WhatsApp का यह नया अपडेट बदल देगा आपकी जिंदगी

WhatsApp का यह नया अपडेट बदल देगा आपकी जिंदगी

5 mins read
80 views
March 20, 2026

WhatsApp New Update: क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आपके पास कोई दूसरी भाषा में मैसेज आया हो और आप समझ नहीं पाए हों?  आपके इसी  दिक्कत को अब WhatsApp हमेशा के लिए खत्म करने वाला है। कंपनी एक नया Automatic Translation Feature बना रही है, जो आपके मैसेज को खुद ब खुद ट्रांसलेट कर देगा वो भी बिना आपकी प्राइवेसी से कोई समझौता किए।

अब WhatsApp पर किसी भी दूसरे भाषा का मैसेज खुद ब खुद आएगा समझ? WhatsApp लाया नया फीचर।

पहले क्या था, अब क्या होगा?

पहले WhatsApp में मैन्युअल ट्रांसलेशन था, लेकिन अब ट्रांसलेशन अपने आप हो जाएगा। इस फीचर को यूज करने के लिए बस आपको चैट सेटिंग्स में जाकर Automatic Translation ON करना होगा।

प्राइवेसी का क्या होगा?

WhatsApp ने साफ किया है कि यह ट्रांसलेशन बिल्कुल सेफ रहेगा। यह फीचर Apple के API का इस्तेमाल करेगा और सारी प्रोसेंसिंग आपके फोन में ही होगी। यानी कि आपका कोई भी मैसेज किसी बाहरी सर्वर या थर्ड पार्टी को नहीं जाएगा। यही नहीं एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन भी पहले की तरह ही बनी रहेगी। इसके लिए बस आपको अपनी लैंग्वेज का लैंग्वेज पैक डाउनलोड करना होगा। एक बार डाउनलोड होने के बाद इंटरनेट के बिना भी यह टांसलेशन काम करेगा।

कितनी भाषाओं में होगा टांसलेशन?

यह फीचर अभी 21 भाषाओं को सपोर्ट करेगा। हालांकि, यह आपके iOS Version पर भी डिपेंड करेगा। पुराने iPhone में सभी लैंग्वेज पैक उपलब्ध नहीं हो सकते हैं। जैसे-जैसे Apple नई iOS Updates में ज्यादा लैंग्वेज जोड़ेगा WhatsApp में भी उतने ज्यादा ऑप्शन मिलते जाएंगे।

READ MORE: मैं Apple से ‘प्यार’ करता हूं… Video में देखें टिम कुक ने क्यों कहा ऐसा?

कैसे काम करेगा यह फीचर?

चैट सेटिंग में जाकर आप सोर्स लैंग्वेज और टार्गेट लैंग्वेज चुन सकते हैं। जैसे ही यह फीचर ऑन होगा, सभी आने वाले मैसेज ट्रांसलेट होते रहेंगे। अगर आप ऑरिजनल मैसेज पढ़ना चाहें, तो वो भी देख सकते हैं।

ग्रुप चैट में होगी कुछ पाबंदी

ग्रुप चैट में भी यह फीचर काम करेगा, लेकिन इसमें एक शर्त है कि ग्रुप में सभी लोग एक ही लैंग्वेज में मैसेज करेंगे तभी ट्रांसलेशन होगा। अगर ग्रुप में अलग-अलग लैंग्वेज हैं तो ट्रांसलेशन नहीं होगा। फिलहाल, WhatsApp चैनल में यह फीचर आने का कोई प्लान नहीं है।

READ MORE: Apple की फिल्म ‘F1’ ने जीता ऑस्कर

कब आएगा यह फीचर?

अभी यह Feature iOS Beta में देखा गया है। WhatsApp इसे अभी और बेहतर बना रहा है। पहले Beta यूजर को मिलेगा, उसके बाद सभी को।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

भारत में X पर फिर चला चाबुक, पैरोडी से एक्टिविस्ट तक कई अकाउंट्स पर रोक!
Previous Story

भारत में X पर फिर चला चाबुक, पैरोडी से एक्टिविस्ट तक कई अकाउंट्स पर रोक!

Nvidia-AWS की बड़ी डील
Next Story

Nvidia-AWS की बड़ी डील: AWS को 10 लाख GPU देगी Nvidia

Latest from Apps

Don't Miss