Meta AI Glasses को मिली दीपिका पादुकोण की आवाज

Meta AI Glasses को मिली दीपिका पादुकोण की आवाज

4 mins read
1.2K views
October 15, 2025

Deepika Padukone AI: Meta ने अपनी Ray-Ban Meta glasses में नए AI फीचर्स जोड़े हैं, जिससे ये चश्मे अब और स्मार्ट और इंटरएक्टिव हो गए हैं। सबसे खास अपडेट है बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की AI वॉइस, जिससे उपयोगकर्ता हिंदी में हेंड्स-फ्री बातचीत कर सकते हैं। अब UPI Lite पेमेंट करना, अनुवाद करवाना या ट्रिविया सवाल पूछना पहले से कहीं आसान हो गया है।

Ray-Ban Meta glasses में नया अपडेट, दीपिका पादुकोण की वॉइस और हिंदी भाषा सपोर्ट के साथ अब रोजमर्रा के काम आसान और इंटरएक्टिव होंगे।

दीपिका पादुकोण  AI वॉइस

इस अपडेट के बाद, उपयोगकर्ता सीधे ‘Hey Meta’ कहकर AI असिस्टेंट से बात कर सकते हैं। आप सवाल पूछ सकते हैं, जोक्स सुन सकते हैं, पजल हल कर सकते हैं या तुरंत अनुवाद पा सकते हैं। दीपिका की वॉइस इस्तेमाल करने के लिए, Meta AI ऐप खोलें फिर Device Settings में जाकर Meta AI के Language and Voice में जाकर उनकी वॉइस चुनें। यह पहली भारतीय सेलेब्रिटी वॉइस है जो ग्लोबल नामों जैसे Awkwafina और Judi Dench के साथ जुड़ गई है।

हिंदी भाषा सपोर्ट

Meta AI अब हिंदी में भी सपोर्ट करता है। भारत के AI डेवलपर Sarvam की मदद से उपयोगकर्ता आसानी से UPI Lite पेमेंट, अनुवाद या जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही, फेस्टिव फोटो एडिटिंग और रिमाइंडर सेट करना भी वॉइस कमांड से संभव हो गया है।

READ MORE: META का बड़ा ऐलान, UK में Facebook-Instagram अब Ad Free

उपयोग और अनुभव

दीपिका की वॉइस और हिंदी सपोर्ट के साथ Ray-Ban Meta glasses अब और पर्सनल, सुविधाजनक और इंटरएक्टिव बन गए हैं। यह फीचर्स दैनिक कामों को सरल, मजेदार और हेंड्स-फ्री बनाते हैं।

READ MORE: Ray-Ban Meta Gen 2: अब हर दिन के लिए और भी स्मार्ट AI ग्लासेस

यूजर्स अब बिना फोन निकाले AI असिस्टेंट की मदद से अपने रोजमर्रा के काम आसानी से कर सकते हैं। Meta का यह अपडेट भारतीय उपयोगकर्ताओं के लिए लोकलाइजेशन और यूजर फ्रेंडली अनुभव को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

ChatGPT हुआ नॉटी… यूजर्स जल्द देख पाएंगे ऐसे कंटेट

फ्रांस के बैंक ODDO BHF ने लॉन्च किया EUROD स्टेबलकॉइन
Next Story

फ्रांस के बैंक ODDO BHF ने लॉन्च किया EUROD स्टेबलकॉइन

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss