 16, 2025

Sundar Pichai On Google AI: Google के CEO सुंदर पिचाई ने हाल ही में एक बड़ी उपलब्धि की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि DeepMind की AI मॉडल Gemma ने कैंसर रिसर्च में एक नई संभावित थेरेपी पाथवे खोजने में मदद की है। यह खोज Google और Yale University के ज्वाइंट रिसर्च से संभव हुई।

DeepMind की AI मॉडल Gemma ने कैंसर रिसर्च में संभावित नई थेरेपी पाथवे खोजने में अहम भूमिका निभाई। सुंदर पिचाई ने इस AI सफलता को “रोमांचक milestone” बताया।

पिचाई ने X पर कहा है कि C2S-Scale 27B फाउंडेशन मॉडल ने कैंसर सेल्स के व्यवहार पर एक नई परिकल्पना तैयार की। वैज्ञानिकों ने इस परिकल्पना को जीवित कोशिकाओं में प्रयोग करके सत्यापित किया। उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में प्री-क्लिनिकल और क्लिनिकल टेस्ट के बाद यह खोज कैंसर के इलाज में नई दिशा दिखा सकती है।

https://x.com/sundarpichai/status/1978507110477332582?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1978507110477332582%7Ctwgr%5E0ad1acfbf9d807f7fa294ede6b614a845c0b08df%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.indiatvnews.com%2Ftechnology%2Fnews%2Fsundar-pichai-hails-exciting-milestone-as-google-ai-generates-novel-hypothesis-about-cancer-cell-2025-10-16-1013005

वैज्ञानिक और टेक समुदाय की प्रतिक्रिया

इस घोषणा के बाद वैज्ञानिक और टेक समुदाय में उत्साह देखा गया। कई विशेषज्ञों ने इसे AI के सामाजिक प्रभाव का उदाहरण बताया। एक पूर्व Google इंजीनियर ने लिखा कि AI अब केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य और विज्ञान में सीधे मानवता के लिए मदद कर रहा है।

DeepMind के शोधकर्ताओं ने बताया कि उनका मॉडल Cell2Sentence-Scale 27B (C2S-Scale) सिंगल-सेल विश्लेषण के लिए बनाया गया है। इस मॉडल ने जो परिकल्पना दी, उसे प्रयोगशाला में सफलतापूर्वक सत्यापित किया गया। इस खोज से कैंसर इलाज के लिए नई संभावनाओं का मार्ग खुला है।

READ MORE: Meta की AI टीम में शामिल हुए OpenAI और DeepMind के दिग्गज

Google ने AI में किया बड़ा बदलाव, एक साल में बनाई नई पहचान

यह उपलब्धि दिखाती है कि AI अब केवल तकनीक तक सीमित नहीं है, बल्कि मानव जीवन और स्वास्थ्य में बड़ा योगदान दे सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

ग्लोबल आउटेट के बाद YouTube ने फिर शुरू की सर्विस

Next Story

Paxos की गलती से 300 ट्रिलियन डॉलर PYUSD मिंट

Latest from Artificial Intelligence

जुकरबर्ग का दावा, हर इंसान इस्तेमाल करेगा पर्सनल AI

जुकरबर्ग का दावा, हर इंसान इस्तेमाल करेगा पर्सनल AI

 क्या आने वाला समय AI का होगा? मार्क जुकरबर्ग ने दावा किया है कि पर्सनल AI एजेंट्स जल्द ही लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन जाएंगे।  Mark Zuckerberg: क्या आने वाले 5 साल में हर व्यक्ति के पास अपना AI असिस्टेंट होगा? Meta AI Agents को लेकर कंपनी के CEO मार्क जुकरबर्ग ने बड़ा दावा किया है। आज तिमाही नतीजों के दौरान उन्होंने कहा कि अरबों लोग जल्द ही ऐसे AI एजेंट इस्तेमाल करेंगे, जो उनकी जरूरतों को समझेंगे और 24 घंटे उनकी मदद करेंगे।  Meta AI Agents बदलेंगे रोजमर्रा की जिंदगी  जुकरबर्ग के मुताबिक, AI एजेंट सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं रहेंगे। ये लोगों की फाइनेंस, हेल्थ, घरेलू काम और निजी रिश्तों को बेहतर तरीके से संभालने में भी मदद करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि WhatsApp और Meta के दूसरे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म AI एजेंट्स के इस्तेमाल का बड़ा माध्यम बनेंगे।  READ MORE: क्या Meta का नया AI आपकी प्राइवेसी के लिए खतरा है?  AI की दौड़ में Meta का बड़ा निवेश 
Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic ने MCP 2026-07-28 का नया अपडेट जारी किया, जानें Stateless Model, बेहतर Authorization और AI Tools कनेक्शन में हुए बड़े बदलाव।  AI Agents: क्या AI ऐप्स को बाहरी टूल और डेटा से जोड़ना अब पहले से आसान होगा? Anthropic ने अपने Model Context Protocol (MCP) के नए 2026-07-28 Specification के साथ इसका रास्ता साफ करने की कोशिश की है। कंपनी ने MCP के पांचवें Specification Release में ऐसे बदलाव किए हैं, जिनसे AI टूल कनेक्शन को Deploy करना और बड़े स्तर पर चलाना आसान हो सकता है।  MCP एक Open Standard है। यह AI Applications को बाहरी Tools, Business Software और Data Sources से जोड़ता है। Anthropic के मुताबिक, MCP से जुड़े Software Development Kit यानी SDK के डाउनलोड अब हर महीने 400 मिलियन से ज्यादा हो चुके हैं। वहीं Claude की कनेक्शन डायरेक्टरी में 950 से ज्यादा MCP Servers Listed हैं।  MCP अब Stateless

Don't Miss