Google

कोर्ट में रिजेक्ट हुई Google की ये अपील, लग सकता है जुर्माना

4 mins read
1.5K views
January 9, 2025

Google पर कैलिफोर्निया के अनधिकृत धोखाधड़ी वाले कंप्यूटर एक्सेस कानून का उल्लंघन करने का आरोप है।

Google Appeal Reject: सैन फ्रांसिस्को की संघीय कोर्ट में चीफ जस्टिस रिचर्ड सीबॉर्ग ने Google की उस अपील को खारिज कर दिया, जिसमें यूजर्स के द्वारा प्राइवेसी क्लास कार्रवाई को रद्द करने की मांग की थी। इस केस में आरोप लगाया गया था कि Google ने ट्रैकिंग बटन बंद करने के बाद भी यूजर्स का डेटा कलेक्ट किया। इस डिसीजन से केस में 18 अगस्त की सुनवाई का रास्ता साफ होता है।

क्या है आरोप

यूजर्स ने आरोप लगाया है कि Google ने उनकी अनुमति के बिना उनके मोबाइल डिवाइस से प्राइवेट ब्राउजिंग हिस्ट्री रिकॉर्ड किया है। Google पर कैलिफोर्निया के अनधिकृत धोखाधड़ी वाले कंप्यूटर एक्सेस कानून का उल्लंघन करने का भी आरोप है।

कोर्ट ने कहा कि Google के बटन और उसकी सेटिंग के बारे में उपयोगकर्ताओं को दी गई जानकारी अस्पष्ट और भ्रामक थी। Google का रवैया उपयोगकर्ताओं के लिए ‘अत्यधिक आक्रामक’ हो सकता है। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि Google ने जानबूझकर यह स्पष्ट नहीं किया कि डेटा कैसे संग्रहीत किया जा रहा था, क्योंकि अगर उपयोगकर्ता सच्चाई जानते तो वे ‘चिंतित’ हो सकते थे।

Google ने क्या दी दलीलें

Google ने कोर्ट को कहा है कि उसकी सेवाओं में पहले से ही प्राइवेसी कंट्रोल मौजूद है। यूजर्स ने उसकी शर्तें मान ली हैं। रिकॉर्ड रखने का उसका तरीका किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता। बता दें कि अगस्त 2022 में सैन फ्रांसिस्को की फेडरल अपील कोर्ट ने एक अन्य मामले में आरोप लगाया था कि गूगल क्रोम ब्राउजर यूजर्स को उनकी अनुमति के बिना ट्रैक करता है। अप्रैल 2022 में गूगल “इंकॉग्निटो” मोड में ब्राउज करने वालों को ट्रैक करने के मामले में 5 बिलियन डॉलर से ज्यादा का जुर्माना भी भर चुका है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Google
Previous Story

Google यूजर्स को FREE में दे रहा बैटरी चेंज करने का ऑप्शन, जल्दी करें

WEF Report 2025
Next Story

WEF Report 2025: फ्यूचर टेक्नोलॉजी अपनाने में भारत टॉप पर

Latest from Latest news

क्या AI बदल देगा पढ़ाई का भविष्य? छात्रों को कैसे मिलेगा फायदा

AI in Education: आज AI Education और डिजिटल तकनीक ने इस सवाल का जवाब ‘हां’ में बदलना शुरू कर दिया है अब अच्छी शिक्षा सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रही  इंटरनेट, स्मार्टफोन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से लाखों छात्रों तक बेहतर पढ़ाई पहुंच रही है।  भारत में AI आधारित शिक्षा दे रही नई दिशा, जानें कैसे तकनीक, इंटरनेट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म छात्रों की पढ़ाई को आसान बना रहे। AI Education ने बदली पढ़ाई की तस्वीर  पहले बेहतरीन शिक्षक की पढ़ाई सिर्फ उसी क्लासरूम तक सीमित रहती थी। लेकिन अब तकनीक ने इस दूरी को काफी हद तक खत्म कर दिया है। AI Education की मदद से एक ही शिक्षक की क्लास देशभर के छात्र देख सकते हैं। चाहे छात्र किसी महानगर में हो या छोटे गांव में, अब उसे एक जैसी पढ़ाई, टेस्ट, स्टडी मटेरियल और डाउट सॉल्विंग की सुविधा मिल रही है। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी पहले से आसान हुई है।  भारत का डिजिटल नेटवर्क बना सबसे बड़ी ताकत  सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 2025 तक भारत के करीब 85% घरों में स्मार्टफोन और लगभग इतनी ही संख्या में इंटरनेट की सुविधा पहुंच चुकी है। वहीं ग्रामीण इलाकों के लगभग 90% युवाओं ने हाल के महीनों में इंटरनेट का इस्तेमाल किया है। यही डिजिटल नेटवर्क अब शिक्षा को नई दिशा दे रहा है। पहले जहां अच्छी कोचिंग के लिए दूसरे शहर जाना पड़ता था, वहीं अब छात्र घर बैठे अनुभवी शिक्षकों से पढ़ सकते हैं।  READ MORE: AI लर्निंग से भविष्य होगा मजबूत, युवाओं को मिलेगा
Using-An-iPhone

क्या आपका iPhone खतरे में है? अभी करें iOS 26.5.2 अपडेट तुरंत

Apple Security Update: क्या आपका iPhone भी iOS 26 पर चल रहा है? अगर हां, तो अभी नया iOS 26.5.2 Update इंस्टॉल करना आपके लिए जरूरी हो सकता है। Apple ने ताज़ा सुरक्षा खतरों को देखते हुए यह अपडेट तय समय से पहले जारी किया है। खास बात यह है कि इसमें कोई नया फीचर नहीं, बल्कि सिर्फ सुरक्षा से जुड़े अहम सुधार दिए गए हैं।  अगर आपका iPhone iOS 26 पर चल रहा है, तो नया iOS 26.5.2 अपडेट जरूर करें, जानिए इसमें कौन-कौन से जरूरी सिक्योरिटी सुधार शामिल हैं।  iOS 26.5.2 Update क्यों है इतना जरूरी?  Apple का नया iOS 26.5.2 Update पूरी तरह सिक्योरिटी पर केंद्रित है। कंपनी ने बताया कि जिन सुधारों को पहले iOS 26.6 के साथ लाने की तैयारी थी, उन्हें अब पहले ही जारी कर दिया गया है। इसकी वजह AI की मदद से बढ़ते साइबर हमलों का खतरा बताया गया है। इस अपडेट में एक दर्जन से ज्यादा सुरक्षा खामियों को ठीक किया गया है। इनमें सबसे ज्यादा सुधार WebKit से जुड़े हैं, जो Safari और दूसरे ब्राउजर फीचर्स को चलाने का काम करता है। इसके अलावा सिस्टम के Kernel से जुड़ी 3 गंभीर कमियां भी दूर की गई हैं।  किन iPhone में मिलेगा नया अपडेट?  यह अपडेट उन सभी iPhone मॉडल के लिए उपलब्ध है जो iOS 26 को सपोर्ट करते हैं। यानी iPhone 11 और उसके बाद लॉन्च हुए सभी मॉडल इस अपडेट को इंस्टॉल कर सकते हैं। ज्यादातर यूजर्स iOS 26.5 से सीधे iOS 26.5.2 पर जाएंगे। वहीं iPhone

Don't Miss