ऑफिस, रिसर्च और फाइल मैनेजमेंट सबकुछ अब Chrome में

ऑफिस, रिसर्च और फाइल मैनेजमेंट सबकुछ अब Chrome में

6 mins read
73 views
February 20, 2026

Chrome Update: डिजिटल कामकाज की दुनिया में अक्सर सबसे ज्यादा समय ऐप्स के बीच आने-जाने में खर्च होता है। कभी PDF डाउनलोड करना, फिर एडिट करना, फिर दोबारा अपलोड करना । तो कभी दर्जनों टैब्स के बीच उलझ जाना। इन सारी समस्याओं को अब दूर करने का फैसला लिया है। Google अपने ब्राउज़र Google Chrome को ऐसे टूल्स से लैस कर रहा है, जो इस बिखराव को कम करके उसे एक कॉम्पैक्ट वर्कस्पेस में बदल देते हैं। तो आइए जानते हैं यूजर्स को इससे होनेवाले और अधिक फायदे के बारे में।

Chrome यूजर्स के लिए खुशखबरी! PDF एडिट से लेकर दो टैब साथ देखने तक Chrome के नए फीचर्स आपकी प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए तैयार हैं। पढ़ें पूरी खबर।

टैब्स की भीड़ से वर्कस्पेस की ओर

Chrome का नया Split View फीचर इस बदलाव की झलक देता है। अब दो टैब्स को एक ही विंडो में साथ-साथ खोलकर काम किया जा सकता है। इससे ब्राउज़र किसी डॉक्यूमेंट एडिटर की तरह काम करने लगता है। जहां एक तरफ रिसर्च और दूसरी तरफ लेखन या तुलना का काम एक साथ चल सकता है। यह विशेष तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो कंटेंट लिखते हैं, डेटा कंपेयर करते हैं या ऑनलाइन मीटिंग के दौरान नोट्स लेते हैं।

READ MORE– AI Summit 2026: ऑल्टमैन-अमेडेई का यह Video क्योंं हो रहा वायरल?

PDF प्रोसेस हुआ आसान

PDF फाइलें लंबे समय से ऑनलाइन काम का जरूरी हिस्सा रही हैं। लेकिन उनका वर्कफ्लो अक्सर झंझट भरा होता था। अब Chrome के भीतर ही हाइलाइट, कमेंट और बेसिक मार्कअप जैसे फीचर्स उपलब्ध हैं। यूजर को अलग सॉफ्टवेयर पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। फाइल खोलने से लेकर एडिट और शेयर करने तक का पूरा प्रोसेस ब्राउज़र में ही पूरा हो सकता है। वो भी तेज़ और सरल तरीके से।

Drive से सीधा कनेक्शन

Chrome को अब Google Drive से और गहराई से जोड़ा गया है। नए Save to Drive विकल्प के जरिए फाइल या स्क्रीनशॉट को तुरंत क्लाउड में सेव किया जा सकता है। यह सुविधा उन प्रोफेशनल्स और स्टूडेंट्स के लिए खास मायने रखती है, जो डेली बड़ी संख्या में डॉक्यूमेंट्स और इमेजेज के साथ काम करते हैं।

READ MORE– अब iPhone में मिलेगा फिल्म कैमरा वाला फील…जानें फीचर

AI रेस के बीच प्रोडक्टिविटी पर फोकस

जहां कई टेक कंपनियां AI फीचर्स जोड़ने की दौड़ में हैं तो वहीं Google क्रोम को एक ऐसे डिजिटल हब के रूप में विकसित कर रही है। जहां काम के अधिकतर हिस्से बिना बाहरी ऐप्स के पूरे हो सकें। यानी यह Chrome की विंडो में ज्यादातर समय बितानेवाले के लिए बेहतर होनेवाला है।

इन अपडेट्स के बाद Chrome अब प्रोडक्टिविटी प्लेटफॉर्म बनता दिख रहा है। अगर काम की दुनिया पहले से ही ब्राउज़र में सिमट चुकी है, तो Chrome अब उसे और व्यवस्थित और प्रभावी बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Amazon के Audible ने लॉन्च किया कमाल का फीचर
Previous Story

अब बुक सुनना होगा मजेदार, Amazon के Audible ने लॉन्च किया कमाल का फीचर

भारत में नए AI नियम लागू, अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म होंगे जिम्मेदार
Next Story

भारत में नए AI नियम लागू, अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म होंगे जिम्मेदार

Latest from Apps

सरकार ने Telegram को दिया नोटिस, चला रही थी FREE मूवी

सरकार ने Telegram को दिया नोटिस, चला रही थी FREE मूवी

भारत सरकार ने Telegram को नोटिस भेजा है और 3,142 चैनलों पर चल रही पायरेसी बंद करने का आदेश दिया है।   Telegram Channels Banned: भारत सरकार के Ministry of Information and Broadcasting ने मैसेजिंग ऐप Telegram को नोटिस भेजा है। यह नोटिस Information Technology Act, 2000 के तहत जारी किया गया है। सरकार ने Telegram से कहा है कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद पायरेटेड यानी चोरी का कंटेंट तुरंत हटाए।  दरअसल कई OTT प्लेटफॉर्म्स ने शिकायत की थी कि Telegram के कई चैनलों पर फिल्मों और वेब सीरीज की गैरकानूनी कॉपी बड़े पैमाने पर शेयर की जा रही है। इससे कॉपीराइट नियमों का उल्लंघन हो रहा है और OTT कंपनियों को नुकसान हो रहा है।  READ MORE: इन देशों में क्यों बैन हुआ Telegram, जानें पूरी कहानी   मंत्रालय के अनुसार शिकायत करने वालों में JioCinema और Amazon