TikTok को टक्कर देने आया Disney+ का नया फीचर Verts

TikTok को टक्कर देने आया Disney+ का नया फीचर Verts

6 mins read
1 views
March 14, 2026

Disney Plus Verts feature:  मोबाइल पर शॉर्ट वीडियो देखने की बढ़ती प्रचलन को देखते हुए Disney+ ने अपने प्लेटफॉर्म पर एक नया फीचर लॉन्च किया है। कंपनी ने इस फीचर्स का नाम Verts रखा है। इसमें शॉर्ट-फॉर्म वीडियो फीड शुरू कर रही है, जिसमें फिल्मों और टीवी शोज़ के छोटे-छोटे क्लिप दिखाए जाएंगे। कंपनी कहना है कि इससे तेजी से नया कंटेंट खोजने में मदद मिलेगी। तो आइए जानते हैं इस फीचर के बारे में।

आज के दौड़ में बढ़ते शॉर्ट वीडियो ट्रेंड को देखते हुए Disney+ ने TikTok जैसा ही Verts फीचर किया शुरू…जानिए और सारी खूबियां।

TikTok से प्रेरित नया Verts

यह नया Verts फीड TikTok और Instagram Reels जैसे शॉर्ट-वीडियो प्लेटफॉर्म से प्रेरित प्रतीत होता है। यूजर्स अपने मोबाइल पर लगातार स्क्रॉल करके अलग-अलग फिल्मों और शोज़ के क्लिप देख सकते हैं। इससे उन्हें देखने लायक कंटेंट सलेक्शन का विकल्प मिल जाता है। इससे फालतू के कंटेट पर समय बर्बाद होने से बच जाता

ऐप में इस तरह करेगा काम

Disney+ ऐप में नेविगेशन बार में एक नया आइकन दिया गया है। जिसका उपयोग कर यूज़र सीधे इस फीड तक पहुंच सकते हैं। फीड में दिखाई देने वाले किसी भी क्लिप को देखने के बाद मन उसे देखने की इच्छा जागृत होती है तो उस शो या फिल्म को अपनी वॉचलिस्ट में जोड़ सकते हैं। वहीं से पूरा कंटेट देखना चाहते हैं तो देख सकते हैं।

READ MORE- गेमर्स के लिए खुशखबरी! ASUS ने लॉन्च किए सुपर-फास्ट OLED मॉनिटर

कंटेंट खोजने का नया तरीका

बता दें कि कई बार ऐसा होता है कि यूजर्स यह नहीं कर पाते हैं कि उन्हें क्या देखनी चाहिए.ऐसे में फीड में मौजूद छोटे-छोटे क्लिप शीघ्र निर्णय लेने में मदद करती है। Disney की माने तो यह फीचर दर्शकों को उनके विशाल कंटेंट लाइब्रेरी से जोड़ने का एक तेज और मज़ेदार तरीका बन सकता है।

READ MORE- ‘Grok Imagine में वो सब चलेगा जो R-रेटेड फिल्मों में होता है’

बढ़ सकता है फीचर का दायरा

अभी सिर्फ Disney+ पर मौजूद फिल्मों और शोज़ के क्लिप दिखाने पर ध्यान केंद्रित रहेगा। लेकिन बाद में क्रिएटर्स का कंटेंट, अलग-अलग स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट और यूज़र के हिसाब से पर्सनलाइज्ड वीडियो भी जोड़े जा सकते हैं। Disney+ और ESPN पर किए गए शुरुआती परीक्षण में देखा गया कि इससे यूज़र्स की भागीदारी में बढ़ोतरी हुई। पिछले साल Netflix ने भी एक वर्टिकल वीडियो फीड लॉन्च किया था।

Disney+ का मकसद यही लग रहा है कि वो शॉर्ट क्लिप के जरिए मूवी या शोज के प्रति रूचि पैदा करना चाहते हैं ताकि उनका मन पूरा मूवी या शो देखने के लिए बेचैन हो जाए।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

73 हजार डॉलर पर Bitcoin की धमाकेदार वापसी, मचा हड़कंप!
Previous Story

73 हजार डॉलर पर Bitcoin की धमाकेदार वापसी, मचा हड़कंप!

Latest from Apps

सरकार ने Telegram को दिया नोटिस, चला रही थी FREE मूवी

सरकार ने Telegram को दिया नोटिस, चला रही थी FREE मूवी

भारत सरकार ने Telegram को नोटिस भेजा है और 3,142 चैनलों पर चल रही पायरेसी बंद करने का आदेश दिया है।   Telegram Channels Banned: भारत सरकार के Ministry of Information and Broadcasting ने मैसेजिंग ऐप Telegram को नोटिस भेजा है। यह नोटिस Information Technology Act, 2000 के तहत जारी किया गया है। सरकार ने Telegram से कहा है कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद पायरेटेड यानी चोरी का कंटेंट तुरंत हटाए।  दरअसल कई OTT प्लेटफॉर्म्स ने शिकायत की थी कि Telegram के कई चैनलों पर फिल्मों और वेब सीरीज की गैरकानूनी कॉपी बड़े पैमाने पर शेयर की जा रही है। इससे कॉपीराइट नियमों का उल्लंघन हो रहा है और OTT कंपनियों को नुकसान हो रहा है।  READ MORE: इन देशों में क्यों बैन हुआ Telegram, जानें पूरी कहानी   मंत्रालय के अनुसार शिकायत करने वालों में JioCinema और Amazon