फोन से गायब होंगे सारे ऐप्स… Nothing के CEO की भविष्यवाणी

फोन से गायब होंगे सारे ऐप्स… Nothing के CEO की भविष्यवाणी

5 mins read
97 views
March 22, 2026

Nothing CEO Carl Pei Prediction: Nothing के CEO कार्ल पेई इस बार कोई नया फोन या चिप लेकर नहीं आए हैं बल्कि उन्होंने कुछ ऐसा कहा है, जिसने पूरी टेक वर्ल्ड को सोचने पर मजबूर कर दिया। उनका कहना है कि जो ऐप्स आप रोज इस्तेमाल करते हैं, वो सब एक दिन खत्म हो जाएंगे।

क्या सच में एक दिन आपके Phone से सारे ऐप्स गायब हो जाएंगे? Nothing CEO कार्ल पेई ने की भविष्वाणी

फोन से गायब होंगे सारे ऐप्स

एक इवेंट में कार्ल पेई ने कहा कि AI के दौर में ऐप्स खत्म हो जाएंगे। उन्होंने स्टार्टअप्स और फाउंडर्स को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर आपके ऐप में ही आपकी सारी वैल्यू है, तो समझ लो वो भंग करना होगा। उनकी यह बात उन सभी बिजनेस वालों के लिए बड़ा झटका है, जो सिर्फ एक ऐप के भरोसे चल रहे हैं।

READ MORE: मैं Apple से ‘प्यार’ करता हूं… Video में देखें टिम कुक ने क्यों कहा ऐसा?

आज का स्मार्टफोन पुराने जमाने का है

पेई ने समझाया कि आज के स्मार्टफोन्स का तरीका सालों से नहीं बदला। लॉक स्क्रीन, होम स्क्रीन, ऐप स्टोर एक स्मार्टफोन में यही सब होता है। ऐसे में उन्होंने इसे ‘बहुत पुराना तरीका’ बताया है। उनका कहना है कि किसी से मिलने जैसा छोटा सा काम भी आज 4 या 5 ऐप्स खोलकर करना पड़ता है। यह बहुत थका देने वाला है और यहीं असली प्रॉब्लम है।

AI वाला फोन कैसा होगा?

पेई के मुताबिक, अगला कदम सिर्फ स्मार्ट ऐप नहीं होगा बल्कि एप्स की जरूरत ही कम हो जाएगी। शुरुआत में AI Ticket Booking जैसे आसान काम करेगा, लेकिन पेई ने खुद कहा कि यह स्टेज बहुत बोरिंग है। असली बदलाव तब आएगा जब AI आपको समय के साथ समझने लगेगा। आपकी आदतें, आपकी पसंद, आपका रोज का रूटीन सब याद रखेगा AI और फिर बिना पूछे ही आपका काम पूरा कर देगा। उन्होंने कहा कि जब AI खुद सजेशन देने लगे, तो आपको सोचना भी नहीं पड़ेगा।

READ MORE: Free में मिल सकता है Nothing Phone (3), जानें कैसे

फोन जो आपका इरादा समझे

पेई का सपना है एक ऐसा डिवाइस जो आपकी जरूरत को बिना बताए समझ ले। उनके शब्दों में कहें तो फोन को बस इतना करना चाहिए कि मैं तुम्हें अच्छे से जानता हूं, तुम्हारा इरादा समझ में आया और मैंने काम कर दिया। उन्होंने आगे कहा कि AI को इंसानों वाला इंटरफेस इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। AI के लिए अलग तरह का इंटरफेस बनाना होगा, जो सीधे मसीन की भाषा में काम करे।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Amazon Rivr deal: अब रोबोट पहुंचाएंगे आपके दरवाजे तक पार्सल
Previous Story

Amazon Rivr deal: अब रोबोट पहुंचाएंगे आपके दरवाजे तक पार्सल

Mac यूजर्स की होगी बल्ले-बल्ले! पर आ रहा Gemini, AI होगा और स्मार्ट
Next Story

Mac यूजर्स की होगी बल्ले-बल्ले! पर आ रहा Gemini, AI होगा और स्मार्ट

Latest from Apps