मिलिए इंडिया की पहली AI ट्रैवल क्वीन से, देखते ही ‘प्यार’ हो जाएगा

5 mins read
614 views
मिलिए-इंडिया-की-पहली-AI-ट्रैवल-क्वीन-से-देखते-ही-‘प्यार-हो-जाएगा
June 12, 2025

AI ट्रैवल इन्फ्लुएंसर एक वर्चुअल किरदार होता है जिसे मशीन लर्निंग, जनरेटिव डिजाइन और नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग जैसी AI तकनीकों की मदद से बनाया जाता है।  

India first AI travel influencer :  AI अब सिर्फ रोबोट और न्यूज एंकर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अब वह एक ट्रैवल इन्फ्लुएंसर के रूप में भी सामने आ चुका है। भारत की पहली वर्चुअल ट्रैवल इन्फ्लुएंसर राधिका सुब्रमण्यम को हाल ही में पेश किया गया है। ये पूरी तरह से एक कंप्यूटर जनरेटेड पर्सनालिटी हैं, जिन्हें कलेक्टिव आर्टिस्ट नेटवर्क नाम की मीडिया कंपनी ने विकसित किया है। 

क्या होती है AI ट्रैवल इन्फ्लुएंसर

AI ट्रैवल इन्फ्लुएंसर एक वर्चुअल किरदार होता है, जिसे मशीन लर्निंग, जनरेटिव डिजाइन और नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग जैसी AI तकनीकों की मदद से बनाया जाता है। इस तरह के इन्फ्लुएंसर न सिर्फ ट्रैवल का एक्सपीरियंस शेयर करते हैं, बल्कि दर्शकों से बातचीत भी कर सकते हैं। ये किसी भी जगह की कहानी, इतिहास और खासियतों को इस तरह बताएंगे, जैसे किसी इंसान ने वहां जाकर अनुभव किया हो। 

राधिका कैसे दिखती हैं

राधिका सुब्रमण्यम को खास तौर पर जेनरेशन Z को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। राधिका दिखने में मॉडर्न हैं, उनके पहनावे आज के ट्रेंड्स के अनुसार हैं। उनका चेहरा, हावभाव, स्टाइल सबकुछ बेहद अट्रैक्टिव बनाया गया है। 

राधिका की खासियतें 

  • बिना पासपोर्ट के करती हैं ट्रैवल: राधिका एक वर्चुअल किरदार हैं, इसलिए उन्हें किसी तरह के डॉक्यूमेंट्स या पासपोर्ट की जरूरत नहीं है।  
  • कई भाषाएं बोल सकती हैं: फिलहाल राधिका इंग्लिश और तमिल में बातचीत कर सकती हैं। भविष्य में इसमें भाषाएं जोड़ने की योजना है। 
  • भारतीय संस्कृति की कहानी सुनाएंगी: राधिका सिर्फ ट्रैवल नहीं करेंगी, बल्कि भारतीय इतिहास, लोककथाएं, कला और संस्कृति से जुड़ी कहानियां भी सुनाएंगी।

क्या विदेशों में भी हैं ऐसे इन्फ्लुएंसर

भारत से पहले जर्मनी ने भी इस दिशा में कदम बढ़ाया था। 2023 में जर्मन नेशनल टूरिस्ट बोर्ड ने EMMA नाम की AI ट्रैवल इन्फ्लुएंसर को लॉन्च किया था। EMMA 20 भाषाओं में संवाद कर सकती है और उसे जर्मनी के पर्यटन को प्रमोट करने के लिए बनाया गया था। 

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

Ahmedabad Plane Crash: Air India ने बदली DP, क्या AI बनेगा उड़ानों का रखवाला?

Url- Air India Plane Crash Black Box technology reveal secret of plane accident
Next Story

Air India Plane Crash: क्या है ‘Black Box’ टेक्नोलॉजी, कैसे खोलता है प्लेन हादसे का राज

Latest from Artificial Intellience

chrome

Chrome में आएगा Gemini AI का सुरक्षा कवच, स्कैम वेबसाइट्स पर कसेगा शिकंजा

Chrome security: ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के बीच Google अब अपने Chrome ब्राउज़र को और ज्यादा स्मार्ट बनाने जा रहा है। Gemini AI की ताकत से Chrome जल्द ऐसे स्कैम वेबसाइट्स को पहचान सकेगा, जो यूज़र्स को
iphone

iPhone 18 के लिए मेमोरी महंगी, मुनाफे पर पड़ सकता है असर

iPhone 18 AI Boom: Artificial Intelligence के तेज़ी से विस्तार ने पूरी टेक इंडस्ट्री की सप्लाई चेन को हिलाकर दिया है। खासतौर पर AI सर्वर्स में इस्तेमाल होने वाली मेमोरी

Nvidia ने छीना Apple का ताज!

Nvidia TSMC biggest customer:  Artificial Intelligence ने टेक दुनिया सत्ता पलट दी है। जिस Apple को पिछले एक दशक से सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की रीढ़