अब WeChat में AI की एंट्री, Tencent ने लॉन्च किया ClawBot

अब WeChat में AI की एंट्री, Tencent ने लॉन्च किया ClawBot

6 mins read
6 views
March 23, 2026

Tencent Claw Bot: दुनियां में बढ़ते एआई के रफ्तार ने टेक कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा को और तेज कर दिया है। हर देश की कंपनियां इस रेस में आगे रहना चाहती है। इसी सिलसिले में चीन की Tencent ने WeChat में Claw Bot जोड़ा है। कंपनी का दावा है कि इससे 1 अरब से ज्यादा मासिक सक्रिय यूजर्स Open Claw बेस्ड AI एजेंट से सीधे चैट कर सकते हैं। वहीं Alibaba ने एंटरप्राइज के लिए Wukong और Baidu ने ओपन क्लॉ -आधारित कई एजेंट टूल लॉन्च किए हैं।

चाइनिज कंपनियों के बीच AI एजेंट्स को लेकर मुकाबला तेज हो गया है। क्या WeChat में Claw Bot की एंट्री से प्रतिस्पर्धा की बढ़ेगी रफ्तार?

1 अरब यूजर्स वाला सबसे बड़ा मौका

इससे तय हो गया है कि WeChat अब मैसेजिंग प्लेटफॉर्म बनकर नहीं रहना चाहता। ClawBot को एक ऐप के अंदर जोड़ने की सुविधा दे रही है। इससे कंपनी AI को यूजर की डेली की चैट में उतार रही है। बता दें कि WeChat के पास 1 अरब से ज्यादा मासिक सक्रिय यूजर्स का विशाल आधार है। ऐसे में Tencent को AI एजेंट अपनाने के लिए अलग से बड़ी ऑडियंस बनाने की जरूरत नहीं है। क्लॉ बॉट को वहां उतारा गया है जहां चीन के करोड़ों लोग पहले से बातचीत, पेमेंट, कामकाज और डिजिटल सर्विसेज संभालते हैं।

AI एजेंट आसानी करेगा सारा काम

क्लॉ बॉट का मॉडल सीधा और स्पस्ट है। यूजर उसे मैसेज भेजेगा और एजेंट जवाब देगा। टास्क से जुड़ी कमांड समझेगा। ऐसी ही पहचान OpenClaw की है। ये एजेंट फाइल ट्रांसफर करने, ईमेल भेजने और कई डिजिटल जिम्मेदारी संभालने के लिए जानी जाती हैं। यानी अब एआई का इस्तेमाल व्यक्ति से चैट करने जैसा बनाया जा रहा है।

READ MOREफोन से गायब होंगे सारे ऐप्स… Nothing के CEO की भविष्यवाणी

Tencent अकेला नहीं, पूरी इंडस्ट्री दौड़ में

यह लॉन्च किसी एक कंपनी की अलग पहल नहीं है। इसी महीने Tencent ने QClaw, लाइटहाउस और WorkBuddy नाम से अपना AI एजेंट सूट भी पेश किया था। Alibaba ने Wukong प्लेटफॉर्म लॉन्च किया। Baidu ने भी ओपन क्लॉ आधारित एजेंट्स की एक सीरीज पेश की है। और कई कंपनियां इस दिशा में प्रयासरत है। Alibaba ने बिजनेस इंटरफेस पकड़ा है। Baidu कई डिवाइसेज और प्लेटफॉर्म पर फैला हुआ मॉडल बना रहा है। यानी एजेंट वॉर अब फीचर की नहीं, यूजर एक्सेस की लड़ाई बन चुकी है।

READ MOREAmazon Rivr deal: अब रोबोट पहुंचाएंगे आपके दरवाजे तक पार्सल

तेजी के बीच सुरक्षा की चिंता भी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एजेंट प्रोडक्ट्स को लेकर यूजर्स तेजी से प्रयोग कर रहे हैं। वहीं अधिकारी सुरक्षा चिंताओं को लेकर चेतावनी दे रहे हैं। जितना ज्यादा एजेंट को फाइल, मेल और सिस्टम एक्सेस मिलेगा, उतना ही डेटा और साइबर सुरक्षा का सवाल बड़ा होगा।

यह रेस आने वाले समय में यही तय करेगा कि यूजर ऐप इस्तेमाल करेगा, या ऐप के भीतर मौजूद एजेंट उसके लिए काम करेगा।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

गायों के लिए AI कॉलर, मिले 16,600 करोड़!
Previous Story

गायों के लिए AI कॉलर, मिले 16,600 करोड़!

X का नया AI फीचर लॉन्च
Next Story

X का नया AI फीचर लॉन्च: अब लंबी खबरें सेकंडों में समझें

Latest from Apps

Don't Miss