WhatsApp feature

WhatsApp यूजर की बल्ले-बल्ले, बड़े काम का है ये नया फीचर

4 mins read
1.2K views
February 13, 2025

WhatsApp समय-समय पर नए-नए फीचर पेश करता रहता है। अब एक नए फीचर में कंपनी ऑटोमैटिक ट्रांसलेशन की सुविधा देगी।

WhatsApp New Feature: WhatsApp अपने यूजर के लिए अक्सर नए-नए फीचर लेकर आता रहता है। ऐसे में एक बार फिर से WhatsApp एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जिससे किसी भी भाषा में बात करना आसान हो जाएगा। इसके लिए Meta के स्वामित्व वाली कंपनी ऐप के अंदर ही ट्रांसलेशन प्रक्रिया को बेहतर बनाने पर काम कर रही है।

कैसे काम करेगा यह फीचर

यह फीचर अपने आप लैंग्वेज को पहचानकर उसका अनुवाद करेगा। इसके लिए यूजर को पहले से यह बताने की जरूरत नहीं होगी कि कोई मैसेज किस लैंग्वेज में आया है। अगर यह फीचर WhatsApp में आता है तो यूजर्स के लिए अलग-अलग भाषाओं में बात करना बेहद आसान हो जाएगा। यह डाउनलोड करने योग्य लैंग्वेज पैक की मदद से काम करेगा।

इस मामले में कंपनी का कहना है कि बातचीत के दौरान कोई भी डेटा किसी बाहरी सोर्स के पास नहीं जाएगा। इससे यूजर्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी बरकरार रहेगी। इसके साथ ही यह फीचर ऑफलाइन भी काम करेगा और मैसेज ट्रांसलेशन के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं होगी।

ग्रुप चैट में आएगा बेहद काम

खास तौर पर यह फीचर ग्रुप चैट में बहुत काम आएगा। यह फीचर हर मैसेज की लैंग्वेज का पता लगाएगा और उसे अपने आप ट्रांसलेट कर देगा। फिलहाल, कंपनी इस फीचर पर काम कर रही है। बताया जा रहा है कि इस फीचर को सबसे पहले Android यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा।

WhatsApp प्रोफइल में लिंक कर सकेंगे दूसरे अकाउंट

WhatsApp जल्द ही अपने यूजर्स के लिए एक और फीचर लाने जा रहा है। इस फीचर के आने के बाद यूजर अपने दूसरे सोशल मीडिया अकाउंट को भी अपनी प्रोफाइल से लिंक कर सकेंगे। यह फीचर बिजनेस यूजर्स के लिए पहले से ही उपलब्ध है और अब इसे रेगुलर यूजर्स के लिए लाया जा रहा है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

BharatPe
Previous Story

श्रद्धालुओं के लिए लॉन्च हुआ ‘महाकुंभ शील्ड’, जानें कैसे करें यूज

PM Modi
Next Story

एलन मस्क ने पीएम मोदी को क्या दिया गिफ्ट? देखें फोटो

Latest from Apps

Don't Miss