Donald Trump

मोदी और मस्क की आज होगी मुलाकात, इन मुद्दों पर होगी मुलाकात

4 mins read
1.2K views
February 13, 2025

अमेरिका दौरे पर गए पीएम मोदी आज एलन मस्क से मुलाकात करने जा रहे हैं। दोनों के बीच मुलाकात के दौरान AI और Starlink को लेकर चर्चा हो सकती है।

Elon Musk And PM Modi: अमेरिका दौरे पर गए पीएम मोदी आज एलन मस्क से मुलाकात कर सकते हैं। खबर है कि पीएम मोदी और एलन मस्क के बीच वन-टू-वन मीटिंग हो सकती है। ट्रंप प्रशासन में अहम जिम्मेदारी संभालने के बाद एलन मस्क की प्रधानमंत्री मोदी संग यह पहली मुलाकात होगी। इस दौरान दोनों के बीच भारत में AI और Starlink सेवाओं को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

पहले भी हो चुकी है दोनों की मुलाकात

पीएम मोदी और एलन मस्क की यह मुलाकात गुरुवार दोपहर को हो सकती है। बता दें कि दोनों की इससे पहले भी मुलाकात हो चुकी है। 2015 में पीएम मोदी ने Tesla की एक फैक्ट्री का दौरा किया था, जहां एलन मस्क ने खुद उन्हें पूरे प्लांट का दौरा करवाया था।

इन मुद्दों पर रहेगा फोकस

खबर है कि, पीएम मोदी और एलन मस्क AI पॉलिसी, भारत में Starlink की सेवा और Tesla के प्लांट पर चर्चा कर सकते हैं। हालांकि, पीएम मोदी का फोकस भारत के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और भारत में निवेश बढ़ाने पर ही रहेगा। याद दिला दें कि Starlink भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करना चाहती है, इसको लेकर प्रक्रिया काफी समय से चल रही है और अगले कुछ महीनों में यह सेवा शुरू हो सकती है।

Starlink ने मानी भारत की सारी शर्तें

Starlink ने भारत में लाइसेंस पाने के लिए सरकार की जरूरी शर्तें मान ली हैं। कंपनी ने सुरक्षा और डेटा स्टोरेज की शर्तें भी मान ली हैं। फिलहाल, कंपनी को स्पेक्ट्रम आवंटित करने पर काम चल रहा है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि Starlink की सैटेलाइट इंटरनेट सेवाएं इसी साल भारत में शुरू हो जाएंगी। हालांकि, यह सेवा महंगी होगी और कंपनी के प्लान की कीमत 850 रुपये से लेकर कई हजार तक हो सकती है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Pixel 9a
Previous Story

Google I/O 2025: Android 16, Pixel 9a समेत कई प्रोडक्ट होंगे पेश

AI game
Next Story

बना नया रिकॉर्ड: भारत का AI गेम होगा स्ट्रॉन्ग

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss