Instagram

Instagram का धांसू प्लान, Reels के लिए लॉन्च हो सकता है नया ऐप

4 mins read
1.3K views
February 27, 2025

अमेरिका में TikTok पर बैन लग सकता है, जिसे देखते हुए Meta Instagram Reels के लिए अलग ऐप ला सकता है।

Instagram Reels APP: Instagram ने अपने Reels को बेहतर बनाने के लिए एक बेहतरीन प्लान बनाया है। खबर है कि कंपनी Reels को अलग ऐप के तौर पर पेश कर सकती है। दरअसल, अमेरिका में TikTok पर बैन लग सकता है, जिसे देखते हुए Meta Instagram Reels के लिए अलग ऐप ला सकता है। इसमें सिर्फ शॉर्ट-फॉर्म वीडियो होंगे। Instagram के हेड एडम मोसेरी ने कंपनी के स्टाफ को इसकी जानकारी दी है।

Instagram पर अरबों यूजर है एक्टिव

बता दें कि दुनियाभर में Instagram के दो अरब से ज्यादा एक्टिव यूजर हैं। इनमें से कई यूजर ऐसे हैं, जो सिर्फ Reels के लिए ही Instagram पर आते हैं। अधिकतर Instagram यूजर अपने आधे से ज्यादा समय को सिर्फ रील्स देखने में ही बिताते हैं। पूरी दुनिया में हर दिन रील्स को 17.6 मिलियन घंटे देखा जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी बड़ा कदम उठाते हुए Reels को अलग ऐप के तौर पर लॉन्च कर सकती है। हालांकि, Meta ने इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।

Reels को एक अलग ऐप के रूप में लॉन्च करने के पीछे एक प्रमुख कारण अमेरिका में TikTok का अनिश्चित फ्यूचर है, जहां इसके स्वामित्व को लेकर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

Meta भी एडिटिंग ऐप ला सकती है

Meta ने पिछले महीने ही एक वीडियो एडिटिंग ऐप को लॉन्च करने का ऐलान किया था। इसके बीच Bytedance भी Capcut नाम से अपना एक वीडियो एडिटिंग ऐप लॉन्च कर सकती है। माना जा रहा है कि कंपनी इसे टक्कर देने के लिए कोई नया ऐप लाने की प्लानिंग बना रही है। Meta ने 2018 में Lasso नाम से भी एक वीडियो शेयरिंग ऐप लॉन्च किया था, जिसे TikTok को टक्कर देने के लिए लाया गया था, लेकिन यह सफल नहीं रहा और बाद में कंपनी ने इसे बंद कर दिया।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Facebook
Previous Story

Facebook, Netflix, Google समेत 7 प्लेटफॉर्म पड़े ठप, देखें लिस्ट

Mobile company
Next Story

Nokia और NASA मिलकर चांद पर लगाएगी टावर, चलेगा फोन

Latest from Apps

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

App Store Policy: नई रिपोर्ट ने बड़ी टेक कंपनियों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। टेक ट्रांसपेरेंसी प्रोजेक्ट की रिपोर्ट के मुताबिक,

Don't Miss