JIO का ऑफर: खाना मंगाओ और Free पाओ 600 रुपये तक की बचत

JIO का ऑफर: खाना मंगाओ और Free पाओ 600 रुपये तक की बचत

5 mins read
1.1K views
May 20, 2025

अगर आप भी ऑनलाइन खाना ऑर्डर करते हैं, तो Reliance Jio के पास आपके लिए एक बेहतरीन प्लान है जो न सिर्फ कैशबैक बल्कि 600 रुपये के फायदे भी दे रहा है।

Reliance Jio  offer: अगर आप अक्सर ऑनलाइन फूड ऑर्डर करते हैं, तो Reliance Jio का एक खास रिचार्ज प्लान आपके बहुत काम का हो सकता है। इस प्लान के साथ आपको सिर्फ डेटा और कॉलिंग ही नहीं, बल्कि 600 रुपये तक का सीधा फायदा भी मिल सकता है।

जियो का 1028 वाले प्लान में क्या है खास?

Reliance Jio का ये खास प्लान 1028 में आता है। इसमें आपको हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग सभी नेटवर्क पर, हर दिन 100 SMS, 90 दिनों के लिए Disney+ Hotstar का एक्सेस (TV और मोबाइल दोनों पर), 50GB AI क्लाउड स्टोरेज और 600 तक का कैशबैक और बेनिफिट्स मिलेंगे।

कैसे मिलेगा हॉटस्टार का फुल बेनिफिट?

ध्यान देने वाली बात ये है कि अगर आप मंथली प्लान यूज कर रहे हैं, तो आपको इस 1028 रुपये वाले प्लान को पहले से एक्टिवेट रखना होगा। यानी पहला महीना खत्म होने से 48 घंटे पहले अगला रिचार्ज करना होगा, तभी आप दूसरे और तीसरे महीने के लिए भी Disney+ Hotstar का फायदा उठा पाएंगे।

क्या-क्या मिलेंगे एडिशनल फायदे?

इस प्लान के साथ आपको Swiggy One Lite का सब्सक्रिप्शन भी फ्री में मिल रहा है। इसके फायदे इस तरह से हैं।

Swiggy Food पर फायदा

  • 149 रुपये से ऊपर के फूड ऑर्डर पर 10 बार फ्री होम डिलीवरी
  • 20,000+ रेस्टोरेंट्स पर फूड ऑर्डर करने पर 30% तक एक्स्ट्रा डिस्काउंट

Instamart पर फायदा

  • 199 रुपये से ऊपर के Instamart ऑर्डर पर भी 10 बार फ्री होम डिलीवरी
  • सर्ज चार्ज (Surge Fees) नहीं लगेगा

Swiggy Genie पर फायदा

  • 60 रुपये से ऊपर की डिलीवरी पर 10% का डिस्काउंट
  • jio की तरफ से एक्स्ट्रा कैशबैक

प्लान की वैलिडिटी कितनी है?

यह प्लान 84 दिन तक वैलिड रहता है। इसमें हर दिन आपको 2GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रतिदिन. Disney+ Hotstar का 3 महीने का एक्सेस, 50GB AI क्लाउड स्टोरेज मिलेगा।

क्या यह सबसे बेहतर डील है?

Airtel या Vi जैसी दूसरी कंपनियां ऐसा कोई फूड डिलीवरी बेनिफिट नहीं दे रही हैं। अगर आप Swiggy और Instamart का रेगुलर इस्तेमाल करते हैं, तो 600 से भी ज्यादा की बचत हो सकती है। अगर आपको OTT, इंटरनेट और फूड तीनों चाहिए एक ही प्लान में, तो Jio का 1028 वाला रिचार्ज प्लान एकदम फायदेमंद सौदा है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Google I/O 2025: आज से शुरू हो रहा Google का सबसे बड़ा इवेंट
Previous Story

Google I/O 2025: आज से शुरू हो रहा Google का सबसे बड़ा इवेंट

Starlink internet
Next Story

बांग्लादेश में शुरू हुई Elon Musk की Starlink इंटरनेट सेवा, जानें फायदें

Latest from Latest news

सेंसर के चक्कर में अटकी सलमान खान की 'मातृभूमि'

थिएटर या OTT? ‘मातृभूमि’ की अटकी रिलीज ने बढ़ाई फैंस की बेचैनी

Salman Khan Matrubhoomi: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म मातृभूमि इन दिनों कंटेंट से ज्यादा अपने बदलावों और सेंसर प्रक्रिया को लेकर चर्चा

Don't Miss