Atlassian ने 1600 कर्मचारियों को निकाला

AI का असर! Atlassian ने 1600 कर्मचारियों को निकाला

6 mins read
1 views
March 13, 2026

Atlassian layoffs:  दिन-प्रतिदिन Artificial Intelligencev की रफ्तार बढती जा रही है। दुनियां भर के लाखों- करोड़ों युवा इससे नौकरी की उम्मींद किए बैठे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि ऑस्ट्रेलिया की सॉफ्टवेयर कंपनी Atlassian ने अपने कुल कर्मचारियों के 10 प्रतिशत यानी 1600 कर्मचारियों नौकरी से निकालने की घोषणा की है। जिसके बाद से चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। तो आइए जानते हैं इसके पीछे की पूरी कहानी विस्तार से।

क्या नौकरियों पर दिखने लगा है AI के असर। Atlassian ने अपनी वर्कफोर्स 1600 कर्मचारियों को निकालने का लिया फैसला…जानिए इसके पीछे कारण।

क्यों आई कर्मचारियों हटाने की नौबत?

कंपनी का कहना है कि यह निर्णय किसी आर्थिक संकट की वजह से नहीं लिया गया है। करोबार भी अच्छा चल रहा है। लेकिन टेक इंडस्ट्री में तेजी से बदलते माहौल के कारण कंपनी को अपनी प्राथमिकताएं बदलनी पड़ रही हैं। कंपनी चाहती है कि एआई तकनीक और एंचरप्राइज सेल्स में ज्यादा से ज्यादा निवेश करे। इसके लिए कंपनी को वित्तीय स्थिति को मजबूत करने की जरूरत थी। इसलिए यह कदम उठाने पड़े हैं।

Atlassian CEO ने बताया कारण

Atlassian के सह-संस्थापक और CEO Mike Cannon-Brookesv ने कहा कि आज के समय में सॉफ्टवेयर कंपनियों के लिए सफलता का स्तर पहले से काफी ऊंचा हो गया है। अब कंपनियों को ग्रोथ, मुनाफे, काम की गति और वैल्यू क्रिएशन जैसी कई चाजों बेहतर करना होता है। हालांकि, किन- किन विभागों से कितने कर्मचारियों की छटनी की गई है और उनके लिए कंपनी आगे क्या करने जा रही है के सवालों के जबाव देने परहेज किया है।

READ MORE- गेमर्स के लिए खुशखबरी! ASUS ने लॉन्च किए सुपर-फास्ट OLED मॉनिटरv

पहले भी कई कंपनियां लिया है यह निर्णय

ऐसी घोषणा पहलीबार नहीं हुई है. इससे पहले भी कई टेक इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनियां किसी न किसी कारणों का हवाला देकर कर्मचारियों को छटनी किया है। कुछ समय पहले फिनटेक कंपनी Block, Inc. ने भी इसी तरह का बड़ा कदम उठाया था। कंपनी के CEO Jack Dorsey ने हजारों कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा करते हुए कहा था कि AI कई कामों को ऑटोमेट कर सकता है।

READ MORE- Adobe के CEO शांतनु नारायण होने वाले हैं रिटायरमेंट

AI से नौकरियों अवसर या आपदा?

आने वाले वर्षों में AI का प्रभाव रोजगार पर और स्पष्ट दिखाई देगा। कई निवेशकों और विश्लेषकों ने पहले ही चेतावनी दी थी कि 2026 तक AI तकनीक के कई नौकरियों जा सकती है। जिसका असर अब दिखने लगा है। साल के अंत तक इसका असर और देखने को मिल सकता है। ऐसे में सवाल उठता है कि AI  से नौकरी का अवसर मिल रहा है या यह आपदा बन रहा?

कंपनियां अब ऑटोमेशन और AI टूल्स में निवेश बढ़ाकर कम संसाधनों में ज्यादा काम करने की योजना पर आगे बढ़ रही है ऐसे में इंसानों की नौकरी इसके कोपभाजन बन सकती है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Amazon ने लॉन्च किया Sassy पर्सनैलिटी फीचर
Previous Story

Amazon ने लॉन्च किया ‘Sassy’ पर्सनैलिटी फीचर, जानें इसकी हैरान करने वाली खूबियां….

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss