WhatsApp का नया अपडेट: अब इंस्टाग्राम अकाउंट भी जुड़ सकेगा प्रोफाइल से

5 mins read
403 views
WhatsApp का नया अपडेट: अब इंस्टाग्राम अकाउंट भी जुड़ सकेगा प्रोफाइल से
August 20, 2025

व्हाट्सएप का नया फीचर आपके सत्यापित इंस्टाग्राम अकाउंट को प्रोफाइल से वास्तविक पहचान का आसान तरीका बताता है। अभी यह सुविधा केवल बीटा यूजर्स को मिली है, लेकिन जल्द ही यह अपडेट हर उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध होगा।

Whatsapp Update Feature: WhatsApp हमेशा से अपने यूजर्स को बेहतर अनुभव देने के लिए नए feature लाता रहा है। अब कंपनी ने एक ऐसा अपडेट शुरू किया है, जिसका इंतज़ार लंबे समय से किया जा रहा था। इस नए फीचर की मदद से आप अपना Instagram account सीधे व्हाट्सऐप profile से लिंक कर पाएंगे। फिलहाल यह सुविधा केवल beta users को दी गई है, लेकिन धीरे-धीरे इसे सभी यूजर्स तक पहुंचाया जाएगा।

कैसे काम करेगा यह फीचर?

इस अपडेट के तहत, आपको मेटा अकाउंट सेंटर के ज़रिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को लिंक करने का विकल्प मिलेगा। लिंकिंग तभी संभव होगी जब आपका इंस्टाग्राम अकाउंट वेरिफाई हो जाएगा। वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद, आपकी प्रोफ़ाइल पर एक छोटा सा सोशल आइकन दिखाई देगा। यह आइकन आपके कॉन्टैक्ट्स को यह बताने का काम करेगा कि आपका अकाउंट असली है। पहले भी इंस्टाग्राम को प्रोफ़ाइल में जोड़ने का विकल्प था, लेकिन वेरिफिकेशन की सुविधा न होने के कारण लोग अक्सर भ्रमित हो जाते थे।

Read More: रूस ने WhatsApp पर लगाया रोक, कंपनी ने दिया ये जवाब

अभी सभी को नहीं मिलेगा

ध्यान देने वाली बात यह है कि यह feature अभी हर किसी को उपलब्ध नहीं है। कंपनी इसे पहले beta users के साथ टेस्ट कर रही है। इसके बाद यूजर्स से मिले फीडबैक के आधार पर इसे स्टेप बाय स्टेप बाकी लोगों के लिए भी लॉन्च किया जाएगा। अगर आप ऐसे फीचर्स को सबसे पहले पाना चाहते हैं, तो ज़रूरी है कि आप अपना ऐप समय-समय पर अपडेट करते रहें।

वीडियो कॉल में भी सुधार

इसी के साथ WhatsApp ने video call को और मज़ेदार बनाने के लिए भी कई बदलाव किए हैं। अब कॉल्स को पहले से शेड्यूल करने का विकल्प मौजूद है। कॉल टैब्स को नया लुक दिया गया है जिससे शेड्यूल कॉल्स और पार्टिसिपेंट्स साफ़-साफ़ दिखाई देंगे। इसके अलावा कॉल के दौरान रिएक्शन देने का नया फीचर भी आ चुका है।

Read More: Interpol का खुलासा, स्कैमर के निशाने पर आपका WhatsApp और बैंक अकाउंट

यह अपडेट साफ दिखाता है कि WhatsApp यूजर्स की ज़रूरतों को समझते हुए लगातार बेहतर सुविधाएं जोड़ रहा है।

Riya Gupta

मीडिया जगत में अपने पाँच साल के सफ़र के दौरान, मैंने कंटेंट क्रिएशन, मीडिया एनालिसिस और वीडियो स्क्रिप्ट राइटिंग में हाथ आजमाया है। रिसर्च के साथ-साथ, मैंने सरकारी परियोजनाओं में भी अपना योगदान दिया है। मेरी विशेषता नई चीज़ों को तेजी से अपनाना और चुनौतीपूर्ण परियोजनाओं में एक्सीलेंस हासिल करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Online Gaming: मजेदार गेमिंग या खतरे का जाल? जानिए पूरी सच्चाई
Previous Story

Online Gaming: मजेदार गेमिंग या खतरे का जाल? जानिए पूरी सच्चाई

OpenAI के CEO Sam Altman की चेतावनी: चीन की तेजी से बढ़ती AI क्षमता पर अमेरिका रहे सतर्क
Next Story

OpenAI के CEO Sam Altman की चेतावनी: चीन की तेजी से बढ़ती AI क्षमता पर अमेरिका रहे सतर्क

Latest from Apps

Google-Maps-की-छुट्टी-Mappls

Google Maps की छुट्टी! Mappls में आया ऐसा फीचर जो बदल देगा सफर का तरीका

Mappls public transport feature:  Google Maps को कड़ी टक्कर देने वाला देसी मैप प्लेटफॉर्म Mappls यानी MapMyIndia अब एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है। कंपनी ने अपने नेविगेशन ऐप में मल्टीमॉडल पब्लिक ट्रांसपोर्ट रूट को
Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया

Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया

Blinkit CFO Resignation: क्विक कॉमर्स कंपनी Blinkit के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर विपिन कपूरिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, वह एक बार फिर Flipkart में सीनियर फाइनेंस रोल में लौट रहे हैं। इस खबर ने ई कॉमर्स और क्विक कॉमर्स इंडस्ट्री में चर्चा तेज कर दी है।  क–कॉमर्स सेक्टर में बड़ा बदलाव: Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया, IPO और फंडिंग के दौर में अहम फैसला।  Blinkit में एक साल से थोड़ा ज्यादा का सफर  विपिन कपूरिया 2024 में Blinkit से जुड़े थे। उन्होंने यहां 1 साल से थोड़ा ज्यादा समय काम किया है। वह गुरुग्राम बेस्ड Blinkit में शामिल होने से पहले Flipkart में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर थे। कपूरिया Blinkit के पहले फुल टाइम CFO थे क्योंकि यह पद 2022 से खाली था। उस समय Zomato द्वारा Blinkit के अधिग्रहण के बाद तत्कालीन CFO अमित सचदेवा ने कंपनी छोड़ दी थी।  Flipkart के साथ पुराना रिश्ता  Flipkart में विपिन कपूरिया की यह तीसरी पारी होगी। उन्होंने पहली बार 2015 में Flipkart जॉइन किया था। इसके बाद 2018 में वह हॉस्पिटैलिटी स्टार्टअप Oyo चले गए। 2020 में उन्होंने दोबारा Flipkart में वापसी की और फिर 2024 में Blinkit से जुड़े। अब एक बार फिर वह Flipkart के फाइनेंस लीडरशिप का हिस्सा बनने जा रहे हैं।  Blinkit और Eternal में अहम भूमिका  Blinkit में रहते हुए कपूरिया ने कंपनी के CEO अल्बिंदर ढिंढसा और Eternal के CFO अक्षांत गोयल के साथ मिलकर काम किया है। वह उस दौर में Blinkit से जुड़े थे, जब Eternal ने 8,500 करोड़ की राशि Qualified Institutional Placement के जरिए जुटाई थी। यह फंडिंग Blinkit और पूरे क्विक कॉमर्स सेक्टर के लिए अहम मानी गई है।  READ MORE: Aman Jain बने Meta के नए पॉलिसी हेड  क्विक कॉमर्स सेक्टर में तेजी और फंडिंग  पिछले 12 से 14 महीनों में क्विक कॉमर्स इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।  Swiggy ने 2024 में IPO और हालिया QIP के जरिए 14,500 करोड़ जुटाए।  Zepto अगले साल 11,000 करोड़ का IPO लाने की तैयारी में है।  READ MORE: Flipkart लाया स्मार्टफोन एक्सचेंज ऑफर, 40 मिनट में ऐसे करें अप्लाई  Flipkart Minutes में नेतृत्व बदलाव 
भारत का ‘बंदर अपना दोस्त’ बना YouTube का सुपरस्टार, रचा इतिहास

भारत का ‘बंदर अपना दोस्त’ बना YouTube का सुपरस्टार, रचा इतिहास

Bandar Apna Dost: YouTube पर AI से बना कंटेंट अब सिर्फ एक नया ट्रेंड नहीं रह गया है, बल्कि यह करोड़ों की कमाई और अरबों व्यूज वाला बड़ा बिजनेस बन चुका है। इस बदलाव के केंद्र में अब भारत आ गया है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय AI Shorts चैनल Bandar Apna Dost ने अपने AI-generated वीडियो से अब तक 2.07 अरब व्यूज हासिल कर लिए हैं। इसके साथ ही यह चैनल दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला AI slop चैनल बन गया है।  AI से बने YouTube Shorts कैसे करोड़ों व्यूज और मोटी कमाई कर रहे हैं? इस रिपोर्ट में जानिए कैसे भारत का एक AI चैनल दुनिया में सबसे आगे निकल गया।  कमाई में भी सबसे आगे भारत  व्यूज के साथ–साथ कमाई के मामले में भी Bandar Apna Dost ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट का अनुमान है कि यह चैनल सालाना करीब 4.25 मिलियन डॉलर कमाता है। भारतीय रुपये में देखें तो यह रकम लगभग 370 करोड़ से ज्यादा बैठती है। यह आंकड़ा साफ दिखाता है कि AI बेस्ड स्टोरीटेलिंग अब YouTube पर बेहद ताकतवर बन चुकी है।  AI Shorts अब हर जगह दिख रहे हैं  जिस रिपोर्ट में इस चैनल की सफलता सामने आई है, उसमें यह भी बताया गया है कि YouTube Shorts पर AI कंटेंट कितनी तेजी से फैल रहा है। Kapwing की स्टडी के अनुसार, नए यूजर्स को जो Shorts वीडियो सुझाए जाते हैं, उनमें से हर 5 में से एक वीडियो AI generated होता है। Bandar Apna Dost इसी बदलाव का सबसे बड़ा उदाहरण है। इसके AI ड्रिवन वीडियो फॉर्मेट ने बहुत कम समय में जबरदस्त पहचान बना ली है और आज यह चैनल व्यूज और कमाई, दोनों में ग्लोबल लीडर बन चुका है।  READ MORE: YouTube ने लॉन्च किया ‘Shorts Timer’, बढ़ेगी वीडियो देखने समझदारी  AI कंटेंट को लेकर बहस भी तेज