Anthropic के फैसले से ओपन सोर्स को लेकर छिड़ी बहस, जानें वजह

Anthropic के फैसले से ओपन सोर्स को लेकर छिड़ी बहस, जानें वजह

8 mins read
9 views
April 6, 2026

OpenClaw AI Policy:  Anthropic के फैसले के बाद एआई के क्षेत्र में एक ताजा बहस छिड़ गई है। कंपनी ने अपने Claude Code के उपयोग को थर्ड पार्टी टूल्स के साथ सीमित कर दिया है। इस नई पॉलिसी के तहत अब सब्सक्रिप्शन प्लान पहले जैसा नहीं रहेगा। यूजर्स OpenClaw समेत थर्ड-पार्टी टूल्स के लिए अपनी Claude सब्सक्रिप्शन लिमिट का उपयोग नहीं कर पाएंगे। इसके लिए अलग से पे-एज़-यू-गो मॉडल लागू किया जाएगा। इसका मतलब है कि डेवलेपर्स को अतिरिक्त उपयोग के लिए अलग करना होगा। AI स्टार्टअप ने कथित तौर पर ग्राहकों को भेजे गए ईमेल में यह बात लिखी है। ऐसी बात एक मीडिया रिपोर्ट में कही गई है।

OpenClaw विवाद के बीच Anthropic का बड़ा फैसला AI एजेंट्स और ओपन सोर्स टूल्स के भविष्य को प्रभावित कर सकता है।

कंपनी ने रखा अपना पक्ष

इस पर Anthropic ने इस बदलाव को वक्त की जरूरत बताया है। और कहा है कि इसकी शुरुआत आज OpenClaw से हो रही है। लेकिन आगे चलक यह पॉलिसी सभी थर्ड-पार्टी टूल्स पर हो सकती है। Claude Code के प्रमुख Boris Cherny के मुताबिक मौजूदा  सब्सक्रिप्शन मॉडल इन टूल्स के उपयोग पैटर्न को संभालने के लिए तैयार नहीं था। बोरिस चेर्नी ने X पर एक पोस्ट में लिखा है कि हम Claude की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हमारी कंपनी अपने संसाधनों का संतुलति उपयोग करना चाहती हैं। हम अपने उन ग्राहकों को प्राथमिकता दे रहे हैं जो हमारे प्रोडक्ट्स और API का इस्तेमाल कर रहे हैं।

एजेंट्स को मैनेज करने की देती है सुविधा

इसके अलावे उन्होंने यह भी कहा कि हम अपनी ग्रोथ को सोच-समझकर मैनेज करना चाहते हैं। जिससे कि हम लंबे समय तक अपने ग्राहकों को लगातार सेवा दे सकें। बता दें के इन दिनों LLM-पावर्ड AI एजेंट्स को तेज़ी मिल रही है। ऐसे में यह घोषणा बहुत बड़ा मायने रखती है। इसी की वजर से OpenClaw भी सुर्खियों में आई है। OpenClaw एक ओपन-सोर्स, एजेंटिक AI फ्रेमवर्क है। जो ऑटोनॉमस एजेंट्स को मैनेज करने की सुविधा देता है।

READ MOREचीन में Apple ने हटाया Bitchat ऐप, वजह चौंकाएगी

peter Steinberger से पुराना विवाद

Anthropic ने तेज़ी से अपने खुद के विकल्प पेश किए है। कई नए फीचर्स और अपग्रेड जारी किए हैं। हाल ही में नई कंप्यूटर-इस्तेमाल क्षमताओं को भी पेश किया। जिसकी यह खासियत है कि Claude ऐप में एक प्रॉम्प्ट भेजकर, सीधे यूज़र की हार्ड ड्राइव से फ़ाइलें ढूंढने और भेजने जैसे काम कर सकता है। ओपन क्लो के क्रिएटर peter Steinberger ने  OpenAI को जॉइन कर लिया है। इससे पहले Anthropic  ने Claw के शुरुआती नाम Clawd को लेकर स्टीनबर्गर को नोटिस भेजा था।

READ MORE–  साइकिल पर रोबोट का जलवा, स्टंट देख हर कोई दंग…जानें खूबियां

सताने लगी है ओपन सोर्स की चिंता

फिलहाल, Steinberger का  OpenAI से जुड़ना औऱ Anthropic का नया फीचर्स लॉन्च करना इस बात का संकेत है कि कंपनियां अब अपने सिस्टम को नियंत्रित करने की दौड़ में हैं। Claude में जोड़े गए फीचर इसी रणनीति का हिस्सा हो सकता है। हालांकि इस फैसले के विरोध भी सामने आये हैं। Steinberger  इसे ओपन सोर्स के खिलाफ कदम बताया है। उनका करना है कि कंपनियां पहले वे कुछ लोकप्रिय फ़ीचर्स को अपने बंद सिस्टम में कॉपी करते हैं, और फिर ओपन सोर्स को बाहर कर देते हैं। जिसने टेक जगत में एक नई बहस को जन्म दे दिया है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Previous Story

चीन में Apple ने हटाया Bitchat ऐप, वजह चौंकाएगी

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss