𝗪𝗵𝗮𝘁𝘀𝗔𝗽𝗽 में जल्द मिलेगा 𝗟𝗼𝗴𝗼𝘂𝘁 का ऑप्शन, डेटा रहेगा हमेशा सेफ

WhatsApp में जल्द मिलेगा Logout का ऑप्शन, डेटा रहेगा हमेशा सेफ

5 mins read
1.1K views
May 30, 2025

अब यूजर खुद तय करेगा कि उसे कब WhatsApp इस्तेमाल करना है और कब नहीं। Logout फीचर के बाद WhatsApp का अनुभव और भी ज्यादा पर्सनल और सुविधाजनक हो जाएगा।

WhatsApp Logout Feature: अगर आप भी कभी-कभी सोचते हैं कि काश WhatsApp से थोड़ी दूरी बना ली जाए, लेकिन ऐप डिलीट करने या अकाउंट हटाने का मन नहीं होता, तो अब आपके लुए गुड न्यूज है। दरअसल, WhatsApp बहुत जल्द अपने यूजर्स के लिए नया Logout फीचर ला रहा है। यह वही फीचर है, जिसकी काफी समय से मांग की जा रही थी।

Logout फीचर कैसे करेगा काम?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह नया फीचर बिल्कुल Facebook या Gmail के लॉगआउट ऑप्शन जैसा होगा। यानी जब आप WhatsApp से Logout करेंगे, तब ऐप से आपका अकाउंट हट जाएगा, लेकिन आपका सारा डेटा आपके फोन में सेव रहेगा। फिर जब आप दोबारा लॉगिन करेंगे, तो सब कुछ वैसे ही मिलेगा जैसे आपने छोड़ा था।

छुट्टियों में शांति और दिमाग की फुर्सत

मान लीजिए आप परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं, लेकिन WhatsApp पर लगातार मैसेज आते जा रहे हैं। काम से जुड़े, दोस्तों के या ग्रुप नोटिफिकेशन। ऐसे में ध्यान भटकना स्वाभाविक है। इस फीचर के आने के बाद बस अब आप Logout किजिए और जब चाहें, वापस लॉगिन कर लीजिए।

एक फोन में दो WhatsApp अकाउंट? अब होगा आसान

इस फीचर का फायदा उन लोगों को भी मिलेगा जो एक ही फोन में दो अलग-अलग WhatsApp अकाउंट यूज करना चाहते हैं। जैसे ऑफिस के लिए एक और पर्सनल इस्तेमाल के लिए दूसरा। अब आप एक अकाउंट से Logout कर सकते हैं और दूसरा Login कर सकते हैं वो भी बिना किसी झंझट के।

Logout के समय क्या होंगे विकल्प?

  • डेटा सुरक्षित रखना: जिससे आप बाद में दोबारा लॉगिन करके वहीं से चालू कर सकें।
  • सारा डेटा हटाना: अगर आप बिल्कुल नई शुरुआत करना चाहते हैं।

WhatsApp लगातार हो रहा है बेहतर

हाल ही में WhatsApp ने iPad के लिए अलग ऐप भी लॉन्च किया था। यानी कंपनी अब हर प्लेटफॉर्म पर यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने में जुटी है। Logout फीचर भी इसी दिशा में एक अहम कदम है जो न सिर्फ टेक्नोलॉजी रूप से उपयोगी है, बल्कि मानसिक सुकून देने वाला भी है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

6 हजार से भी कम कीमत पर Lava के दो नए स्मार्टफोन लॉन्च
Previous Story

6 हजार से भी कम कीमत पर Lava के दो नए स्मार्टफोन लॉन्च

DeepSeek का नया AI मॉडल लॉन्च, देगा OpenAI और Google को टक्कर
Next Story

DeepSeek का नया AI मॉडल लॉन्च, देगा OpenAI और Google को टक्कर

Latest from Apps

Don't Miss