Nothing का नया AI फीचर लॉन्च!

अब बिना कोडिंग मोबाइल से बनेगा widgets, Nothing का नया AI फीचर लॉन्च!

6 mins read
104 views
February 11, 2026

Nothing Essential Apps feature: Smartphone को पर्सनलाइज करने का तरीका तेजी से बदल रहा है। Nothing ने Essential Apps नाम का नया AI फीचर पेश किया है। जिसकी मदद से यूजर्स सिर्फ टेक्स्ट लिखकर अपनी जरूरत के हिसाब से विजेट बना सकते हैं। बिना कोडिंग के कस्टम टूल तैयार करने का यह तरीका मोबाइल चलाने के अनुभव को पूरी तरह बदल सकता है।

अब टेक्स्ट लिखकर बनाएं मोबाइल विजेट। Nothing Essential Apps फीचर Phone 3 यूजर्स के लिए बीटा में उपलब्ध, विस्तार से पढ़ें पूरी खबर।

Phone 3 यूजर्स के लिए नया प्रयोग

Nothing ने अपने स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक नया फीचर Essential Apps पेश किया है। जो Phone 3 में उपलब्ध कराया जा रहा है। इस फीचर की मदद से यूजर्स बिना किसी कोडिंग के अपने होम स्क्रीन के लिए AI जनरेटेड और पूरी तरह पर्सनलाइज्ड विजेट तैयार कर सकते हैं।

AI-आधारित Essential पहला कदम

यह फीचर फिलहाल वेब-आधारित Nothing Playground प्लेटफॉर्म के जरिए बीटा वर्जन में रोलआउट हो रहा है। कंपनी की माने तो यह उसके भविष्य के AI-नेटिव ऑपरेटिंग सिस्टम Essential OS की दिशा में शुरुआती कदम है। जिससे आनेवाले दिनों में काफी बदलाव दिखता हुआ नजह आएगा।

READ MORE-  Snapchat को टक्कर देने आ रहा Meta का Instants!

क्या हैं Essential Apps

Essential Apps को छोटे लेकिन उपयोगी टूल्स के रूप में मानकर चल सकते हैं। जो विजेट के रूप में काम करते हैं। यूजर की खास जरूरतों के मुताबिक काम करते हैं। यूजर ऐसा विजेट बना सकते हैं। जैसे अगर आप कहीं घूमने जा रहे हैं तो उसके आसपास के लोकेशन में स्थित होटल को खोजकर बताएगा। मतलब, यूजर अपनी डेली की जरूरतों के हिसाब से खास काम करने वाले विजेट खुद बना सकें।

READ MORE-  क्या ब्लॉकचेन से सुलझेगा भारत का भूमि विवाद संकट?

सिर्फ टेक्स्ट कमांड से तैयार होगा विजेट

यूजर्स को कुछ नहीं करना है। बस, विजेट बनाने के लिए सिर्फ साधारण टेक्स्ट में बताना होगा कि वह क्या चाहता है। इसके बाद Nothing Playground बाकी प्रक्रिया खुद संभाल लेगा। जैसे मान लिजिए कहीं धूमने या दौड़ लगाने जाना चाहते हैं तो यह विजेट मौसम और कैलेंडर को ध्यान में रखकर बाहर दौड़ने के लिए सबसे बेहतर दिन और समय भी बताता है।

फिलहाल सीमित लेकिन सुविधाएं मिलेंगी

अभी Essential Apps को स्मार्टफोन से तीन तरह की परमिशन मिलती हैं। लोकेशन, कैलेंडर और कॉन्टैक्ट्स। इसकी मदद से लोकेशन बेस्ड रिमाइंडर, काउंटडाउन या वन-टैप नेविगेशन जैसे widgets  बनाए जा सकते हैं। भविष्य में कैमरा, माइक्रोफोन, नोटिफिकेशन, कॉलिंग ब्लूटूथ जैसी अतिरिक्त परमिशन भी जोड़ी जा सकती हैं। जल्द ही Nothing OS 4.0 पर चलने वाले अन्य डिवाइस में भी इसका सपोर्ट दिया जा सकता है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Microsoft Patch Tuesday: 58 सुरक्षा खामियां ठीक, 6 पहले से हमलों में इस्तेमाल
Previous Story

Microsoft Patch Tuesday: 58 सुरक्षा खामियां ठीक, 6 पहले से हमलों में इस्तेमाल

Robinhood का बड़ा ब्लॉकचेन लॉन्च
Next Story

Robinhood का बड़ा ब्लॉकचेन लॉन्च, कमाई रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल

Latest from Apps

Don't Miss