चीन में Apple AI फीचर दिखते ही गायब, क्या है पूरी सच्चाई?

चीन में Apple AI फीचर दिखते ही गायब, क्या है पूरी सच्चाई?

4 mins read
1 views
April 4, 2026

Apple Intelligence China: Apple की आने वाली AI तकनीक Apple Intelligence को लेकर चीन में एक अजीब और चौंकाने वाली स्थिति सामने आई है। कुछ iPhone यूजर्स ने अचानक देखा कि यह फीचर उनके सेटिंग्स ऐप में दिखाई देने लगा है, लेकिन यह कोई आधिकारिक लॉन्च नहीं था। कुछ समय बाद ही यह फीचर गायब भी हो गया।

Apple Intelligence फीचर चीन में बिना लॉन्च के दिखा और हट गया, जानिए क्यों Apple को चीन में AI लॉन्च करने में दिक्कत हो रही है।

बिना घोषणा के दिखा फीचर, फिर हटाया गया

मार्क गुरमैन के अनुसार, यह कोई लॉन्च नहीं था, बल्कि एक तकनीकी गलती थी। Apple ने अभी चीन में इस AI फीचर को लॉन्च नहीं किया है। जैसे ही यूजर्स ने इसे नोटिस किया, कंपनी ने इसे तुरंत हटा दिया। गुरमैन ने साफ कहा कि Apple कभी भी इतने बड़े AI फीचर्स को बिना किसी घोषणा के या अचानक रातों-रात लॉन्च नहीं करता है इसलिए यह पूरा मामला एक गलती माना जा रहा है।

READ MORE: Apple की फिल्म ‘F1’ ने जीता ऑस्कर

Google टेक्नोलॉजी ने बढ़ाई मुश्किल

रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि इस फीचर में Google reverse image search का इस्तेमाल किया जा रहा था। यह चीन में एक बड़ी समस्या है क्योंकि वहां Google सेवाएं पहले से ही बैन हैं। इसी वजह से इस फीचर को चीन में चलाना और भी मुश्किल हो जाता है।

READ MORE: मैं Apple से ‘प्यार’ करता हूं… Video में देखें टिम कुक ने क्यों कहा ऐसा?

सख्त सरकारी नियम बनी बड़ी रुकावट

Apple के लिए चीन में AI लॉन्च करना आसान नहीं है। यहां हर AI सेवा को पहले Cyberspace Administration of China से मंजूरी लेनी पड़ती है। यह प्रक्रिया काफी लंबी और सख्त होती है।

 लोकल कंपनियों से बढ़ा दबाव

Apple अभी चीन की बड़ी कंपनी Alibaba के साथ मिलकर Apple Intelligence को लोकल नियमों के अनुसार तैयार करने पर काम कर रहा है, लेकिन अभी तक किसी भी तरह की फाइनल मंजूरी नहीं मिली है। इस देरी के बीच चीन की कंपनियां जैसे Huawei और Xiaomi पहले ही अपने AI फीचर्स लॉन्च कर चुकी हैं। ऐसे में Apple को चीन जैसे बड़े मार्केट में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

सरकार का यू-टर्न! बिना SIM भी चलते रहेंगे WhatsApp और Telegram
Previous Story

सरकार का यू-टर्न! बिना SIM भी चलते रहेंगे WhatsApp और Telegram

Latest from Apps