2026 में हजारों टेक नौकरियां खत्म

2026 में हजारों टेक नौकरियां खत्म! आगे भी निगलने की है तैयारी

6 mins read
22 views
April 9, 2026

AI job losses 2026: 2026 के पहले चार महीने भी ठीक से पूरे नहीं हुए कि अबतक में टेक सेक्टर में बड़े पैमाने पर छंटनी की खबर सामने आई है। करीब 80 हजार कर्मचारियों की नौकरी जा चुकी है। Nikkei Asia की रिपोर्ट की मानें तो 1 जनवरी से 1 अप्रैल के बीच 78,557 लोगों को निकाला गया। इनमें सबसे ज्यादा असर अमेरिका में दिखा, जहां कुल छंटनी का लगभग 76.7 प्रतिशत हिस्सा रहा। जिसका मुख्य वजह Artificial intelligence ही है। ऐसा कहा जा रहा है।

Artificial intelligence के बढ़ती लोकप्रियता के बीच Nikkei Asia रिपोर्ट में खुलासा, AI अपनाने से तेजी से घट रही टेक नौकरियां।

कंपनियों का ध्यान AI और ऑटोमेशन पर

बता दें कि बड़ी टेक कंपनियां जैसे अमेजन, Oracle, मेटा और Dell इस बदलाव को री-स्ट्रक्चरिंग बता रही हैं। हालांकि, इसके केंद्र में AI और ऑटोमेशन है। रिपोर्ट बताती है कि करीब 37 हजार से अधिक नौकरियां सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से AI से प्रभावित हुई हैं। रिपोर्ट में यह भी बातें निकलकर आई है कि अब कंपनियां कम मेनपॉवर में ज्यादा से ज्यादा काम करना चाहती है और रणनीति के तरह काम कर रही है। जिसका असर आगे चलकर और अधिक देखने को मिल सकता है।

READ MORE-  AI सीखो, करोड़ों कमाओ! अमेरिका में नौकरी का सुनहरा मौका पाओ!

अभी पूरा असर बाकी

Babak Hodjat, जो Cognizant में चीफ AI ऑफिसर हैं उनका कहना है कि एआई का वास्तविक प्रभाव अभी पूरी तरह सामने नहीं आया है। अभी तो कई कंपनियां भविष्य की उम्मीदों के आधार पर फैसले ले रही हैं। कुछ मामलों में AI को छंटनी का कारण बताया जा रहा है। वहीं असली वजह ओवरहायरिंग और बिजनेस बदलाव भी हो सकते हैं। उनका कहना है कोरोना के समय में कंपनी में जरूरत से ज्यादे कर्मी को रख लिए गए थे। हो सकता है उसे पुनर्गठन कर रही हो लेकिन नौकरी जाएगी। क्योंकि अभी यह शुरूआती चरण में हीं है। एक ऐसी दौर आएगा जब दोनों के बीच तालमेल बिठाकर काम करना होगा। यह स्थिति कंपनी और कर्मचारी दोनों के लिए मुश्किल और चुनौती भरा होगा।

READ MORE- क्या AI से चमकेगा मुनाफा या पड़ेगा असर?

युवाओं पर ज्यादा असर

Goldman Sachs की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले दशक में एआई  6-7 प्रतिशत नौकरियों को प्रभावित कर सकता है। इससे बेरोजगारी और आय दोनों पर असर पड़ेगा। खासकर Gen Z कर्मचारियों को कम स्किल वाली नौकरियों की ओर जाना पड़ सकता है। जिससे करियर ग्रोथ धीमी हो सकती है। जानकारों का कहना है कि AI का यह बदलाव कर्मचारियों और कंपनियों दोनों के लिए आसान नहीं होगा।

युवाओं को नौकारी बचाए रखने के लिए तकनीक साथ अपडेट रहना होगा। ताकि किसी भी परिस्थिति में अपनी नौकरी को सुरक्षित बचा सके।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

ईमेल से एंट्री, सिस्टम पर कब्जा आया नया साइबर खतरा!
Previous Story

ईमेल से एंट्री, सिस्टम पर कब्जा आया नया साइबर खतरा!

Emergent AI funding
Next Story

Emergent ने मचाई स्टार्टअप दुनिया में हलचल, जुटा सकता है 250 मिलियन डॉलर

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss