सोते रहे मालिक, AI ने रातोंरात कमा दिए 40 लाख! हुआ मालामाल

सोते रहे मालिक, AI ने रातोंरात कमा दिए 40 लाख! हुआ मालामाल

7 mins read
8 views
March 17, 2026

AI trading profit: आप सोए रहें और Artificial Intelligence आपके खातों में रातोंरात लाखों रूपए कमा दे दे तो कैसा लगेगा। जी हां, कुछ ऐसा ही हुआ है एक यूजर के साथ। यूजर्स ने अपने X पर इसका दावा किया है। यूजर का नाम 0x_Discover है। उसके मुताबिक, AI ने एक रात में 40.47 लाख रुपये कमा दिए। उसका कहना है कि हमने सिर्फ अनुमति दी। बाकी पूरा काम मशीन ने खुद किया। तो आइए जानते हैं इसके बारे में.

यूजर्स के दावे ने सबको चौकाया… कहा – AI ने रातों-रात 40 लाख कमा दिए। जानिए पूरी कहानी, टेक्नोलॉजी और इसके काम करने का तरीका विस्तार से।

क्या है पॉलीमार्केट?

पॉलीमार्केट विकेंद्रीकरण एक पूर्वानुमान बाजार का मंच है। कोई पारंपरिक शेयर बाजार से जुड़ा नहीं है। इस प्लेटफार्म के जरिए यूजर्स क्रिप्टों दांव लगा सकते हैं और सटीक भविष्यवाणियों से कमाई कर सकते हैं। यह Polygon Network पर काम करता है। यह परंपरागत सट्टेबाजार से अलग है। यहां लोग अलग-अलग घटनाओं पर दांव लगाते हैं। जैसे चुनाव, नीतियां या बड़े फैसले। यहां सही समय और सटीक जानकारी सबसे जरूरी होती है।

AI एजेंट की भूमिका महत्वपूर्ण

कहा यह जा रहा है कि यह यूजर्स Open Claw नाम के AI का इस्तेमाल कर रहा था। यह सिस्टम हर समय लगातार डेटा पर नजर रखता है। न्यूज पढ़ता, एनालिसिस करता रहता है। हर अपडेट को तेजी से पकड़ता है। रात में AI ने 11 लाख लगाने की अनुमति मांगी। यूजर ने तुरंत हां कर दी। और फिर सो गया। इसके बाद AI ने खुद निवेश कर पूरा काम संभाल लिया।

READ MORE–  xAI हायर कर रही बैंकर और क्रेडिट एक्सपर्ट्स

टाइम ज़ोन का होता है बड़ा खेल

इसमें टाइम जोन को रोल काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस मामले में AI ने टाइम ज़ोन के अंतर को बहुत अच्छी तरह समझा। अमेरिका में लोग गहरी नींद में आराम फरमा रहे थे। लेकिन एशिया और यूरोप में बड़ी खबरें सामने आ रही थीं। AI ने पहले ही जानकारी पकड़ ली। क्योंकि तब अमेरिका में पुरानी कीमत ही दिखाई दे रही थी। उसने कम कीमत पर दांव लगाया। बाद में कीमतें तेजी से बढ़ गईं। यहीं से बड़ा मुनाफा बन गया और सुबह होते- होते यह करीब 40.47 लाख तक पहुंच गई।

READ MOREक्रिप्टो कंपनियों पर ऑस्ट्रेलिया का बड़ा एक्शन, नए लाइसेंस नियम लागू

इन प्रक्रियाओं के दौरान सिर्फ एआई

इस पूरे मामले में मनुष्य का काम नगण्य के बराबर था। यानी कुछ भी नहीं कर रहा था। AI ने हर काम स्वयं किया। डेटा लिया और उसका विश्लेषण किया। सही समय पर फैसला लिया। पैसा लगाया। अब बड़ा सवाल उठ रहा है। क्या भविष्य में पूरी ट्रेडिंग मशीन ही संभालेगी और मनुष्य पीछे रह जाएगा?

जितना बड़ा फायदा उतनी बड़ी नुकासान भी

हलांकि यह दावा अभी पूरी तरह से साबित नहीं हुआ है। जानने से फायदे मिलता हुआ भलेही दिख रहा हो लेकिन जोखिम भी बहुत बडा है। लेकिन उतनी ही तेजी से नुकसान भी करा सकता है। बिना समझे निवेश करना खतरनाक हो सकता है। इसलिए सावधानी रखना बहुत जरूरी है।

इस प्रकरण से संकेत मिलता है कि आने वाले समय में ट्रेडिंग का तरीका पूरी तरह बदल सकता है। यह सिर्फ शुरुआत है। देखते जाइए आगे-आगे होता है क्या।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Gigabyte ने पेश किए नए Z890 PLUS मादरबोर्ड
Previous Story

Gigabyte ने पेश किए नए Z890 PLUS मादरबोर्ड

Nvidia का नया Vera Rubin Space-1 चीप: अब AI अंतरिक्ष में करेगा काम
Next Story

Nvidia का नया Vera Rubin Space-1 चीप: अब AI अंतरिक्ष में करेगा काम

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss