WhatsApp setting

WhatsApp पर अब चैट होगी पहले से ज्यादा सुरक्षित

4 mins read
1.5K views
April 24, 2025

Meta के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप ने बुधवार को अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा कि यह फीचर व्यक्तिगत और ग्रुप चैट दोनों में लागू होगा और यूजर्स को अतिरिक्त सुरक्षा देगा।

WhatsApp New Feature: WhatsApp ने अपनी चैट्स को और ज्यादा प्राइवेट और सिक्योर बनाने के लिए एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिसका नाम Advanced Chat Privacy रखा है। यह फीचर धीरे-धीरे Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर रोलआउट हो रहा है।

क्या है Advanced Chat Privacy

WhatsApp का कहना है कि यह फीचर आपकी पर्सनल और ग्रुप दोनों तरह की चैट्स को एक्स्ट्रा लेयर ऑफ सिक्योरिटी देगा। इसका मकसद है कि आपकी बातचीत ऐप के बाहर न जाए और आपकी चैट्स पूरी तरह सुरक्षित रहें। इस फीचर के ऑन होने पर कोई भी आपकी चैट एक्सपोर्ट नहीं कर पाएगा, चैट्स में भेजी गई फोटोज और वीडियोज ऑटोमैटिक डाउनलोड नहीं होंगी, आपकी चैट्स को Meta AI जैसे AI टूल्स में इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।।

ग्रुप चैट में क्यों जरूरी है ये फीचर?

कई बार हम ऐसे ग्रुप्स का हिस्सा होते हैं, जिनमें सभी लोग एक-दूसरे को ठीक से नहीं जानते। ऐसे ग्रुप्स में बातचीत प्राइवेट या सेंसेटिव हो सकती है। जैसे कि ऑफिस से जुड़ी बातें, क्लास प्रोजेक्ट, सोसाइटी मीटिंग या फिर फैमिली डिस्कशन। ऐसे में यह फीचर यह सुनिश्चित करता है कि कोई भी उस चैट का डेटा बाहर न भेज सके या शेयर न कर सके।

कैसे ऑन करें ये नया प्राइवेसी फीचर?

  • सबसे पहले WhatsApp खोलें।
  • उस चैट या ग्रुप चैट पर जाएं, जिसमें आप ये फीचर ऑन करना चाहते हैं।
  • चैट के नाम पर टैप करें
  • वहां आपको ‘Advanced Chat Privacy’ का ऑप्शन दिखेगा।
  • उस पर टैप करके फीचर को ऑन कर दें।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Joel Kruger
Previous Story

इन 5 कारणों से आई Bitcoin की कीमत में तुफानी उछाल

Apple store in Noida and Pune
Next Story

Apple Store: नोएडा और पुणे में जल्द खुलेंगे नए स्टोर, लोकेशन तय

Latest from Apps

Don't Miss