TRAI

Airtel, Jio और Vi ने शेयर किए नेटवर्क मैप, यूजर्स को मिली राहत

4 mins read
1.7K views
April 10, 2025

टेलीकॉम ऑपरेटर एयरटेल, जियो, वीआई ने बड़ा फैसला लेते हुए नेटवर्क मार्केटर्स को अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित कर दिया है।

TRAI  News: TRAI के आदेश के बाद Airtel, Jio और Vi जैसी बड़ी कंपनियों ने अपने 5G, 4G और 2G नेटवर्क कवरेज मैप्स अपनी वेबसाइट और ऐप पर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अभी तक जब लोग नया सिम खरीदते थे, तो उन्हें ये नहीं पता होता था कि उनके इलाके में किस कंपनी का नेटवर्क सबसे बेहतर है, लेकिन अब यूजर्स खुद चेक कर सकते हैं कि उनके घर, ऑफिस या किसी खास लोकेशन पर कौन-सी कंपनी का नेटवर्क मजबूत है।

MNP यूजर्स को मिलेगा फायदा

जो लोग मोबाइल नंबर पोर्ट करना चाहते हैं, उनके लिए यह अपडेट और भी फायदेमंद है क्योंकि नंबर पोर्ट करवाने के लिए सिम लेने के 90 दिन बाद ही मौका मिलता है। ऐसे में पहले से नेटवर्क की जानकारी होना काफी काम का है। TRAI के इस फैसले से यूजर्स को सही नेटवर्क चुनने में मदद मिलेगी और साथ ही कंपनियों में भी बेहतर सर्विस देने की होड़ बढ़ेगी।

क्यों जरूरी है कवरेज मैप?

TRAI ने पिछले साल अगस्त में टेलीकॉम सर्विस की क्वालिटी सुधारने के लिए नए नियम लागू किए थे। इसके तहत सभी टेलीकॉम ऑपरेटरों को जियोस्पैटियल नेटवर्क कवरेज मैप दिखाने का आदेश दिया गया था। अब यूजर्स यह देख सकते हैं कि उनके एरिया में वायरलेस कॉलिंग या ब्रॉडबैंड सर्विस उपलब्ध है या नहीं।

120 करोड़ यूजर्स को सीधी राहत

इस बदलाव से देशभर के 120 करोड़ मोबाइल यूजर्स को बड़ा फायदा मिला है। अब जब कोई नया सिम लेने की सोच रहा है या अपना नंबर किसी और कंपनी में पोर्ट करना चाहता है, तो वह पहले ही देख सकता है कि कौन-सी कंपनी उसके इलाके में सबसे अच्छा नेटवर्क देती है। TRAI का कहना है कि इस पहल से टेलीकॉम कंपनियों और ग्राहकों के बीच पारदर्शिता बढ़ेगी। यूजर्स को बेहतर सर्विस मिलेगी और कंपनियों पर दबाव रहेगा कि वे अपने नेटवर्क को लगातार बेहतर बनाएं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

what is xAI
Previous Story

Elon Musk अब स्टूडेंट्स को free में देगा SuperGrok AI

DeepSeek
Next Story

Ola का देसी AI ‘कृति’ मचाएगा धमाल, ChatGPT और DeepSeek को टक्कर!

Latest from Tech News

Don't Miss