दूसरे डिवाइस में लॉगिन रह गया WhatsApp अकाउंट? ऐसे बचाएं अपनी प्राइवेसी

6 mins read
588 views
दूसरे डिवाइस में लॉगिन रह गया WhatsApp अकाउंट? ऐसे बचाएं अपनी प्राइवेसी
June 29, 2025

WhatsApp को सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है। अगर आपने किसी और डिवाइस में अपना अकाउंट लॉग इन किया है, तो तुरंत उसे चेक करें

WhatsApp Security Alert: WhatsApp हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा है। मैसेज से लेकर इम्पोर्टेंट डॉक्युमेंट तक हर चीज WhatsApp के जरिए होती है। ऐसे में अगर हमारा WhatsApp किसी और डिवाइस पर खुला रह जाए, तो हमारी पर्सनल इन्फोर्मेशन खतरे में पड़ सकती है।

कई बार हम जल्दबाजी में किसी दूसरे लैपटॉप या कंप्यूटर पर WhatsApp Web इस्तेमाल करने के बाद लॉगआउट करना भूल जाते हैं। इससे कोई और हमारे अकाउंट का गलत इस्तेमाल कर सकता है। लेकिन चिंता न करें, आप अपने फोन से ही पता कर सकते हैं कि कहां-कहां लॉग इन है।

लिंक्ड डिवाइस कैसे चेक करें?

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपका WhatsApp अकाउंट किन-किन डिवाइस में एक्टिव है, तो यह बहुत ही आसान तरीका है। सबसे पहले अपने मोबाइल में WhatsApp ऐप खोलें। फिर ऊपर दाईं ओर दिए गए तीन डॉट्स पर टैप करें। इसके बाद Linked Devices वाले विकल्प पर क्लिक करें। यहां आपको उन सभी डिवाइस की पूरी लिस्ट दिखेगी, जिन पर आपका WhatsApp लॉग इन है। इसमें कंप्यूटर, लैपटॉप या अन्य मोबाइल डिवाइस शामिल हो सकते हैं। अगर कोई अनजान डिवाइस नजर आए, तो तुरंत उसे लॉगआउट कर दें ताकि आपकी जानकारी सुरक्षित रहे।

किसी एक डिवाइस से कैसे लॉगआउट करें?

यदि आप भूल से किसी लैपटॉप या डिवाइस पर WhatsApp लॉग इन कर बैठे हैं और अब उसे लॉगआउट करना चाहते हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें।

  • Linked Devices लिस्ट में उस डिवाइस को सिलेक्ट करें
  • उस डिवाइस के नाम पर टैप करें
  • अब Log Out बटन पर क्लिक करें
  • कन्फर्म करें और आपका WhatsApp उस डिवाइस से लॉग आउट हो जाएगा

WhatsApp की सुरक्षा के लिए जरूरी टिप्स

Two-Step Verification चालू करें इससे आपका अकाउंट और सुरक्षित रहेगा। इसे चालू करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप।

➤ Settings > Account > Two-step verification > Enable

➤ 6 अंकों का पिन सेट करें जो हर बार लॉग इन करते समय पूछा जाएगा

OTP या वेरिफिकेशन कोड किसी से न शेयर करें

WhatsApp की सुरक्षा बनाए रखना बेहद जरूरी है। कभी भी अपना OTP या वेरिफिकेशन कोड किसी से शेयर न करें, क्योंकि इसी कोड से कोई भी आपके अकाउंट को एक्सेस कर सकता है। अगर आप किसी सार्वजनिक कंप्यूटर पर WhatsApp Web का इस्तेमाल करते हैं, तो इस्तेमाल के बाद लॉगआउट करना न भूलें। पब्लिक कंप्यूटर में लॉग इन रहना आपकी प्राइवेसी के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। अगर आपको लगे कि कोई आपके अकाउंट का गलत इस्तेमाल कर रहा है या कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो तुरंत अपना पिन बदलें, अकाउंट रीसेट करें और जरूरत पड़ने पर WhatsApp सपोर्ट से संपर्क करें।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

पासवर्ड कैसे होते हैं लीक? जानिए हैकर्स कैसे करते हैं आपकी डिजिटल लाइफ बर्बाद
Previous Story

पासवर्ड कैसे होते हैं लीक? जानिए हैकर्स कैसे करते हैं आपकी डिजिटल लाइफ बर्बाद

Meta को हर दिन देना पड़ सकता है जुर्माना, EU की सख्त चेतावनी
Next Story

Meta को हर दिन देना पड़ सकता है जुर्माना, EU की सख्त चेतावनी

Latest from Apps

Google-Maps-की-छुट्टी-Mappls

Google Maps की छुट्टी! Mappls में आया ऐसा फीचर जो बदल देगा सफर का तरीका

Mappls public transport feature:  Google Maps को कड़ी टक्कर देने वाला देसी मैप प्लेटफॉर्म Mappls यानी MapMyIndia अब एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है। कंपनी ने अपने नेविगेशन ऐप में मल्टीमॉडल पब्लिक ट्रांसपोर्ट रूट को
Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया

Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया

Blinkit CFO Resignation: क्विक कॉमर्स कंपनी Blinkit के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर विपिन कपूरिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, वह एक बार फिर Flipkart में सीनियर फाइनेंस रोल में लौट रहे हैं। इस खबर ने ई कॉमर्स और क्विक कॉमर्स इंडस्ट्री में चर्चा तेज कर दी है।  क–कॉमर्स सेक्टर में बड़ा बदलाव: Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया, IPO और फंडिंग के दौर में अहम फैसला।  Blinkit में एक साल से थोड़ा ज्यादा का सफर  विपिन कपूरिया 2024 में Blinkit से जुड़े थे। उन्होंने यहां 1 साल से थोड़ा ज्यादा समय काम किया है। वह गुरुग्राम बेस्ड Blinkit में शामिल होने से पहले Flipkart में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर थे। कपूरिया Blinkit के पहले फुल टाइम CFO थे क्योंकि यह पद 2022 से खाली था। उस समय Zomato द्वारा Blinkit के अधिग्रहण के बाद तत्कालीन CFO अमित सचदेवा ने कंपनी छोड़ दी थी।  Flipkart के साथ पुराना रिश्ता  Flipkart में विपिन कपूरिया की यह तीसरी पारी होगी। उन्होंने पहली बार 2015 में Flipkart जॉइन किया था। इसके बाद 2018 में वह हॉस्पिटैलिटी स्टार्टअप Oyo चले गए। 2020 में उन्होंने दोबारा Flipkart में वापसी की और फिर 2024 में Blinkit से जुड़े। अब एक बार फिर वह Flipkart के फाइनेंस लीडरशिप का हिस्सा बनने जा रहे हैं।  Blinkit और Eternal में अहम भूमिका  Blinkit में रहते हुए कपूरिया ने कंपनी के CEO अल्बिंदर ढिंढसा और Eternal के CFO अक्षांत गोयल के साथ मिलकर काम किया है। वह उस दौर में Blinkit से जुड़े थे, जब Eternal ने 8,500 करोड़ की राशि Qualified Institutional Placement के जरिए जुटाई थी। यह फंडिंग Blinkit और पूरे क्विक कॉमर्स सेक्टर के लिए अहम मानी गई है।  READ MORE: Aman Jain बने Meta के नए पॉलिसी हेड  क्विक कॉमर्स सेक्टर में तेजी और फंडिंग  पिछले 12 से 14 महीनों में क्विक कॉमर्स इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।  Swiggy ने 2024 में IPO और हालिया QIP के जरिए 14,500 करोड़ जुटाए।  Zepto अगले साल 11,000 करोड़ का IPO लाने की तैयारी में है।  READ MORE: Flipkart लाया स्मार्टफोन एक्सचेंज ऑफर, 40 मिनट में ऐसे करें अप्लाई  Flipkart Minutes में नेतृत्व बदलाव 
भारत का ‘बंदर अपना दोस्त’ बना YouTube का सुपरस्टार, रचा इतिहास

भारत का ‘बंदर अपना दोस्त’ बना YouTube का सुपरस्टार, रचा इतिहास

Bandar Apna Dost: YouTube पर AI से बना कंटेंट अब सिर्फ एक नया ट्रेंड नहीं रह गया है, बल्कि यह करोड़ों की कमाई और अरबों व्यूज वाला बड़ा बिजनेस बन चुका है। इस बदलाव के केंद्र में अब भारत आ गया है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय AI Shorts चैनल Bandar Apna Dost ने अपने AI-generated वीडियो से अब तक 2.07 अरब व्यूज हासिल कर लिए हैं। इसके साथ ही यह चैनल दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला AI slop चैनल बन गया है।  AI से बने YouTube Shorts कैसे करोड़ों व्यूज और मोटी कमाई कर रहे हैं? इस रिपोर्ट में जानिए कैसे भारत का एक AI चैनल दुनिया में सबसे आगे निकल गया।  कमाई में भी सबसे आगे भारत  व्यूज के साथ–साथ कमाई के मामले में भी Bandar Apna Dost ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट का अनुमान है कि यह चैनल सालाना करीब 4.25 मिलियन डॉलर कमाता है। भारतीय रुपये में देखें तो यह रकम लगभग 370 करोड़ से ज्यादा बैठती है। यह आंकड़ा साफ दिखाता है कि AI बेस्ड स्टोरीटेलिंग अब YouTube पर बेहद ताकतवर बन चुकी है।  AI Shorts अब हर जगह दिख रहे हैं  जिस रिपोर्ट में इस चैनल की सफलता सामने आई है, उसमें यह भी बताया गया है कि YouTube Shorts पर AI कंटेंट कितनी तेजी से फैल रहा है। Kapwing की स्टडी के अनुसार, नए यूजर्स को जो Shorts वीडियो सुझाए जाते हैं, उनमें से हर 5 में से एक वीडियो AI generated होता है। Bandar Apna Dost इसी बदलाव का सबसे बड़ा उदाहरण है। इसके AI ड्रिवन वीडियो फॉर्मेट ने बहुत कम समय में जबरदस्त पहचान बना ली है और आज यह चैनल व्यूज और कमाई, दोनों में ग्लोबल लीडर बन चुका है।  READ MORE: YouTube ने लॉन्च किया ‘Shorts Timer’, बढ़ेगी वीडियो देखने समझदारी  AI कंटेंट को लेकर बहस भी तेज 

Don't Miss