WhatsApp alert

Alert! WhatsApp पर फोटो क्लिक करते ही फोन हो जाएगा हैक

3 mins read
1.4K views
April 7, 2025

Cyber Crime: अगर आपके WhatsApp पर किसी अनजान नंबर से फोटो या लिंक आता है, तो उसे बिना सोचे-समझे क्लिक न करें। रायपुर पुलिस ने एक नए तरह के साइबर फ्रॉड को लेकर लोगों को अलर्ट किया है। इस फ्रॉड को ‘WhatsApp इमेज स्कैम’ या ‘मैलिशियस लिंक स्कैम’ कहा जा रहा है।

क्या है पूरा मामला?

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक शख्स को WhatsApp पर अनजान नंबर से एक फोटो भेजी गई। जैसे ही उसने फोटो पर क्लिक किया, उसका फोन हैक हो गया और कुछ ही मिनटों में उसके बैंक अकाउंट से 2.01 लाख रुपये गायब हो गए।

कैसे होता है ये फ्रॉड?

इस तरह के स्कैम में एक मैलवेयर से जुड़ा फोटो या लिंक भेजा जाता है। जैसे ही आप उस पर क्लिक करते हैं, हैकर्स आपके फोन का कंट्रोल ले लेते हैं। इसके बाद वे आपकी बैंकिंग ऐप्स, पासवर्ड और ओटीपी जैसी जरूरी जानकारियों तक पहुंच बना लेते हैं।

अगर आपके फोन में खतरनाक मैलवेयर है, तो ये करें

  • अपने फोन को तुरंत ‘Safe Mode’ में शुरू करें। Safe Mode में जाने से फोन पर इंस्टॉल किए गए सभी मैलवेयर ऐप अपने आप बंद हो जाते हैं, जिससे इसे शुरू करना आसान हो जाता है।
  • अगर फोन हैंडसेट है, तो power button को दबाकर रखें। ‘power button’ दबाएं। फिर ‘Safe Mode’ चुनें।
  • Safe Mode अनइंस्टॉल करने की अनुमति नहीं देता है, लेकिन अनवांटेड ऐप को मैन्युअल रूप से हटाया जा सकता है।
  • किसी भी ऐप को तुरंत अनइंस्टॉल करें, जिसे आपने नोटिस नहीं किया है या जो अजीब तरीके से काम कर रहा है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Studio Ghibli
Previous Story

Free यूजर्स के लिए नया अपडेट, ChatGPT की इमेज पर लगेगा वॉटरमार्क

Deepseek
Next Story

चीन के सेल्फ डेवलपिंग AI टूल से नहीं होगी ट्रेनिंग की जरूरत

Latest from Apps

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

App Store Policy: नई रिपोर्ट ने बड़ी टेक कंपनियों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। टेक ट्रांसपेरेंसी प्रोजेक्ट की रिपोर्ट के मुताबिक,

Don't Miss