अगर आप सड़क पर खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं या फिर कोई आपका पीछा कर रहा है, तो आइए आपको कुछ ऐसे ऐप्स के बारे में बताते हैं जो आपकी मदद कर सकते हैं।
Safety Apps for Women: देश में इन दिनों लड़कियों की सेफ्टी को लेकर हमेशा से सरकार कई कड़े कदम उठाती रहती है। इसके बावजुद भी लड़कियों के साथ आए दिन छेड़छाड़ और दुष्कर्म जैसे मामले सामने आते रहते हैं। ऐसे में हर किसी के मन में बस यही सवाल आता है कि देश में कैसे महिलाओं को सेफ रखें। आज हम आपकी इसी परेशानी को समझते हुए कुछ ऐसे सेफ्टी ऐप्स लेकर आए हैं, जो मुसीबत में महिलाओं की मदद कर सकता हैं।
महिलाओं के लिए आया Himmat plus Mobile App
महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने Himmat Plus mobile app लॉन्च किया है। इस ऐप को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको इस ऐप पर खुद को रजिस्टर करना होगा। रजिस्टर करने के बाद ही आप ऐप में लॉग इन कर पाएंगे।
इस मोबाइल ऐप में एक SOS बटन है, जिसे दबाने पर आपकी लोकेशन की जानकारी दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम तक पहुंच जाएगी। कंट्रोल रूम तक जानकारी पहुंचने के बाद आपकी लोकेशन के सबसे नजदीकी पुलिस स्टेशन को आपकी लोकेशन के बारे में अपडेट किया जाएगा, ताकि पुलिस जल्द से जल्द आप तक पहुंच सके। यह ऐप Google Play Store और Apple App Store पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है
देखें लिस्ट
यह ऐप सरकार की पहली इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम का हिस्सा है, यह ऐप ज्यादातर राज्यों में काम करता है। राज्यों की लिस्ट आपको https://112.gov.in/states पर मिल जाएगी। इस ऐप की सेवा फिलहाल 36 राज्यों में दी जा रही है।
ऐप डाउनलोड करने के बाद आपको राज्य चुनना होगा और फिर फोन नंबर डालकर लॉग इन करना होगा। इस ऐप में एक SOS बटन है, जिसका यूज आप तब कर सकते हैं जब आप सड़क पर चलते हुए खुद को सेफ महसूस न करें। मान लीजिए अगर कोई बदमाश आपका पीछा कर रहा है या आपको परेशान कर रहा है तो यह ऐप आपकी मदद कर सकता है। जैसे ही आप इस ऐप में बटन दबाएंगे, आपकी लोकेशन रिस्पॉन्स टीम तक पहुंच जाएगी। यह ऐप Android और Android यूजर्स के लिए उपलब्ध है।