अब खुलकर किजिए ChatGPT पर प्राइवेट बात...जानें कैसे और कब होगी शुरूआत

अब खुलकर किजिए ChatGPT पर प्राइवेट बात…जानें कैसे और कब होगी शुरूआत

9 mins read
1.2K views
November 28, 2025

ChatGPT  Update: ChatGPT  पर जल्द बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इसका असर उन यूजर्स पर अधिक पड़ेगा जो ऐप पर अधिक खुलकर बातचीत करना चाहते हैं। दरअसल, OpenAI दिसंबर से एक नया आयु सत्यापन सिस्टम लागू करने की तैयारी में है। इस सिस्टम के सक्रिय होते ही वयस्क यूजर्स को उन विषयों पर भी बातचीत की अनुमति मिलेगी, जिन्हें इच्छा के बावजूद अक्सर खुलकर कहने से कतराते रहते हैं। इनमें मैच्योर थीम और एडल्ट कैटेगरी शामिल है। यह प्रयास तब शुरू किया गया जब सख्त कंटेंट नियमों के बाद ऐप पर बिताए जाने वाले समय में गिरावट दर्ज की गई।

OpenAI दिसंबर में नया सिस्टम ला रहा है, जिसके बाद वयस्क यूजर्स को पहले से प्रतिबंधित मैच्योर टॉपिक्स पर कर सकते हैं बातचीत

Age Verification से संभव होगा बातचीत

बता दें कि परिवर्तन की शुरुआत तब हुई जब कंपनी ने किशोर उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई संवेदनशील बातचीतों पर रोक लगा दी थी। रिपोर्ट्स बताती हैं कि कई वयस्क लोग भावनात्मक और निजी विषयों पर चैट करने के आदी थे। लेकिन नई पाबंदियों ने उन्हें सीमित कर दिया। अब Age Verification से वयस्क इन विषयों पर फिर से बात कर सकेंगे। जबकि The Information की रिपोर्ट यह कह रही  आयु सत्यापन कैसे होगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है जबकि कंपनी ने केवल इतना कहा है कि यह फीचर दिसंबर में उपलब्ध कराया जाएगा। यह भी नहीं बताया गया कि जांच स्वचालित होगी या उपयोगकर्ताओं को कोई दस्तावेज़ जमा करना होगा। अन्य प्लेटफॉर्मों की तरह पहचान प्रमाण देना भी एक विकल्प हो सकता है।

READ MORE- ED छापों से पहले WinZO फाउंडर्स का मैसेज सामने आया

बदलावों के पीछे कंपनी की क्या है रणनीति

इन बदलावों के पीछे कंपनी की रणनीति भी साफ नजर आती है। OpenAI अपने वयस्क उपयोगकर्ताओं को बनाए रखने और आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। वर्तमान में बड़ी संख्या में उपयोगकर्ता पेड प्लान्स पर निर्भर हैं और आने वाले वर्षों में इसे काफी बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। कंपनी नहीं चाहती कि प्रतिबंधित विषयों की वजह से वयस्क उपयोगकर्ता दूसरे प्लेटफॉर्मों की तरफ रुख करें। आंकड़ों के जहिए समझे तो जुलाई तक करीब 3.5 करोड़ लोग ChatGPT Plus या फिर Pro के सब्सक्राइबर थे। अब कंपनी 2030 तक और बढ़ाना चाहती है।

नि:शुल्क यूजर्स पर इसका खास प्रभाव नहीं

नि:शुल्क उपयोगकर्ताओं पर इसका खास प्रभाव नहीं पड़ेगा। वे अभी की तरह नए मॉडल्स, वेब सर्च और इमेज जनरेशन जैसी सुविधाओं का उपयोग कर सकेंगे। लेकिन पेड उपयोगकर्ताओं को अधिक क्षमताएं, बड़े लिमिट्स और अतिरिक्त फीचर मिलते रहेंगे। ऐसा नहीं है सभी यूजर्स एक तरह के सोचते हैं। कई उपयोगकर्ता रिसर्च, वर्क सपोर्ट और कस्टम बॉट्स के लिए प्लेटफॉर्म पर निर्भर हैं। वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें अधिक प्रतिबंधित विषयों की आवश्यकता होती है और इन्हीं को ध्यान में रखते हुए नया सिस्टम विकसित किया जा रहा है।

READ MORE- iPhone 17 लवर्स को लगेगा जोर का झटका! जानिए नई कीमत…

कब तक यह सिस्टम होगा लॉन्च?

कैपेबिलिटी, हाई लिमिट्स और नए टूल्स का एक्सेस मिलता है. बहुत से लोग रिसर्च, कोडिंग, वर्क सपोर्ट और कस्टम बॉट बनाने के लिए ChatGPT का इस्तेमाल करते हैं. कुछ यूजर्स ऐसे भी थे जो रेस्ट्रिक्टेड विषयों पर बात करना चाहते थे, और यही वजह है कि नया Age Verification सिस्टम तैयार किया जा रहा है. दिसंबर में इसके लॉन्च होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी कंपनी त्योहारी मौसम में लगातार फीचर रिलीज कर सकती है। इसी दौरान नया Age Verification  सिस्टम और वयस्कों के लिए विस्तारित कंटेंट एक्सेस उपलब्ध कराया जा सकता है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

साउथ अफ्रीका ने रिटेल डिजिटल करेंसी को बताया गैरजरूरी
Previous Story

साउथ अफ्रीका ने रिटेल डिजिटल करेंसी को बताया गैरजरूरी

Turkmenistan
Next Story

Turkmenistan में डिजिटल संपत्ति का कानून हुआ लागू

Latest from Artificial Intelligence

निवेशकों के लिए खुशखबरी! HCL ने दिया शानदार डिविडेंड तोहफा  

HCL Dividend News: HCL Technologies ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार कंपनी का प्रदर्शन मिला–जुला रहा है। मुनाफे में हल्की बढ़त दिखी है, जबकि रेवेन्यू में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। इससे साफ है कि कंपनी का बिजनेस स्थिर बना हुआ है और धीरे–धीरे आगे बढ़ रहा है।  मार्च तिमाही में HCL Technologies का प्रदर्शन मिला-जुला रहा, जहां रेवेन्यू बढ़ा लेकिन मुनाफे की रफ्तार धीमी रही। कंपनी ने निवेशकों को 5 मई को 24 प्रति शेयर डिविडेंड देने की घोषणा की है।  मुनाफे में हल्की बढ़त  कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 4.2% बढ़कर 4,488 करोड़ हो गया है। पिछले साल इसी तिमाही में यह 4,307 करोड़ था। यानी कंपनी ने मुनाफा तो बढ़ाया है, लेकिन इसकी रफ्तार बहुत तेज नहीं रही।  कमाई में मजबूत ग्रोथ  कमाई के मामले में कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। मार्च तिमाही में ऑपरेशंस से कुल आय 33,981 करोड़ रही, जो पिछले साल के 30,246 करोड़ के मुकाबले करीब 12% ज्यादा है। इससे पता चलता है कि कंपनी का कारोबार बढ़ रहा है, हालांकि तिमाही आधार पर ग्रोथ थोड़ी सीमित रही है।  निवेशकों को डिविडेंड का फायदा  कंपनी ने अपने निवेशकों को खुश करते हुए प्रति शेयर 24 का इंटरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इसके लिए 25 अप्रैल को रिकॉर्ड डेट तय की गई है, जबकि डिविडेंड का भुगतान 5 मई को किया जाएगा। खास बात यह है कि कंपनी लगातार अपने निवेशकों के साथ मुनाफा साझा कर रही है। यह कंपनी का 93वां क्वॉर्टर डिविडेंड है, जो इसकी मजबूत और स्थिर वित्तीय स्थिति को दिखाता है।  READ MORE: AI सेक्टर में हलचल, US में चिप और IPO योजनाएं हुई तेज  AI पर बढ़ रहा फोकस  कंपनी अब भविष्य की ग्रोथ के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर ज्यादा ध्यान दे रही है। कंपनी की चेयरपर्सन रोशनी नाडर मल्होत्रा के अनुसार, आने वाले समय में AI कंपनी के लिए बड़ा ग्रोथ इंजन बन सकता है। कंपनी अपने सर्विस पोर्टफोलियो को AI के हिसाब से मजबूत कर रही है, ताकि आने वाले समय में इससे ज्यादा कमाई हो सके।  READ MORE एआई ने कैसे बदल दिया पूरा डिलीवरी मॉडल, 400 कॉल रोज़ खुद करता है एआई  HCL Technologies का प्रदर्शन इस तिमाही में संतुलित रहा है। मुनाफा धीरे–धीरे बढ़ रहा है, कमाई में अच्छी ग्रोथ है और निवेशकों को डिविडेंड का फायदा भी मिल रहा है। साथ ही AI पर फोकस यह दिखाता है कि कंपनी भविष्य के लिए मजबूत तैयारी कर रही है। 

Don't Miss