अब न मीटिंग में लिखने और न घंटों ऑडियो सुनकर लिखने की जरूरत, AI करेगा सब काम

7 mins read
1 views
AI नोटटेकिंग डिवाइस अब मीटिंग में आपकी जगह नोट्स बनाएंगी।
February 2, 2026

AI Notetaker: ऑफिस मीटिंग्स, इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग हर जगह सबसे बड़ी चुनौती होती है हर बात को सही ढंग से याद रखना। लेकिन अब यह चुनौती दूर होने जा रही है। क्योंकि Artificial Intelligence आधारित फिजिकल Notetaking डिवाइस आपके इस काम में साथ देने के लिए आ रहा है। इसकी खासियत यह है कि यह सिर्फ आवाज रिकॉर्ड ही नहीं करेगा बल्कि उसे टेक्स्ट में बदलकर सारांश, टास्क लिस्ट और जरूरी हाइलाइट्स तक तैयार कर दे देगा। तो आइए जानते हैं इस अप

ऑनलाइन नहीं, अब ऑफलाइन मीटिंग्स भी होंगी ऑटोमैटिक नोट्स के साथ। जानिए लेटेस्ट AI मीटिंग रिकॉर्डिंग डिवाइस।

चलते-फिरते चर्चाओं को भी कैप्चर

अब तक Read AI, Fathom जैसे टूल्स ऑनलाइन मीटिंग्स तक सीमित थे। लेकिन फिजिकल AI Notetaker ने इस तकनीक को वास्तविक दुनियां में उतार दिया है। ये Devices आमने-सामने की बातचीत, फोन कॉल्स और यहां तक कि चलते-फिरते चर्चाओं को भी कैप्चर कर लेती हैं। वो भी बिना मोबाइल बार-बार निकाले।

READ MORE-  Budget 2026: सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर में उद्योग को बड़ा भरोसा

Plaud Note देखने में छोटा, काम बड़े

Plaud Note और उसका एडवांस वर्जन Note Pro उन लोगों के लिए है जो साइज में छोटा लेकिन फीचर्स में पावरफुल डिवाइस चाहते हैं। मल्टी-माइक सेटअप के साथ यह आसपास की आवाज को साफ तरीके से रिकॉर्ड करता है और जरूरत पड़ने पर कॉल रिकॉर्डिंग मोड में भी स्विच हो जाता है। AI ट्रांसक्रिप्शन इसे मीटिंग-फ्रेंडली बनाता है।

ये है बिना सब्सक्रिप्शन और बटन वाला डिवाइस

Comulytic ने अलग रास्ता चुना है। एक बार डिवाइस खरीदिए और अनलिमिटेड ट्रांसक्रिप्शन पाइए। लंबी बैटरी लाइफ और स्टैंडबाय टाइम इसे लगातार मीटिंग्स करने वालों के लिए भरोसेमंद विकल्प बनाता है। वहीं, अगर जेब या टेबल पर डिवाइस रखना पसंद नहीं, तो Plaud Note Pin जैसे वियरेबल AI नोटटेकर्स आपके लिए हैं। मीटिंग के दौरान एक बटन दबाइए और जरूरी पॉइंट्स खुद-ब-खुद रिकॉर्ड हो जाएंगे। वहीं, Omi Pendant कम कीमत में AI नोटटेकिंग देनेवाला डिवाइस हैं। यह फोन के साथ काम करता है और ओपन-सोर्स होने की वजह से टेक-लवर्स इसमें नए ऐप्स और फीचर्स जोड़ सकते हैं।

READ MORE- Lunar New Year पर AI जंग तेज, Alibaba खर्च करेगा 431 मिलियन डॉलर

Mobvi TicNote में लाइव ट्रांसलेशन की क्षमता  

TicNote रियल-टाइम ट्रांसक्रिप्शन और ट्रांसलेशन टूल भी है। 120 से ज्यादा भाषाओं का सपोर्ट इसे इंटरनेशनल मीटिंग्स और मल्टी-लैंग्वेज इंटरव्यू के लिए उपयोगी बनाता है। AI अपने आप अहम हिस्सों को हाइलाइट कर देता है, जिससे बाद में घंटों ऑडियो सुनने की जरूरत नहीं रहती।

उक्त गजैट्स की कीमत

Note Pro, Plaud Note Pin, Mobvi TicNote, Comulytic यूजर्स को करीब 15000-17000 रूपए के आसपास मिल सकती है. वहीं, Omi Pendant करीब 10000 रूपए के करीब मिल सकता है।

उक्त डिवाइस में विद्ममान खासियत पत्रकारों, मैनेजर्स, स्टूडेंट्स और कंटेंट क्रिएटर्स के बीच इनकी डिमांड तेजी से बढ़ रही है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

क्या है क्रिप्टो गिरावट की असली वजह? एक्सपर्ट से जानें
Previous Story

क्या है क्रिप्टो गिरावट की असली वजह? एक्सपर्ट से जानें

Latest from Artificial Intelligence

Google का बड़ा AI धमाका! अब AI से बनेगी वर्चुअल दुनियां

Google का बड़ा AI धमाका! अब AI से बनेगी वर्चुअल दुनियां

Google Project Genie: Google ने Artificial Intelligence को एक नई दिशा देते हुए Project Genie पेश किया है। इसके जरिए AI अब टेक्स्ट या इमेज ही नहीं, बल्कि ऐसी वर्चुअल दुनियाएं बना सकता है। जिनमें
Google ने AI सर्च को और आसान और स्मार्ट बनाया

Google ने AI सर्च को और आसान और स्मार्ट बनाया

Google Search Updates: टेक दिग्गज Google ने अपनी सर्च सर्विस में दो बड़े AI अपग्रेड रोलआउट किए हैं। अब यूजर्स के लिए जानकारी खोजना और रिसर्च करना पहले से कहीं ज्यादा आसान और स्मार्ट हो गया है। ये बदलाव खासकर AI Overviews और AI Mode से जुड़े हैं। Google Search में

Don't Miss