Instagram Reels

Instagram पर AI से लिखे जाएंगे कमेंट्स, Meta कर रहा टेस्टिंग

5 mins read
1.4K views
March 25, 2025

Meta ने Instagram पर एक नए फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है, जिसमें AI यूजर्स को कमेंट लिखने में मदद करेगा।

Meta Instagram Testing AI-Comments: Meta एक बार फिर AI को नए अंदाज में पेश कर रहा है और इस बार इसका असर Instagram पर दिखेगा। कंपनी एक ऐसा फीचर टेस्ट कर रही है, जो यूजर्स के लिए पोस्ट्स पर ऑटोमैटिक कमेंट सजेस्ट करेगा। Meta का कहना है कि यह फीचर बातचीत को आसान बनाएगा, खासतौर पर उन लोगों के लिए जो जल्दी से रिप्लाई करना पसंद करते हैं। हालांकि, कुछ यूजर्स इसे गैर-जरूरी और अनऑथेंटिक मान रहे हैं। यह फीचर कब तक सभी यूजर्स को मिलेगा और इसका इस्तेमाल कैसे किया जा सकेगा? इस पर Meta ने अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

कैसे काम करेगा

सोशल मीडिया फीचर्स पर नजर रखने वाले Jonah Manzano ने इस फीचर का पता लगाया और एक वीडियो शेयर किया, जिसमें Write with Meta AI का ऑप्शन नजर आ रहा है। जब कोई यूजर इस ऑप्शन पर क्लिक करेगा, तो Meta AI फोटो को स्कैन करेगा और तस्वीर को देखते हुए तीन ऑटोमैटिक कमेंट्स सजेस्ट करेगा। मान लीजिए, किसी फोटो में कोई व्यक्ति लिविंग रूम में बैठा मुस्कुरा रहा है, तो AI कुछ इस तरह के कमेंट्स सुझा सकता है। जैसे कि Cute living room setup, Love the cozy atmosphere और Great photo shoot location अगर ये कमेंट्स यूजर को पसंद नहीं आते, तो वो Refresh बटन पर क्लिक कर नए कमेंट सजेशंस देख सकता है।

मेटा का बयान

Meta के प्रवक्ता ने TechCrunch को बताया कि कंपनी अपने ऐप्स में Meta AI के नए फीचर्स की टेस्टिंग कर रही है। हालांकि, ये फीचर अभी केवल टेस्टिंग स्टेज में है। इसे सभी यूजर्स के लिए कब तक उपलब्ध कराया जाएगा, इस पर कंपनी ने फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी हैय़

यूजर्स की प्रतिक्रिया

इस नए फीचर को लेकर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कई लोग मानते हैं कि Instagram पर असली और दिल से लिखे गए कमेंट्स की अलग ही अहमियत होती है। उनका कहना है कि AI द्वारा बनाए गए कमेंट्स AI और फॉर्मल लग सकते हैं। Meta इससे पहले Facebook पर भी AI से कमेंट जनरेट करने का फीचर टेस्ट कर चुका है, लेकिन इसे यूजर्स का खास समर्थन नहीं मिला। अब देखना होगा कि Instagram पर ये फीचर कितना सफल होता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

YouTube Music
Previous Story

YouTube Music, Apple Music या Spotify कौन है आपके लिए बेस्ट

software updates
Next Story

इन Smartphone को सालों तक मिलती हैं Software Updates!

Latest from Apps

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

App Store Policy: नई रिपोर्ट ने बड़ी टेक कंपनियों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। टेक ट्रांसपेरेंसी प्रोजेक्ट की रिपोर्ट के मुताबिक,

Don't Miss