इस सेक्टर में मिलेगी नौकरी, इनकी है अधिक डिमांड

5 mins read
1.3K views
November 12, 2024

नौकरी कि तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। सेमीकंडक्टर सेक्टर में करीब 10 लाख लोगों को नौकरी मिल सकती है।

Semiconductor sector : देश में नौकरी की तलाश करने वालों के लिए अच्छी खबर है। भारत में बढ़ते सेमीकंडक्टर सेक्टर में लाखों नौकरियां की भर्ती निकलने वाली है। 2026 में इस सेक्टर में 10 लाख लोगों को नौकरी मिल सकती है। भारत सेमीकंडक्टर का मैन्युफैक्चरिंग सेंटर बनने की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में सेमीकंडक्टर सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहा भारत अपने विभिन्न सेक्टर में साल 2026 तक 10 लाख नौकरियां पैदा कर सकता है।

इनकी है डिमांड

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह मांग विभिन्न श्रेणियों में देखने को मिलने की उम्मीद है। इनमें चिप सेमीकंडक्टर विनिर्माण में लगभग तीन 3 लाख नौकरियां, एटीएमपी में लगभग 2  लाख नौकरियां और चिप डिजाइन, सॉफ्टवेयर विकास, सिस्टम सर्किट और विनिर्माण आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन में अतिरिक्त पद शामिल हैं। इसके अलावा इंजीनियरों, ऑपरेटरों, तकनीशियन और गुणवत्ता नियंत्रण, खरीद और सामग्री इंजीनियरिंग के विशेषज्ञों सहित कुशल कर्मचारियों की मांग होगी, जो 2026 तक एक मजबूत सेमीकंडक्टर प्रतिभा बनाने की भारत की रणनीति के अनुरूप है।

सेमीकंडक्टर उद्योग को सरकार के समर्थन के अलावा, कई निजी कंपनियों ने भारत में नई सेमीकंडक्टर असेंबली और परीक्षण सुविधाओं के निर्माण में निवेश करने की मंशा जताई है। रिपोर्ट आंतरिक डेटा विश्लेषण और उद्योग रिपोर्टों पर आधारित है। इसमें कहा गया है कि यह कदम भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण क्रांति लाएगा, जिससे उच्च तकनीक और विनिर्माण क्षेत्रों में रोजगार के कई अवसर पैदा होंगे।

वेदांता ग्रुप ने दिखाई दिलचस्पी

सेमीकंडक्टर क्षेत्र की दिग्गज कंपनी वेदांता समूह ने भारत में डिस्प्ले सेमीकंडक्टर विनिर्माण इकाई स्थापित करने में रुचि दिखाई है। कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, वेदांता लिमिटेड अपनी समूह कंपनी अवनस्ट्रैट इंक (एएसआई) में करीब 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 4,300 करोड़ रुपये) निवेश करने की योजना बना रही है। यह कंपनी एक अग्रणी वैश्विक डिस्प्ले ग्लास निर्माता है, जिसका प्रबंधन अब पूरी तरह से वेदांता लिमिटेड के पास है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

Google के नए अपडेट में Android 16 होगा बेहद खास! जानें फीचर्स

Next Story

मधुमक्खियों के कारण नहीं बनेगा AI डेटा सेंटर! जकरबर्ग खोज रहे रास्ता

Latest from Business

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

App Store Policy: नई रिपोर्ट ने बड़ी टेक कंपनियों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। टेक ट्रांसपेरेंसी प्रोजेक्ट की रिपोर्ट के मुताबिक,
indigo invests sarla aviation air taxi india evtol future mobility

Air Taxi पर IndiGo का 10 करोड़ का दांव, बदल जाएगा शहरों का सफर

इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी पर बढ़ा फोकस, इंडिगो  और सरला एविएशन मिलकर बदल सकते हैं शहरी ट्रांसपोर्ट। जानिए कब मिल सकती है यह सुविधा। IndiGo Sarla Aviation invest:  भारत की एविएशन इंडस्ट्री अब

Don't Miss