Getac AI Devices India: Getac ने भारत में चार नए AI पावर्ड कंप्यूटिंग डिवाइस पेश किए हैं, जो मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोटिव, फार्मास्यूटिकल, एविएशन और रेल ट्रांसपोर्टेशन सेक्टर्स के लिए हैं। इन डिवाइस में F120 टैबलेट, UX10 और UX10-IP टैबलेट्स और V120 कन्वर्टिबल लैपटॉप शामिल हैं। ये Intel Core Ultra प्रोसेसर और डेडिकेटेड NPU के साथ आते हैं, जो 48 TOPS तक AI प्रोसेसिंग कर सकते हैं।
Getac ने भारत में AI-पावर्ड इंडस्ट्रियल डिवाइस लॉन्च किए, जो मैन्युफैक्चरिंग, फार्मा, ऑटोमोटिव और रेल सेक्टर्स में प्रोडक्टिविटी और एफिशिएंसी बढ़ाएंगे।
इंडस्ट्रियल उपयोग के लिए मजबूत और भरोसेमंद
ये डिवाइस भारत के कठिन ऑपरेशनल वातावरण के लिए तैयार हैं। IP66 सर्टिफिकेशन, एक्सट्रीम टेम्परेचर टॉलरेंस, MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी और छह फीट ड्रॉप रेजिस्टेंस इन्हें मजबूत बनाते हैं। Wi-Fi 7, 5G Sub-6 डुअल-SIM कनेक्टिविटी और हॉट-स्वैपेबल बैटरियां लंबे शिफ्ट में भी निर्बाध काम करती हैं।
F120 में 12.2 इंच का ब्राइट डिस्प्ले है, जो आउटडोर में 1,200 निट्स तक रोशनी देता है। इसमें डुअल Thunderbolt 4 पोर्ट हैं और यह फैक्ट्री में रियल-टाइम प्रोडक्शन मॉनिटरिंग और इंस्पेक्शन के लिए उपयुक्त है। UX10 हल्का है और MES टर्मिनल, वाहन डायग्नोस्टिक्स और एसेट ट्रैकिंग में काम आता है। UX10-IP फार्मास्यूटिकल क्लीनरूम और GMP-कॉम्प्लायंट सफाई के लिए डिजाइन किया गया है।
READ MORE: अब लैपटॉप, पीसी की जरूरत नहीं, NexPhone से काम करें कहीं भी!
भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ को सपोर्ट
यह लॉन्च भारत की डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और आत्मनिर्भर भारत व PLI स्कीम्स के लक्ष्यों के अनुरूप है। Getac डिवाइस predictive maintenance, रियल-टाइम एनालिटिक्स, compliance workflows और MES/LIMS इंटीग्रेशन जैसे AI एप्लीकेशंस को सपोर्ट करते हैं। इससे प्रोडक्टिविटी बढ़ती है, डाउनटाइम कम होता है और ऑपरेशन और भी एफिशिएंट बनते हैं।
READ MORE: लैपटॉप लेने की सोच रहे हैं? बढ़ सकती हैं कीमतें, वजह जान लें
Jerry Huang के अनुसार, भारत में फैक्ट्रीज, टेस्टिंग फैसिलिटीज, रेल यार्ड और रिमोट लोकेशंस में प्रोफेशनल्स को ऐसे डिवाइस चाहिए, जो कठिन परिस्थितियों में लंबे समय तक भरोसेमंद काम कर सकें। हमारा AI रेडी Rugged पोर्टफोलियो इन्हीं जरूरतों को पूरा करता है और डेटा-ड्रिवन वर्कफ़्लोज़ को आसान बनाता है।
