Claude Down: यूजर्स परेशान, कई AI सेवाओं में आई खराबी

Claude Down: यूजर्स परेशान, कई AI सेवाओं में आई खराबी

4 mins read
10 views
August 24, 2026

Claude AI: रविवार रात कई यूजर्स ने Claude की सेवाओं में परेशानी की शिकायत की। Claude AI Down की समस्या Claude Chat, Claude Code और ऐप तक पहुंचती दिखी। Downdetector के मुताबिक, 41% शिकायतें Claude Code, 31% Claude Chat और 19% ऐप से जुड़ी थीं। कुछ यूजर्स ने लॉगिन, वेबसाइट और धीमी स्पीड की समस्या भी बताई।

Claude Chat, Claude Code और API में यूजर्स को परेशानी हुई, Anthropic ने समस्या की पुष्टि कर दी।

Claude AI Down: इन सेवाओं पर पड़ा असर

ताजा जानकारी के मुताबिक, परेशानी सिर्फ मुख्य चैटबॉट तक सीमित नहीं रही। यूजर्स ने Claude.ai, Claude API, Claude Code और Claude for Workspaces में भी दिक्कत बताई। टेक्नोलॉजी कमेंटेटर Alex Getman ने सोशल मीडिया पर कई सेवाओं में खराब प्रदर्शन की जानकारी दी। कुछ Claude मॉडल में भी ज्यादा errors सामने आने की बात कही गई। Anthropic ने अपने सर्विस स्टेट्स पेज पर समस्या की पुष्टि की। कंपनी ने कहा कि उसने घटना की वजह पहचान ली है और इंजीनियर सामान्य सेवा बहाल करने पर काम कर रहे हैं।

READ MORE:  Google ने 10 मिलियन डॉलर में खरीदा Spirit Airlines का डेटा

Claude Chat और API यूजर्स भी हुए परेशान

कई यूजर्स ने बताया कि वे प्रॉम्पट पूरे नहीं कर पा रहे थे। कुछ लोगों को API रिक्वेस्ट में भी फेलियर और ज्यादा लेटेंसी का सामना करना पड़ा। खासकर डेवलपर्स के लिए यह परेशानी अहम रही। जो लोग प्रोडक्शन काम के लिए Claude API पर निर्भर हैं, उनके काम प्रभावित हो सकते हैं। Anthropic ने Claude Mythos 5, Claude Fable 5, Claude Opus 5 और Claude Opus 4.8 से जुड़े रिक्वेस्ट में बढ़े एरर की भी जानकारी दी।

READ MORE: Dr. Dre ने AI को बताया म्यूजिक का नया क्रिएटिव टूल

आउटेज की वजह अभी साफ नहीं

अभी तक Anthropic ने यह नहीं बताया है कि समस्या इंफ्रास्ट्रक्चर, Software Deployment या अचानक बढ़े Traffic की वजह से हुई। ऑनलाइन कुछ यूजर्स ने लगातार Outages की शिकायत की। हालांकि, अब क्लाउड ठीक से काम करने लगा है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss