GTA 6 Blinkit: GTA 6 खेलने के लिए अब गेम स्टोर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। भारत में गेमिंग के दीवानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 19 नवंबर को रिलीज हुआ Rockstar Games का बहुप्रतीक्षित गेम अब Blinkit से भी मंगाया जा सकता है। कंपनी इसे चुनिंदा शहरों में कुछ ही मिनटों में घर पहुंचाने का दावा कर रही है। इसकी शुरुआती कीमत 5,999 रखी गई है। Blinkit की पैरेंट कंपनी Eternal के CEO अलबिंदर ढींडसा ने X पर इसकी जानकारी दी। फिलहाल यह सुविधा देश के 11 शहरों में चुनिंदा इलाकों के लिए उपलब्ध है। कंपनी जल्द ही दूसरे शहरों में भी इसका विस्तार करेगी।
GTA 6 की भारत में धूम, Blinkit से मिनटों में घर पहुंचेगा गेम, जानें कीमत।
GTA 6 की Blinkit पर कीमत कितनी है?
Blinkit पर GTA 6 का PlayStation 5 Standard Edition 5,999 में मिल रहा है। खास बात यह है कि ग्राहकों को गेम की सामान्य डिस्क नहीं मिलेगी। इसके बजाय कंपनी एक फिजिकल रिटेल बॉक्स दे रही है। इसमें डिजिटल डाउनलोड कोड मिलेगा। ग्राहक इस कोड को PlayStation Store पर रिडीम करके अपने PS5 कंसोल में गेम डाउनलोड कर सकेंगे। खाली बॉक्स नहीं, बल्कि इसका पैकेज भी गेम के प्रशंसकों के लिए यादगार चीज बन सकता है।
GTA 6 is now live on Blinkit! 🎮
It took 13 years for GTA 6 to be released. In the meantime, we built Blinkit so that you can get the game delivered in minutes.
We’ve launched it in select areas of Delhi, Gurugram, Faridabad, Ghaziabad, Noida, Bengaluru, Hyderabad, Mumbai, Pune, Kolkata & Ahmedabad (launching in more cities between today and tomorrow).
We’ll deliver a physical box with a download code inside (the box is a nice collectible for your shelf). Get yours now and start downloading so you’re ready to play from 19th November.
Expecting a suspicious number of sick leaves over the next few days 😮💨
— Albinder Dhindsa (@albinder) November 18, 2026
इन 11 शहरों में मिलेगा GTA 6
फिलहाल, Blinkit ने GTA 6 की डिलीवरी चुनिंदा इलाकों में शुरू की है। इनमें ये शहर शामिल हैं:
- दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद
- गाजियाबाद और नोएडा
- बेंगलुरु और हैदराबाद
- मुंबई और पुणे
- कोलकाता और अहमदाबाद
हालांकि, हर इलाके में इसकी उपलब्धता जरूरी नहीं है। ग्राहक Blinkit ऐप पर GTA 6 सर्च करके अपने पिनकोड के हिसाब से स्टॉक चेक कर सकते हैं।
READ MORE: Xbox ने मगरमच्छ को बनाया गेमिंग मशीन, जानें कौन जीतेगा इसे!
Blinkit से GTA 6 कैसे ऑर्डर करें?
गेम मंगाने का तरीका काफी आसान है। सबसे पहले Blinkit ऐप खोलें और सर्च बार में GTA 6 लिखें। इसके बाद PlayStation 5 Standard Edition चुनें। अब 5,999 का भुगतान करके ऑर्डर पूरा करें। डिलीवरी मिलने पर बॉक्स में मौजूद कोड को PlayStation Store पर रिडीम करें। इसके बाद गेम डाउनलोड करके खेल सकते हैं।
You can pre-load Grand Theft Auto VI on PS5 now before it launches November 19
#psindia #GTA6 https://t.co/QBwxWH7fO5
— PlayStation India (@PlayStationIN) November 18, 2026
GTA 6 की कीमत और किन कंसोल पर चलेगा गेम?
GTA 6 को Rockstar Games ने GTA 5 के करीब 13 साल बाद रिलीज किया है। GTA 5 सितंबर 2013 में आया था।
भारत में इसके दो संस्करणों की कीमत इस प्रकार है:
- Standard Edition: 5,999
- Ultimate Edition: 7,499
Ultimate Edition में अतिरिक्त गाड़ियां, हथियार और कपड़े जैसे इन-गेम फायदे मिलते हैं। फिलहाल, GTA 6 PlayStation 5 और Xbox Series X|S पर उपलब्ध है। PC संस्करण की रिलीज तारीख Rockstar ने अभी घोषित नहीं की है।
READ MORE: Steam का धमाकेदार ऑफर, इस वीकेंड मिल रहे FREE गेम्स
Vice City में Jason और Lucia की कहानी
GTA 6 की कहानी काल्पनिक शहर Vice City में आगे बढ़ती है। यह शहर अमेरिका के मियामी से प्रेरित है। गेम में Jason Duval और Lucia Caminos मुख्य किरदार हैं। दोनों की जिंदगी अपराध और आपसी रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। गेम में खिलाड़ी खुली दुनिया में घूम सकते हैं और अलग-अलग गतिविधियों का हिस्सा बन सकते हैं। पुलिस की कार्रवाई और अपराध के बाद पीछा करने के तरीके में भी बदलाव किए गए हैं। कुल मिलाकर, Blinkit पर GTA 6 की उपलब्धता भारतीय गेमर्स के लिए एक नया विकल्प है। हालांकि, ऑर्डर करने से पहले अपने इलाके में उपलब्धता और स्टॉक जरूर जांच लें।
