claude-ai-enterprise-plugins-hr-finance-automation

अब HR और फाइनेंस संभालेगा Anthropic का Claude AI एजेंट!

7 mins read
11 views
February 26, 2026

Claude AI Plugins:  ऑफिस में ईमेल ड्राफ्ट करना हो, ऑफर लेटर तैयार करना हो या फिर किसी बड़ी फाइनेंशियल डील की फाइलें खंगालनी हों। सारे काम अब बिना सॉफ्टवेयर के संभव हो सकेंगे। दरअसल, एआई स्टार्टअप Anthropic ने अपने एआई मॉडल Claude को नए प्लग-इन्स के साथ अपग्रेड कर दिया है। जो कंपनियों के लिए डिजिटल सहकर्मी की तरह काम करेगा। तो आइए जानते हैं इसके बारे में।

HR ऑफर लेटर से लेकर फाइनेंस एनालिसिस तक, Claude AI करेगा ऑटोमेट। क्या पारंपरिक सॉफ्टवेयर कंपनियों के लिए यह खतरे की घंटी है?

वर्कफ्लो के अंदर ही काम करेगा एआई

अब तक कर्मचारियों को Artificial Intelligence से कंटेंट बनवाकर उसे कॉपी-पेस्ट करना पड़ता था। नए अपडेट के बाद Claude सीधे कंपनी के मौजूदा टूल्स और वर्कफ्लो के भीतर रहकर काम करेगा। यानी ईमेल से लेकर एनालिसिस और डॉक्यूमेंटेशन कराया जा सकेगा। इससे समय की बचत के साथ-साथ गलतियों की गुंजाइश भी कम होगी।

HR और फाइनेंस टीम के लिए खास समाधान

इस अपडेट का सबसे बड़ा फोकस कॉर्पोरेट टीमों पर है। HR विभाग ऑफर लेटर, ऑनबोर्डिंग फॉर्म और परफॉर्मेंस रिव्यू जैसे काम मिनटों में तैयार कर सकेगा। बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर बड़ी डील्स के डॉक्यूमेंट्स पढ़ने, पोर्टफोलियो एनालिसिस तैयार करने में Claude की मदद ले सकेगा। यानी घंटों का काम मिनटों में होगा।

READ MORE-  Google Maps सिर्फ रास्ता नहीं, अब बनेगा क्रिएटिव स्टूडियो!

कई बड़ी कंपनियों के साथ साझेदारी

इसके लिए Anthropic ने कई प्रमुख कंपनियों से हाथ मिलाया है। इसमें London Stock Exchange Group, FactSet, Slack और DocuSign की भागीदारी रही है। Google Workspace और Slack के साथ भी इंटीग्रेट की तैयारी चल रही है जिससे यूजर्स को अलग प्लेटफॉर्म पर जाने की जरूरत न पड़े।

READ MORE- Perplexity Computer लॉन्च: AI अब खुद करेगा पूरा काम

कंट्रोल रहेगा कंपनी के हाथ में

सुरक्षा और Data Privacy को ध्यान में रखते हुए एक नया डैशबोर्ड भी पेश किया गया है। इसके तहत कंपनियां अपना प्राइवेट मार्केटप्लेस बना सकती हैं, जहां तय किया जा सकेगा कि किस टीम को कौन-सा एआई टूल एक्सेस मिलेगा। साथ ही, इंटरनल डेटा के आधार पर कस्टम प्लग-इन्स भी विकसित कर सकेंगे।

सॉफ्टवेयर कंपनियों की बढी चिंताएं

AI के इस तेज़ विस्तार ने मौजूदा सॉफ्टवेयर कंपनियों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। हाल ही में Anthropic के एक लीगल टूल लॉन्च के बाद टेक सेक्टर में बड़ी गिरावट देखी गई थी। निवेशकों को डर था कि अगर एआई सीधे जॉब-रोल आधारित सॉफ्टवेयर को रिप्लेस करने लगा बिजनेस मॉडल प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि कंपनी का कहना है कि Claude कर्मचारियों की जगह लेने नहीं, बल्कि उनके काम को सपोर्ट करने आया है।

एआई इंडस्ट्री में एक ट्रेंड की शुरुआत माना जा रहा है। अब एआई से सिर्फ सवाल-जवाब नहीं, बल्कि पूरे बिजनेस प्रोसेस को संभालने की उम्मीद की जा रही है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Gemini Enterprise मोबाइल ऐप लॉन्च
Previous Story

बिज़नेस के लिए आया पावरफुल AI, Gemini Enterprise मोबाइल ऐप लॉन्च

Latest from Artificial Intellience

Don't Miss