Snapchat को टक्कर देने आ रहा Meta का Instants!

Snapchat को टक्कर देने आ रहा Meta का Instants!

6 mins read
250 views
February 10, 2026

Meta Instants: इंस्टेंट फोटो और वीडियो शेयरिंग के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा तेज होती दिख रही है। जानकारी सामने आई है कि Meta एक नए Instants ऐप और फीचर पर काम कर रहा है। जिसका नाम Instants बताया जा रहा है। यह प्लेटफॉर्म यूजर्स को ऐसे फोटो और वीडियो भेजने की सुविधा देगा जो कुछ समय बाद अपने-आप गायब हो जाएंगे, ठीक उसी तरह जैसे Snapchat में होता है। तो आइए जानते हैं इस अपकमिंग ऐप के बारे में।

Instants और प्राइवेट मैसेजिंग के बढ़ते ट्रेंड के बीच Meta का Instants ऐप सोशल मीडिया की प्रतिस्पर्धा को तेजगति से बढ़ाने की तैयारी में। जानें यहां।

इंस्टाग्राम से जुड़ाव बना रहेगा

Instants केवल एक अलग ऐप तक सीमित नहीं रह सकता। कहा जा रहा है कि Meta Instagram के भीतर भी इसी नाम या समान कार्यक्षमता वाला फीचर जोड़ने की योजना बना रहा है। जिससे यूजर्स सीधे डायरेक्ट मैसेज में अस्थायी फोटो और वीडियो भेज सकेंगे। यानी अब यूजर्स को Snapchat पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

लीक और टेक एक्सपर्ट्स की जानकारी

मोबाइल ऐप्स से जुड़े लीक साझा करने वाले डेवलपर Alessandro Paluzzi ने भी संकेत दिया है कि Meta के प्लेटफॉर्म पर Instants से जुड़े कुछ रेफरेंस देखे गए हैं। एक जगह इसे दोस्तों के साथ डिसअपीयरिंग फोटो शेयर करने के विकल्प के रूप में भी सूचीबद्ध किया गया था। जिससे इसके फीचर की दिशा का अंदाजा लगता है।

READ MORE- एक बार चार्ज, दिनभर आराम! 6500mAh बैटरी वाला Oppo K14x 5G लॉन्च

फीचर की संभावित काम के तरीके

बताया जा रहा है कि यह फीचर यूजर्स को डायरेक्ट मैसेज इनबॉक्स के जरिए फोटो या वीडियो भेजने देगा। जो देखने के बाद गायब हो जाएंगे या फिर एक तय समय जैसे 24 घंटे के भीतर एक्सपायर हो सकते हैं। साथ ही, यह भी कहा जा रहा है कि वीडियो केवल उन्हीं लोगों को भेजे जा सकेंगे जो एक-दूसरे को फॉलो करते हों।

READ MORE- AI एक्सपर्ट Mrinank Sharma ने Anthropic से दिया इस्तीफा

पुराने फीचर्स से तुलना

Meta के लिए यह बिल्कुल नया प्रयोग नहीं है। इंस्टाग्राम पहले से View Once और Vanish Mode जैसे फीचर उपलब्ध कराता है। जिनकी मदद से मैसेज और मीडिया सीमित समय के लिए दिखाई देते हैं। Instants ऐप को इन सुविधाओं का अधिक उन्नत या अलग रूप माना जा रहा है। फिलहाल शुरुआती चरण में है और इसका एक इंटरनल प्रोटोटाइप तैयार किया जा रहा है।

बाजार पर संभावित असर

अगर यह ऐप या फीचर आधिकारिक रूप से लॉन्च होता है, तो यह Snapchat के लिए सीधी चुनौती बन सकता है, क्योंकि अस्थायी फोटो-वीडियो शेयरिंग उसी की पहचान रही है। हालांकि, Meta ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह प्रोटोटाइप कब तक तैयार होगा।

कुल मिलाकर, इतना तय है कि Meta इंस्टेंट और प्राइवेट कम्युनिकेशन के क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रयोग कर रहा है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Ethereum फाउंडेशन ने SEAL के साथ की साझेदारी
Previous Story

Ethereum फाउंडेशन ने SEAL के साथ की साझेदारी

क्या ब्लॉकचेन से सुलझेगा भारत का भूमि विवाद संकट?
Next Story

क्या ब्लॉकचेन से सुलझेगा भारत का भूमि विवाद संकट?

Latest from Apps

Don't Miss