Sarvam AI launch: भारत की Artificial Intelligence कंपनी Sarvam AI ने किया जबरदस्त एआई प्लेटफॉर्म को लॉन्च। यह एआई को डिवाइस के अंदर चलाने में सक्षम होगा। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि Sarvam Edge स्मार्टफोन और लैपटॉप पर सीधे काम करता है। यानी अब AI फीचर्स के लिए हर बार इंटरनेट या क्लाउड सर्वर पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी। यह उन यूज़र्स के लिए खास हो सकता है जो तेज़ और प्राइवेट AI अनुभव चाहते हैं। तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
अब क्लाउड पर निर्भरता कम होगी। Sarvam AI का नया प्लेटफॉर्म लोकल प्रोसेसिंग के जरिए तेज, सुरक्षित और किफायती AI अनुभव देने का दावा करता है।
डेटा रहेगा आपके डिवाइस में ही
इसकी सबसे बड़ी खासियत है प्राइवेसी। पूरा प्रोसेसिंग डिवाइस पर होता है, इसलिए यूज़र का डेटा बाहर सर्वर पर नहीं जाता। नेटवर्क डिले खत्म हो जाता है और कमजोर इंटरनेट वाले इलाकों में भी AI फीचर्स बिना रुकावट चलते हैं। कंपनी का कहना है कि लोकल इनफेरेंस मॉडल भविष्य के सुरक्षित AI उपयोग की दिशा में बड़ा कदम है।
READ MORE- Acer-ASUS लैपटॉप-डेस्कटॉप पर रोक! जानिए क्या है मामला…
एक मॉडल, कई भारतीय भाषाएं
Sarvam Edge का स्पीच रिकग्निशन सिस्टम 10 प्रमुख भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। खास बात यह है कि इसमें automatic language detection है। यूज़र को भाषा चुनने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बोलते ही सिस्टम भाषा पहचानकर टेक्स्ट में बदल देगा, वह भी ऑफलाइन। जिससे यूजर्स काफी सहजता से काम कर सकेंगे।
READ MORE- बिना सुई, बिना टेस्ट अब Huawei Smartwatch से मिलेगा शुगर रिस्क का संकेत
टेक्स्ट टू स्पीच और ट्रांसलेशन भी ऑफलाइन
टेक्स्ट टू स्पीच फीचर भी कई भारतीय भाषाओं में काम करता है। वहीं ट्रांसलेशन मॉडल 11 भाषाओं और 110 लैंग्वेज पेयर्स में टू-वे अनुवाद की सुविधा देता है। इंटरनेट बंद होने पर भी। इसके अलावा, लोकल प्रोसेसिंग के कारण प्रति क्वेरी क्लाउड लागत लगभग खत्म हो जाती है। कंपनी का दावा है कि लाइव ऑडियो ट्रांसक्रिप्शन रियल टाइम से भी तेज हो सकता है और ट्रांसलेशन लगभग तुरंत रिजल्ट देता है।
कुल मिलाकर Sarvam Edge आने वाला समय ऑन-डिवाइस AI का हो सकता है, जहां स्पीड, प्राइवेसी और लोकल भाषा सपोर्ट प्राथमिकता में होंगे। अगर यह मॉडल बड़े स्तर पर अपनाया गया, तो भारत में डिजिटल सेवाओं की पहुंच और भी व्यापक हो सकती है।
