smartphone tricks

फोन के यूज को लेकर खुलासा, हर उम्र के लोगों को है बड़ा खतरा

4 mins read
1.6K views
March 28, 2025

एक लाख से ज्यादा लोगों पर किए गए और करीब दो साल तक चले अध्ययन में यह बात सामने आई है कि सोने से पहले फोन का इस्तेमाल करने से नींद की गुणवत्ता पर असर पड़ता है।

Smartphone Use: अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं जो रात को सोने से पहले फोन स्क्रॉल करते हैं, तो अब इस आदत को बदलने का समय आ गया है। एक हालिया स्टडी में पता चला है कि सोने से पहले फोन देखना आपकी नींद की गुणवत्ता को 33% तक खराब कर सकता है। यह स्टडी JAMA जर्नल में पब्लिश हुई है, जिसमें करीब 1.22 लाख लोगों ने हिस्सा लिया। 2 साल तक चली इस रिसर्च में लोगों के सोने से पहले फोन इस्तेमाल करने की आदतों को जांचा गया।

हर उम्र के लोगों पर असर

रिसर्च में पाया गया कि बच्चे, युवा और बुजुर्ग, सभी पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। फोन की ब्लू लाइट आपके दिमाग को सतर्क बनाए रखती है, जिससे नींद नहीं आती और सुबह उठने पर थकान महसूस होती है। रिसर्च में यह भी बात सामने आई है कि सोने से पहले फोन और स्क्रीन वाले दूसरे डिवाइस देखने से हर उम्र के लोगों पर असर पड़ता है।

सोने से पहले फोन देखना क्यों है नुकसानदायक?

अगर आप सोने से पहले फोन देखते हैं, तो यह आदत आपकी नींद पर बुरा असर डाल सकती है। हाल ही में हुई अब तक की सबसे बड़ी स्टडी में ये सामने आया है कि फोन का इस्तेमाल सिर्फ आपकी नींद की टाइमिंग ही नहीं, बल्कि उसकी गुणवत्ता पर भी असर डालता है। इस रिसर्च में पाया गया कि जो लोग सोने से पहले फोन देखते हैं, वे हर हफ्ते औसतन 50 मिनट कम सो पाते हैं। वीकडेज में इसका असर ज्यादा दिखता है, जिससे आपकी वर्क परफॉर्मेंस और प्रोडक्टिविटी पर भी असर पड़ता है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी नींद पूरी और सुकून भरी हो, तो सोने से पहले फोन देखने की आदत को छोड़ना ही बेहतर है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

AI image
Previous Story

क्या है Ghibli-style इमेज, हर कोई हो रहा इसका दिवाना

Android Earthquake Alerts System
Next Story

भूकंप आते ही मिलेगा अलर्ट, फोन में ऐसे ऑन करें ये सेटिंग्स

Latest from Gadgets

Don't Miss