Malware

WhatsApp की तस्वीर में छिपा जाल, अलर्ट रहें!

4 mins read
1.2K views
May 6, 2025

WhatsApp का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहना जरूरी है क्योंकि WhatsApp पर एक गलत क्लिक आपको दिवालिया बना सकता है।

WhatsApp Photo Scam: आजकल WhatsApp पर एक नया स्कैम सामने आया है, जिसे ‘Photo Scam’ कहा जा रहा है। इसमें क्रिमिनल्स एक नॉर्मल फोटो भेजते हैं, लेकिन इसमें एक खतरनाक मैलवेयर छिपा होता है। जैसे ही आप उस फोटो को खोलते हैं, मैलवेयर आपके फोन में एक्टिव हो जाता है और आपकी बैंकिंग इन्फॉर्मेशन, पासवर्ड और OTP जैसी सेसेंटिव इन्फोर्मेशन चुरा सकता है। यह स्कैम Android और iPhone दोनों यूजर्स के लिए खतरा पैदा कर सकता है।

साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने इस मामले में कहा है कि इस स्कैम के शिकार सिर्फ Android यूजर ही नहीं बल्कि iPhone यूजर भी हो सकते हैं। WhatsApp स्कैम सेल या बड़े इवेंट के दौरान सबसे ज्यादा एक्टिव होते हैं, जब लोग ऑफर्स के लालच में आ सकते हैं।

कैसे होता है ये स्कैम

  • स्कैमर्स आपके नंबर पर किसी अनजान नंबर से तस्वीरें भेजते हैं।
  • ये तस्वीरें देखने में तो नॉर्मल लगती हैं, लेकिन इनमें मैलवेयर कोड छिपा होता है।
  • जैसे ही आप अनजान नंबर से आई तस्वीर पर क्लिक करते हैं, आपके फोन में मैलवेयर इंस्टॉल हो जाता है, जिससे हैकर्स आपके डिवाइस तक पहुंच सकते हैं।
  • यह मैलवेयर आपके बैंकिंग ऐप और पासवर्ड चुरा लेता है और आपकी पहचान की नकल भी कर सकता है।
  • कुछ एडवांस्ड स्कैम टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को बायपास कर सकते हैं और आपके अकाउंट से सारा पैसा निकाल सकते हैं। यानी कि एक क्लिक से आपका अकाउंट खाली हो सकता है, जिससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

ऐसे रखें खुद को सुरक्षित

  • अनजान नंबर से भेजे गए फोटो पर क्लिक न करें।
  • WhatsApp सेटिंग में जाकर ऑटो डाउनलोड फीचर को बंद करें।
  • अगर आपको किसी अनजान नंबर से मैसेज आने का संदेह है, तो आप भेजने वाले को ब्लॉक कर सकते हैं और उसकी रिपोर्ट कर सकते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

DoT
Previous Story

DoT की सख्ती, Airtel-Jio-Starlink के लिए नए कड़े नियम

iQOO Z10
Next Story

20 हजार से कम में मिल रहें ये 5 स्मार्टफोन, देखें लिस्ट

Latest from Apps

Don't Miss