Claude AI में आया गजब़ का फीचर, अब चैट में ही तैयार होंगे ग्राफ और डायग्राम

Claude AI में आया गजब़ का फीचर, अब चैट में ही तैयार होंगे ग्राफ और डायग्राम

7 mins read
1 views
March 15, 2026

Claude AI visualization feature:  Artificial Intelligence रंगों में ढ़लने लगा है कई टेक कंपनियां। हर दिन कुछ न कुछ नया अपडेट से यूजर्स आकर्षित करने की कोशिश कर रही है। एआई आधारित फीचर को लेकर प्रतिस्पर्धा भी बढती जा रही है। इन्हीं सबों के बीच Anthropic ने अपने Claude AI में जबरदस्त फीचर लाकर टेक जगत में हंगामा मचा दिया है। अब यह चैट के दौरान सीधे चार्ट, डायग्राम और अन्य आकर्षक विज़ुअल भी तैयार करेगा। इससे कठिन से कठिन विषय को चार्ट या डायग्राम के जरिए समझ पाना आसान हो जाएगा। तो आइए जानते हैं इस फीचर की खूबियां के बारे में।

Claude ने अपने यूजर्स के लिए जबरदस्त फीचर लाया है। अब यह टेक्स्ट के साथ चार्ट और डायग्राम भी बनाएगा। जानिए तरीका यहां विस्तार से।

क्यों जरूरी हैं विज़ुअल जवाब

कंपनी का यह कहना है कि कई बार शब्दों में दी गई जानकारी यूज़र के लिए पर्याप्त नहीं होती। उन्हें समझने कठिनाई भी होती है। इसी कारण Claude को इस तरह डिजाइन किया गया है कि जब भी किसी विषय को समझाने के लिए विज़ुअल ज्यादा उपयोगी हों, तो वो स्वयं उन्हें बना सके। इससे डेटा, ट्रेंड या किसी प्रोसेस को देखने और समझने का नजरिया बदल सकता है।

Imagine with Claude से प्ररित

इन नए फीचर्स को Imagine with Claude नाम के प्रयोगात्मक टूल से प्रेरित बताया जा रहा है। कंपनी ने पिछले साल ही तो पेश किया था। उस समय इसका उद्देश्य था बिना कोडिंग के रियल टाइम में  इस टूल को पिछले साल पेश किया गया था, जिसका उद्देश्य बिना कोडिंग के रियल-टाइम में बढ़ियां सॉफ्टवेयर तैयार करना था। अब उसी तकनीक के कुछ हिस्सों को Claude के नियमित जवाबों में शामिल कर दिया गया है।

READ MORE-  US-Iran War: Samsung-SK Hynix के 200 अरब डॉलर स्वाहा!

एडिट या नया डेटा भी जोड़ना भी संभव

इसके विज़ुअल स्थिर नहीं होंगे। चलते रहेंगे। बातचीत आगे बढ़ने के साथ-साथ वे अपने-आप बदल भी सकते हैं। इसमें एडिट करना, नया डेटा जोड़ना या अलग तरीके से एक्सप्लोर करना भी संभव होगा। Anthropic का कहना है कि भविष्य में Claude इस तरह विकसित होगा कि वह हर सवाल के लिए सबसे प्रभावी फॉर्मेट चुन सकेंगे। चाहे वह टेक्स्ट हो, विज़ुअल हो या कोई इंटरैक्टिव फॉर्म।

READ MORE- ऑनलाइन ठगी पर लगेगी रोक! Meta लाया तगड़ा AI सुरक्षा टूल

सभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध फीचर

नई सुविधा वेब और डेस्कटॉप पर सभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध कराई जा रही है और इसे अलग से ऑन करने की जरूरत नहीं होगी। Claude अपने जवाबों के क्रम स्वयं तय करेगा कि कब विज़ुअल की जरूरत है। हालांकि यूज़र चाहें तो सीधे कमांड देकर भी डायग्राम या टाइमलाइन जैसे विज़ुअल बनवा सकते हैं। इतना ही नहीं, अब Claude के जरिए यूज़र कई ऐप्स में सीधे काम भी कर सकते हैं। चैट इंटरफेस से ही Slack, Figma, Asana और Canva जैसे प्लेटफॉर्म पर कुछ कार्य पूरे किए जा सकते हैं।

यह खासकर उन छात्रों, रिसर्चरों के लिए ज्यादा उपयोगी हो सकता है जिन्हें टेक्स्ट से ज्यादा ग्राफ या डायग्राम देखने के बात समझ आती है। निश्चित तौर पर यह आनेवाले दिनों काफी लाभदायक सुविधा के रूप जाना जा सकता हैं।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Apple बढ़ा रहा है iPhone का उत्पादन, भारत बनेगा हब
Previous Story

Apple बढ़ा रहा है iPhone का उत्पादन, भारत बनेगा हब

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss